सवाई माधोपुर जिले की सीमा राजस्थान के किस जिले से नहीं लगती है -
सही उत्तर: धौलपुर
व्याख्या (Explanation)
सवाई माधोपुर जिले की सीमा टोंक, दौसा, कोटा, बूंदी, करौली से लगती है।
स्रोत: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 2
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के जिले व संभाग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 91 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।
सवाई माधोपुर जिले की सीमा राजस्थान के किस जिले से नहीं लगती है -
सही उत्तर: धौलपुर
व्याख्या (Explanation)
सवाई माधोपुर जिले की सीमा टोंक, दौसा, कोटा, बूंदी, करौली से लगती है।
स्रोत: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 2
कौनसा जिला मुख्यालय शहर 72º पूर्व देशान्तर एवं 74º पुर्व देशान्तर के मध्य स्थित नहीं है -
सही उत्तर: हनुमानगढ़
व्याख्या (Explanation)
हनुमानगढ़ जिले का गठन 12.7.1994 को गंगानगर जिले से राजस्थान राज्य के 31 वें जिले के रूप में किया गया था। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय लगभग 74° 20' पूर्व देशान्तर पर है।
स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 2
डूंगला एवं कापासन किस जिले की तहसीले है -
सही उत्तर: चित्तौड़गढ़
व्याख्या (Explanation)
चित्तौड़गढ़ जिले की तहसीलें : बड़ीसादड़ी, बस्सी, बेगूं, भदेसर, भूपालसागर, चित्तौड़गढ़, डूंगला, गंगरार, कपासन, निम्बाहेड़ा, राशमी, रावतभाटा
स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 2
बांरा जिले की सीमा राजस्थान के कितने जिलों से लगती है -
सही उत्तर: 2
व्याख्या (Explanation)
बारां जिले की सीमा केवल दो जिलों कोटा और झालावाड़ से लगती है।
स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 2
राजस्थान की संभागीय व्यवस्था के बारे में कौनसा कथन असत्य है -
सही उत्तर: राजस्थान में किसी भी संभाग में 6 से ज्यादा जिले नहीं है।
व्याख्या (Explanation)
जयपुर एवं उदयपुर संभाग में 7-7 जिले हैं। बीकानेर, कोटा में 4-4 जिले हैं। भरतपुर संभाग में 5 जिले (भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, सवाई माधोपुर) हैं। जोधपुर संभाग में 8 जिले (जोधपुर, फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, पाली, जालौर, सिरोही) हैं।
स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 3
निम्नलिखित में अधिकतम भौगोलिक दूरी वाला समूह कौनसा है -(हवाई दूरी)
सही उत्तर: जयपुर-उदयपुर
व्याख्या (Explanation)
जयपुर से उदयपुर की हवाई दूरी अधिकतम (लगभग 327Km) है।
स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 2
राजस्थान के संभागों का वह समूह जिसका क्षेत्रफल 50000 वर्ग किमी. से ज्यादा है -
सही उत्तर: जोधपुर-बीकानेर
व्याख्या (Explanation)
जोधपुर-बीकानेर संभाग का क्षेत्रफल 50000 वर्ग किमी. से अधिक है।
स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 2
निम्न में किस जिले का क्षेत्रफल सबसे कम है -
सही उत्तर: प्रतापगढ़
व्याख्या (Explanation)
प्रतापगढ़ जिले का क्षेत्रफल सबसे कम है। इन जिलों में पुनर्गठन के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ।
स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 2
किस जिले की सीमा पाली जिले की सीमा से नहीं लगती है -
सही उत्तर: भीलवाडा
व्याख्या (Explanation)
भीलवाडा की सीमा पाली जिले से नहीं लगती।
स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 1
राजस्थान के जिले जहां से कर्क रेखा गुजरती है -
सही उत्तर: बांसवाडा, डूंगरपुर
व्याख्या (Explanation)
कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है।
स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2