⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के जिले व संभाग PYQ in Hindi - पेज 9

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के जिले व संभाग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 91 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।

81

राजस्थान के निम्नलिखित में से किन दो जिला मुख्यालयों का अक्षांश मान समान है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2
Aपाली-सवाई माधोपुर
Bपाली-भीलवाडा
Cउदयपुर-सिरोही
Dपाली-बाडमेर

सही उत्तर: पाली-बाडमेर

व्याख्या (Explanation)

पाली और बाडमेर के जिला मुख्‍यालय लगभग समान अक्षांश (25º45' उत्‍तरी अक्षांश) पर स्थित है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2

82

अलवर जिला किस संभाग का भाग है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2
Aभरतपुर
Bजयपुर
Cजोधपुर
Dअजमेर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

जयपुर संभाग में 7 जिले आते हैं - जयपुर, बहरोड-कोटपूतली, खैरथल-तिजारा, अलवर, सीकर, झुन्झुनूं, दौसा

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2

83

श्रीगंगानगर शहर श्रीगंगानगर जिला क्षेत्र के किस भाग में स्थित है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2
Aउत्तर
Bपूर्व
Cमध्य
Dदक्षिण

सही उत्तर: उत्तर

व्याख्या (Explanation)

श्रीगंगानगर शहर श्रीगंगानगर जिला क्षेत्र के उत्तरी भाग में स्थित है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2

84

नव गठित प्रतापगढ़ जिला पूर्व में किन जिला/जिलों के भूभाग से बना है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2
Aचित्तौड़गढ़ केवल
Bचित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा
Cचित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा-उदयपुर
Dचित्तौड़गढ़-उदयपुर

सही उत्तर: चित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा-उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

26 जनवरी 2008 को प्रतापगढ़ (4,117.36 कि॰मी²) को राजस्थान के मानचित्र पर 33वां जिला होने का गौरव प्राप्त हुआ। यह उदयपुर, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों से लिए गए क्षेत्रों द्वारा बना है। प्रतापगढ जिला परमेशचन्द कमेटी की सिफारिश पर बनाया गया। प्रतापगढ जिले ने अपना कार्य 1 अप्रैल, 2008 से शुरू किया।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2

85

प्रतापगढ़ जिले का क्षेत्रफल कितना है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1
A4000 से 5000 वर्ग किमी के मध्य
B4500 से 5500 वर्ग किमी के मध्य
C5000 से 6000 वर्ग किमी के मध्य
D5500 से 6500 वर्ग किमी के मध्य

सही उत्तर: 4000 से 5000 वर्ग किमी के मध्य

व्याख्या (Explanation)

26 जनवरी 2008 को प्रतापगढ़ (4,117.36 कि॰मी²) को राजस्थान के मानचित्र पर 33वां जिला होने का गौरव प्राप्त हुआ। यह उदयपुर, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों से लिए गए क्षेत्रों द्वारा बनाई गई है। प्रतापगढ जिला परमेशचन्द कमेटी की सिफारिश पर बनाया गया। प्रतापगढ जिले ने अपना कार्य 1 अप्रैल, 2008 से शुरू किया।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1

86

किस अवधि में राजस्थान में संभागीय व्यवस्था अस्तित्व में नहीं रही है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1
A1970-1990 ई.
B1962-1987 ई.
C1966-1987 ई.
D1965-1989 ई.

सही उत्तर: 1962-1987 ई.

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 1949 में हीरालाल शास्त्री सरकार द्वारा की गई। अप्रैल, 1962 में मोहनलाल सुखाडि़या सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। 15 जनवरी, 1987 में हरि देव जोशी सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था की शुरूआत दुबारा की गई।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1

87

भरतपुर संभाग में जिले हैं-

Aधौलपुर, भरतपुर, अलवर, करौली, डीग, कोटपुतली
Bभरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, सवाई माधोपुर
Cधौलपुर, भरतपुर, करौली, दौसा, डीग, खैरथल तिजारा
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, सवाई माधोपुर

व्याख्या (Explanation)

भरतपुर संभाग में 5 जिले हैं- भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, सवाई माधोपुर

88

राज्य को प्रशासनिक दृष्टि से कितने संभागों में बांटा गया है-

A6
B7
C8
D9

सही उत्तर: 7

व्याख्या (Explanation)

28 दिसम्बर 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में पिछली सरकार के समय में गठित जिलों और संभागों का पुनः निर्धारण किया गया, जिसके बाद अब प्रदेश में कुल 7 संभाग और 41 जिले होंगे।

89

राजस्थान में कुल कितने जिले हैं-

A41
B34
C32
D31

सही उत्तर: 41

व्याख्या (Explanation)

18 वर्तमान जिलों के पुनर्गगत सरकार के इस निर्णय की समीक्षा करने हेतु राज्य सरकार द्वारा एक मंत्रिमण्डलीय उप-समिति और इसके सहयोग के लिए सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. ललित के. पंवार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया। समिति द्वारा प्रस्तुत सिफारिशों के आधार पर नए सृजित जिलों में से 9 जिलों तथा नवसृजित 3 संभागों को निरस्त कर दिया गया है। 28 दिसम्बर 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में पिछली सरकार के समय में गठित जिलों और संभागों का पुनः निर्धारण किया गया, जिसके बाद अब प्रदेश में कुल 7 संभाग और 41 जिले होंगे।

90

मुगलकाल में जिला कहलाता था-

Aसुबा
Bविषय
Cपरगना
Dसरकार

सही उत्तर: सरकार

व्याख्या (Explanation)

प्रान्तों को सूबा कहा जाता था और जिलों को सरकार।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams