⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की जलवायु PYQ in Hindi - पेज 19

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की जलवायु से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 301 प्रश्नों में से यह पेज 19 है।

181

राजस्थान में शीतकालीन वर्षा उन चक्रवातों के परिणामस्वरूप होती है, जो उत्पन्न होते हैं -

Aलाल सागर में
Bकाला सागर में
Cअरब सागर में
Dभूमध्य सागर में

सही उत्तर: भूमध्य सागर में

व्याख्या (Explanation)

भूमध्यसागरीय मानसून राजस्थान में पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है। पश्चिमी दिशा से प्रवेश करने के कारण इस मानसून को पश्चिमी विक्षोभों का मानसून के उपनाम से जाना जाता है। इस मानसून से राजस्थान में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में वर्षा होती है। यह मानसून मुख्यतः सर्दीयों में वर्षा करता है सर्दियों में होने वाली वर्षा को स्थानीय भाषा में मावठ कहते हैं यह वर्षा गेहुं की फसल के लिए सर्वाधिक लाभदायक होती है। इन वर्षा कि बूदों को गोल्डन ड्रोप्स या सोने कि बुंद के उप नाम से जाना जाता है।

182

राजस्थान में शीत ऋतु में होने वाली भूमध्यसागरीय चक्रवातीय वर्षा कहलाती है -

📋 पूछा गया: Agriculture Research Officer - 2020
Aउत्तर पूर्वी मानसून
Bमावट
Cआम्र वर्षा
Dखेजड़ी वर्षा

सही उत्तर: मावट

व्याख्या (Explanation)

भूमध्यसागरीय मानसून राजस्थान में पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है। पश्चिमी दिशा से प्रवेश करने के कारण इस मानसून को पश्चिमी विक्षोभों का मानसून के उपनाम से जाना जाता है। इस मानसून से राजस्थान में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में वर्षा होती है। यह मानसून मुख्यतः सर्दीयों में वर्षा करता है सर्दियों में होने वाली वर्षा को स्थानीय भाषा में मावठ कहते हैं यह वर्षा गेहुं की फसल के लिए सर्वाधिक लाभदायक होती है। इन वर्षा कि बूदों को गोल्डन ड्रोप्स या सोने कि बुंद के उप नाम से जाना जाता है।

📋

स्रोत: Agriculture Research Officer - 2020

183

निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन सा जिला अति-आर्द्र जलवायु क्षेत्र में स्थित है -

📋 पूछा गया: Agriculture Research Officer - 2020
Aअजमेर
Bराजसमंद
Cदौसा
Dबारां

सही उत्तर: बारां

व्याख्या (Explanation)

द.पू. कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, द.पू. सलूम्‍बर तथा माउण्ट आबू क्षेत्र अति-आर्द्र जलवायु क्षेत्र में स्थित है।

📋

स्रोत: Agriculture Research Officer - 2020

184

कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार बाड़मेर एवं झुंझुनू जिले किस जलवायु प्रदेश में समाहित हैं -

📋 पूछा गया: Agriculture Officer 2020
ABwhw
BBshw
CCwg
DAw

सही उत्तर: Bshw

व्याख्या (Explanation)

डा.ब्लादीमीर कोपेन जर्मनी के वैज्ञानिक थे, जिन्होंने सर्वप्रथम 1918 में विश्व की जलवायु का वर्गीकरण किया। Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश - डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व दक्षिणी चित्तौड़ तथा झालावाड़ Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - अरावली के पश्चिम का क्षेत्र Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, अनुपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिले का कुछ क्षेत्र Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश - पूर्वी और मध्य राजस्थान का अरावली से पूर्व का भाग बाड़मेर एवं झुंझुनू जिले Bshw जलवायु प्रदेश में समाहित हैं।

📋

स्रोत: Agriculture Officer 2020

185

कोपेन के वर्गीकरण के अनुसार निम्न में से किन जिलों में ‘Aw’ प्रकार की जलवायु पायी जाती है -

📋 पूछा गया: Agriculture Officer 2020
Aभरतपुर एवं अलवर
Bबांसवाड़ा एवं झालावाड़
Cसीकर एवं नागौर
Dहनुमानगढ़ एवं बीकानेर

सही उत्तर: बांसवाड़ा एवं झालावाड़

व्याख्या (Explanation)

डा.ब्लादीमीर कोपेन जर्मनी के वैज्ञानिक थे, जिन्होंने सर्वप्रथम 1918 में विश्व की जलवायु का वर्गीकरण किया। कोपेन के अनुसार स्थानीय वनस्पति ही मौसम की सर्वश्रेष्ठ अभिव्यक्ति है, हालांकी कोपेन ने जलवायु वर्गीकरण के लिए वर्षा एवं तापमान को भी महत्व दिया है क्योंकि परोक्ष रूप से वनस्पति वर्षा और तापमान पर निर्भर होती है अत: कोपेन ने राजस्थान की जलवायु को वनस्पति के आधार पर चार सांकेतिक शब्दो में वर्णीत किया है। Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश - डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व दक्षिणी चित्तौड़ तथा झालावाड़

📋

स्रोत: Agriculture Officer 2020

186

ग्रीष्म ऋतु में राजस्थान के किन जिलों में वायु की गति अधिक होगी -

Aपूर्वी
Bपश्चिमी
Cउत्तरी
Dदक्षिणी

सही उत्तर: पश्चिमी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में मार्च से मध्य जून तक ग्रीष्म ऋतु होती है। इसमें मई व जून के महीने में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है। अधिक गर्मी के वायु मे नमी समाप्त हो जाती है। परिणाम स्वरूप वायु हल्की होकर उपर चली जाती है। अतः पश्चिमी राजस्थान में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनता है परिणामस्वरूप उच्च वायुदाब से वायु निम्न वायुदाब की और तेजगति से आती है इससे गर्मियों में आंधियों का प्रवाह बना रहता है।

187

राजस्थान में औसत वार्षिक वर्षा की सर्वाधिक परिवर्तनशीलता आलेखित करने वाले जिले हैं -

Aअलवर, भरतपुर
Bअजमेर, टोंक
Cजैसलमेर, बाड़मेर
Dबाँसवाड़ा, डूँगरपुर

सही उत्तर: जैसलमेर, बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा की विषमता वाला जिला - बाड़मेर और जैसलमेर

188

जलवायु की दृष्टि से अधिकांशतः राजस्थान स्थित है -

Aउष्ण कटिबन्ध में
Bउपोष्ण कटिबन्ध में
Cशीत कटिबन्ध में
Dशीतोष्ण कटिबन्ध में

सही उत्तर: उपोष्ण कटिबन्ध में

व्याख्या (Explanation)

कोई भी दो अक्षांश के मध्य का भु-भाग कटिबंध कहलाता है। राजस्थान उष्ण कटिबंध के निकट वास्तव में उपोष्ण कटिबंध में स्थित है।

189

राजस्थान की अधिकांश वर्षा किन मानसूनी पवनों से होती है -

📋 पूछा गया: Agriculture Supervisor Exam 2018
Aपूर्वी हवाएँ
Bपश्चिमी विक्षोभ
Cदक्षिणी-पश्चिमी हवाएँ
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: दक्षिणी-पश्चिमी हवाएँ

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा दक्षिणी-पश्चिमी मानसून हवाओं से होती है तथा दुसरा स्थान बंगाल की खाड़ी का मानसून, तीसरा स्थान अरबसागर के मानसून, अन्तिम स्थान भूमध्यसागर के मानसून का है।

📋

स्रोत: Agriculture Supervisor Exam 2018

190

1000 मिलिबार की समदाब रेखा जुलाई माह में गुजरती है -

Aसिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़ और झालावाड़ से
Bसिरोही, चित्तौड़गढ़, कोटा और बांरा से
Cजालोर, पाली, अजमेर एवं करौली से
Dउदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा एवं बारां से

सही उत्तर: सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़ और झालावाड़ से

व्याख्या (Explanation)

1000 मिलीबार समदाब रेखा का मतलब है कि इस रेखा पर स्थित सभी जिलों में समान दाब (1000 मिलीबार) होगा। राजस्थान में जुलाई माह की 1000 मिलीबार समदाब रेखा सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़ और झालावाड़ से गुजरती है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams