⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की जलवायु PYQ in Hindi - पेज 17

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की जलवायु से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 301 प्रश्नों में से यह पेज 17 है।

161

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभों से वर्षा किन महीनों में होती है -

📋 पूछा गया: RSMSSB VDO Mains 2022
Aसितम्बर और अक्टूबर
Bअप्रैल और मई
Cदिसम्बर और जनवरी
Dजुलाई और अगस्त

सही उत्तर: दिसम्बर और जनवरी

व्याख्या (Explanation)

भूमध्यसागरीय मानसून राजस्थान में पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है। पश्चिमी दिशा से प्रवेश करने के कारण इस मानसून को पश्चिमी विक्षोभों का मानसून के उपनाम से जाना जाता है। इस मानसून से राजस्थान में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में वर्षा होती है। यह मानसून मुख्यतः सर्दीयों में वर्षा करता है सर्दियों में होने वाली वर्षा को स्थानीय भाषा में मावठ कहते हैं यह वर्षा गेहुं की फसल के लिए सर्वाधिक लाभदायक होती है।

📋

स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022

162

राजस्थान का कौन सा क्षेत्र अर्द्धशुष्क अथवा स्टेपी जलवायु प्रदेश के अन्तर्गत आता है -

📋 पूछा गया: Police SI 13 September 2021 (Gk)
Aजालौर, पाली, जोधपुर, नागौर, सीकर, झुन्झुनू
Bप्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, कोटा, बूंदी, बारां
Cगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू
Dउदयपुर, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा

सही उत्तर: जालौर, पाली, जोधपुर, नागौर, सीकर, झुन्झुनू

व्याख्या (Explanation)

चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, द. बाड़मेर, बालोतरा, जोधपुर व बीकानेर का पूर्वी भाग तथा पाली, जालौर, सीकर,नागौर, डीडवाना कुचामन व झुझुनू का पश्चिमी भाग अर्द्धशुष्क अथवा स्टेपी जलवायु प्रदेश के अन्तर्गत आता है।

📋

स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Gk)

163

कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित हैं - (A) Cwg - भरतपुर (B) Bwhw - बाड़मेर (C) Bshw - गंगानगर (D) Aw - डूंगरपुर

A(A), (C), एवं (D)
B(B), (C) एवं (D)
C(B) एवं (C)
D(A) एवं (D)

सही उत्तर: (A) एवं (D)

व्याख्या (Explanation)

श्रीगंगानगर Bwhw के अंतर्गत आता है और बाड़मेर Bshw के अंतर्गत आता है।

164

निम्न में से राजस्थान के किस भाग में सर्वाधिक वर्षा की परिवर्तिता पाई जाती है -

Aसुदूर पश्चिमी भाग
Bउत्तर-पूर्वी भाग
Cदक्षिणी भाग
Dउत्तरी भाग

सही उत्तर: सुदूर पश्चिमी भाग

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के सुदूर पश्चिमी भाग में वर्षा की परिवर्तिता सबसे ज़्यादा पाई जाती। पश्चिमी राजस्थान में अल्प वर्षा होती है, जिसके कारण वर्षा में थोड़ा सा परिवर्तन ही अधिक प्रतिशत परिवर्तन हो जाता है।

165

राजस्थान में मई और जून में सर्वाधिक धूल भरी आंधियाँ किस जिले में आती हैं -

📋 पूछा गया: VDO Exam 1st Shift 27 Dec 2021
Aजैसलमेर
Bबीकानेर
Cगंगानगर
Dबाड़मेर

सही उत्तर: गंगानगर

व्याख्या (Explanation)

आंधियों की सर्वाधिक संख्या - श्रीगंगानगर(27 दिन)

📋

स्रोत: VDO Exam 1st Shift 27 Dec 2021

166

राजस्थान में शीतकाल में होने वाली वर्षा (मावठ) किन कारणों से होती है -

Aदक्षिणी-पश्चिमी मानसूनी हवाओं के कारण
Bपश्चिमी विक्षोभ के कारण
Cहिमालय से टकराकर वापस लौटती मानसूनी हवाओं के कारण
Dपछुआ हवाओं के कारण

सही उत्तर: पश्चिमी विक्षोभ के कारण

व्याख्या (Explanation)

सर्दीयों में पश्चिमी विक्षोभ/भुमध्य सागरिय विक्षोप के कारण भारत में उतरी मैदानी क्षेत्र में जो वर्षा होती है उसे मावठ कहते हैं।

167

‘राज्य का आर्द्र जिला’ कहलाता है-

Aबांसवाड़ा
Bझालावाड़
Cउदयपुर
Dडूंगरपुर

सही उत्तर: झालावाड़

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का सबसे आर्द्र जिला झालावाड़ है।

168

राजस्थान में मई और जून महीनों में उत्पन्न होने वाले धूल भरी आंधी के कारण होते हैं- A. कुछ स्थानों पर संवहन धाराएँ उत्पन्न करना। B. अरावली की पहाड़ियाँ दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के सामानांतर हैं। C. तेज गति वाली पूर्वी हवाओं की उत्पत्ति।

A(A) और (C)
B(A), (B) और (C)
C(A) और (B)
Dकेवल (A)

सही उत्तर: केवल (A)

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में मार्च से मध्य जून तक ग्रीष्म ऋतु होती है। इसमें मई व जून के महीने में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है। अधिक गर्मी के वायु मे नमी समाप्त हो जाती है। परिणाम स्वरूप वायु हल्की होकर उपर चली जाती है। अतः राजस्थान में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनता है परिणामस्वरूप उच्च वायुदाब से वायु निम्न वायुदाब की और तेजगति से आती है इससे गर्मियों में आंधियों का प्रवाह बना रहता है। धूल भरी आंधियां बहुत तेज हवाओं या संवहन धाराओं के कारण होती हैं।

169

कोपेन के वर्गीकरण के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन डूंगरपुर जिले को दर्शाता है -

AAw
BBShw
CBWhw
DCwg

सही उत्तर: Aw

व्याख्या (Explanation)

डा.ब्लादीमीर कोपेन जर्मनी के वैज्ञानिक थे, जिन्होंने सर्वप्रथम 1918 में विश्व की जलवायु का वर्गीकरण किया। Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश - डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व दक्षिणी चित्तौड़ तथा झालावाड़

170

कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार निम्न में से कौन से सही सुमेलित हैं? (A) Cwg – भरतपुर (B) Bwhw – बाड़मेर (C) Bshw – गंगानगर (D) Aw – डूंगरपुर

📋 पूछा गया: RPSC Ras Pre. Exam 2021
A(B) एवं (C)
B(A), (C) एवं (D)
C(B), (C) एवं (D)
D(A) एवं (D)

सही उत्तर: (A) एवं (D)

व्याख्या (Explanation)

Aw या उष्णकटिबंधीय आर्द्र क्षेत्र : डूंगरपुर जिले के दक्षिणी भाग और बांसवाड़ा इस क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। Cwg जलवायु क्षेत्र : अरावली के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र इस क्षेत्र का हिस्सा हैं। भरतपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, करौली, चित्तौड़, धौलपुर, दौसा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर और जयपुर। Bwhw जलवायु क्षेत्र : इस क्षेत्र में बहुत कम वर्षा के साथ शुष्क-गर्म मरुस्थली जलवायु है। उत्तर-पश्चिमी जोधपुर, जैसलमेर, पश्चिमी बीकानेर इस श्रेणी में शामिल हैं। Bshw जलवायु क्षेत्र : यह जलवायु क्षेत्र अर्ध-शुष्क है, जहाँ सर्दियाँ शुष्क होती हैं और यहाँ तक कि गर्मियों में भी पर्याप्त मात्रा में वर्षा नहीं होती है। इस क्षेत्र में बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, चुरू, सीकर, झुंझुनू और हनुमानगढ़ जिले शामिल हैं।

📋

स्रोत: RPSC Ras Pre. Exam 2021

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams