⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की जलवायु PYQ in Hindi - पेज 16

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की जलवायु से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 301 प्रश्नों में से यह पेज 16 है।

151

कोपेन के वर्गीकरण के अनुसार राजस्थान के कौन से भागों में ‘Aw’ प्रकार का जलवायु प्रदेश पाया जाता है -

📋 पूछा गया: Superintendent Gar. 2021 (GK)
Aदक्षिणी एवं दक्षिणी-पूर्वी भाग
Bमध्यवर्ती एवं उत्तरी भाग
Cउत्तरी एवं उत्तरी-पूर्वी भाग
Dपश्चिमी एवं दक्षिणी-पश्चिमी भाग

सही उत्तर: दक्षिणी एवं दक्षिणी-पूर्वी भाग

व्याख्या (Explanation)

डा.ब्लादीमीर कोपेन जर्मनी के वैज्ञानिक थे, जिन्होंने सर्वप्रथम 1918 में विश्व की जलवायु का वर्गीकरण किया। Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश - डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व दक्षिणी चित्तौड़ तथा झालावाड़ (दक्षिणी एवं दक्षिणी-पूर्वी भाग) Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - अरावली के पश्चिम का क्षेत्र Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, अनुपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिले का कुछ क्षेत्र Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश - पूर्वी और मध्य राजस्थान का अरावली से पूर्व का भाग

📋

स्रोत: Superintendent Gar. 2021 (GK)

152

कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार राजस्थान का कौन सा क्षेत्र ‘Aw’ प्रकार की जलवायु का अनुभव करता है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LSA 2022
Aसबसे दक्षिणी क्षेत्र
Bउत्तर पूर्वी क्षेत्र
Cपश्चिमी क्षेत्र
Dसबसे उत्तरी क्षेत्र

सही उत्तर: सबसे दक्षिणी क्षेत्र

व्याख्या (Explanation)

डा.ब्लादीमीर कोपेन जर्मनी के वैज्ञानिक थे, जिन्होंने सर्वप्रथम 1918 में विश्व की जलवायु का वर्गीकरण किया। Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश - डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व दक्षिणी चित्तौड़ तथा झालावाड़(सबसे दक्षिणी क्षेत्र) Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - अरावली के पश्चिम का क्षेत्र Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, अनुपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिले का कुछ क्षेत्र Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश - पूर्वी और मध्य राजस्थान का अरावली से पूर्व का भाग

📋

स्रोत: RSMSSB LSA 2022

153

निम्नलिखित में से कौनसा (जलवायु प्रकार - जिला) सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Civil Degree (GK)
ABwhw - गंगानगर
BBshw - जयपुर
CCwg - अलवर
DAW - कोटा

सही उत्तर: Bshw - जयपुर

व्याख्या (Explanation)

जयपुर Cwg जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आता है।

📋

स्रोत: JEN 2022: Civil Degree (GK)

154

कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1
AEA’d जलवायु प्रदेश - पूर्वी राजस्थान
BDB’w जलवायु प्रदेश - उत्तरी राजस्थान
CDa’w जलवायु प्रदेश - मध्य राजस्थान
DCA’w जलवायु प्रदेश - दक्षिण-पूर्वी राजस्थान

सही उत्तर: EA’d जलवायु प्रदेश - पूर्वी राजस्थान

व्याख्या (Explanation)

थार्नवेट ने जलवायु वर्गीकरण के लिए वाष्पोत्सर्जन, वनस्पति, वाष्पीकरण मात्रा, वर्षा व तापमान को आधार लिया। राजस्थान में थार्नवेट का जलवायु वर्गीकरण अधिक मान्य है। CA’w या उपआर्द्र जलवायु प्रदेश DA’ w या उष्ण आर्द्र जलवायु प्रदेश DB’w या अर्द्ध शुष्क जलवायु प्रदेश EA’d या उष्ण शुष्क कटिबन्धीय मरुस्थलीय जलवायु EA’d जलवायु प्रदेश में पश्चिमी राजस्‍थान का क्षेत्र शामिल है।

📋

स्रोत: Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1

155

उपआर्द्र जलवायु का क्षेत्र है -

Aअरावली पर्वतीय प्रदेश
Bदक्षिणी पूर्वी पठारी भाग
Cपूर्वी मैदानी भाग
Dलूनी बेसिन

सही उत्तर: अरावली पर्वतीय प्रदेश

व्याख्या (Explanation)

अरावली पर्वतीय प्रदेश उपआर्द्र जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आता है। इसमें अलवर, जयपुर, अजमेर, पाली, जालौर, नागौर, डीडवाना कुचामन व झुझुनू का पूर्वी भाग तथा डीग, दौसा, टोंक, केकड़ी, भीलवाड़ा व सिरोही का उत्तरी-पश्चिमी भाग शामिल है।

156

निम्नलिखित जिलों एवं जलवायु प्रदेशों को सुमेलित कीजिए : जिला जलवायु प्रदेश (1) जैसलमेर (a) अति-आर्द्र (2) जयपुर (b) आर्द्र (3) सवाई माधोपुर (c) उप-आर्द्र (4) झालावाड़ (d) शुष्क (1) (2) (3) (4)

A(c) (b) (a) (d)
B(d) (c) (a) (b)
C(d) (b) (c) (a)
D(d) (c) (b) (a)

सही उत्तर: (d) (c) (b) (a)

व्याख्या (Explanation)

जिला जलवायु प्रदेश (1) जैसलमेर शुष्क (2) जयपुर उप-आर्द्र (3) सवाई माधोपुर आर्द्र (4) झालावाड़ अति-आर्द्र

157

थार्नथ्वेट के वर्गीकरण के अनुसार निम्नलिखित में से किस जलवायु वर्ग में जैसलमेर अवस्थित है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1
ADB’w
BEA’d
CCA’w
DDA’w

सही उत्तर: EA’d

व्याख्या (Explanation)

EA’d या उष्ण शुष्क कटिबन्धीय मरुस्थलीय जलवायु जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, अनूपगढ़ में पाई जाती है।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1

158

कोपेन वर्गीकरण का निम्नलिखित में से कौनसा कोड झालावाड़ जिले की जलवायु को निरूपित करता है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1
ABwhw
BCwg
CAw
DBshw

सही उत्तर: Aw

व्याख्या (Explanation)

डा.ब्लादीमीर कोपेन जर्मनी के वैज्ञानिक थे, जिन्होंने सर्वप्रथम 1918 में विश्व की जलवायु का वर्गीकरण किया। Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश - डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व दक्षिणी चित्तौड़ तथा झालावाड़ Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - अरावली के पश्चिम का क्षेत्र Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, अनुपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिले का कुछ क्षेत्र Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश - पूर्वी और मध्य राजस्थान का अरावली से पूर्व का भाग

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1

159

राजस्थान के निम्नलिखित किस स्थान पर सर्वाधिक वर्षा होती है -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)
Aजयपुर
Bकोटा
Cमाउंट आबू
Dबृजराजनगर

सही उत्तर: माउंट आबू

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान - माउण्ट आबु(120-140 सेमी.) है यहीं पर वर्षा के सर्वाधिक दिन(48 दिन) मिलते हैं।

📋

स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)

160

निम्नलिखित में से मावठ द्वारा लाभार्थी फसल कौन सी नहीं है -

📋 पूछा गया: RSMSSB VDO Mains 2022
Aगेहूँ
Bसरसों
Cचना
Dमूंगफली

सही उत्तर: मूंगफली

व्याख्या (Explanation)

मावठ (शीतकालीन वर्षा) द्वारा रबी की फसल जैसे गेहूं, चना, सरसों को सर्वाधिक लाभ होता है। वहीं मूंगफली खरीफ की फसल है।

📋

स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams