⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की जलवायु PYQ in Hindi - पेज 14

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की जलवायु से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 301 प्रश्नों में से यह पेज 14 है।

131

समवर्षा रेखा जो राजस्थान को लगभग दो समान भागों में विभाजित करती है, वह है -

A50 सेमी
B75 सेमी
C100 सेमी
D25 सेमी

सही उत्तर: 50 सेमी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान को 50 सेमी. रेखा दो भागों में बांटती है। 50 सेमी. वर्षा रेखा की उत्तर-पश्चिम में कम होती है। जबकि दक्षिण पूर्व में वर्षा अधिक होती है। यह 50 सेमी. मानक रेखा अरावली पर्वत माला को माना जाता है।

132

राजस्थान में शीतकालीन वर्षा उन चक्रवातों के परिणाम स्वरूप होती है, जो ____ में उत्पन्न होते हैं।

Aलाल सागर
Bअरब सागर
Cभूमध्य सागर
Dकाला सागर

सही उत्तर: भूमध्य सागर

व्याख्या (Explanation)

भूमध्यसागरीय मानसून राजस्थान में पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है। पश्चिमी दिशा से प्रवेश करने के कारण इस मानसून को पश्चिमी विक्षोभों का मानसून के उपनाम से जाना जाता है। इस मानसून से राजस्थान में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में वर्षा होती है। यह मानसून मुख्यतः सर्दीयों में वर्षा करता है सर्दियों में होने वाली वर्षा को स्थानीय भाषा में मावठ कहते हैं यह वर्षा गेहुं की फसल के लिए सर्वाधिक लाभदायक होती है।

133

कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार, राजस्थान में ‘Cwg’ जलवायु पाई जाती है -

Aशुष्क प्रदेश में
Bअर्द्ध शुष्क प्रदेश में
Cदक्षिणी-पूर्वी प्रदेश में
Dहाड़ौती पठारी प्रदेश में

सही उत्तर: दक्षिणी-पूर्वी प्रदेश में

व्याख्या (Explanation)

डा.ब्लादीमीर कोपेन जर्मनी के वैज्ञानिक थे, जिन्होंने सर्वप्रथम 1918 में विश्व की जलवायु का वर्गीकरण किया। Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश - डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व दक्षिणी चित्तौड़ तथा झालावाड़ Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - अरावली के पश्चिम का क्षेत्र Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, अनुपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिले का कुछ क्षेत्र Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश - पूर्वी और मध्य राजस्थान का अरावली से पूर्व का भाग

134

निम्नलिखित में से राजस्थान के किन जिलों में उप आर्द्र जलवायु पायी जाती है -

Aगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू
Bउदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़
Cकोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़
Dजयपुर, अजमेर, अलवर, टोंक

सही उत्तर: जयपुर, अजमेर, अलवर, टोंक

व्याख्या (Explanation)

अलवर, जयपुर, अजमेर, पाली, जालौर, नागौर, डीडवाना कुचामन व झुझुनू का पूर्वी भाग तथा डीग, दौसा, टोंक, केकड़ी, भीलवाड़ा व सिरोही का उत्तरी-पश्चिमी भाग में उप आर्द्र जलवायु पायी जाती है।

135

कोपेन वर्गीकरण के अनुसार राजस्थान के जलवायु कौनसे जिले ‘Aw’ प्रकार की जलवायु में सम्मिलित है -

Aउदयपुर - सिरोही - जालौर - राजसमन्द
Bजयपुर - अलवर - दौसा - भरतपुर
Cबांसवाड़ा - डूंगरपुर - झालावाड़ - प्रतापगढ़
Dकोटा - बूंदी - झालावाड़ - सवाई माधोपुर

सही उत्तर: बांसवाड़ा - डूंगरपुर - झालावाड़ - प्रतापगढ़

व्याख्या (Explanation)

डा.ब्लादीमीर कोपेन जर्मनी के वैज्ञानिक थे, जिन्होंने सर्वप्रथम 1918 में विश्व की जलवायु का वर्गीकरण किया। Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश - डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व दक्षिणी चित्तौड़ तथा झालावाड़ Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - अरावली के पश्चिम का क्षेत्र Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, अनुपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिले का कुछ क्षेत्र Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश - पूर्वी और मध्य राजस्थान का अरावली से पूर्व का भाग

136

कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है -

AAw – सीकर, चूरू
BBshw- बाड़मेर, जालौर
CBwhw – जैसलमेर, पश्चिमी बीकानेर
DCwg -अरावली के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र

सही उत्तर: Aw – सीकर, चूरू

व्याख्या (Explanation)

डा.ब्लादीमीर कोपेन जर्मनी के वैज्ञानिक थे, जिन्होंने सर्वप्रथम 1918 में विश्व की जलवायु का वर्गीकरण किया। Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश - डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व दक्षिणी चित्तौड़ तथा झालावाड़ Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - अरावली के पश्चिम का क्षेत्र Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, अनुपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिले का कुछ क्षेत्र Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश - पूर्वी और मध्य राजस्थान का अरावली से पूर्व का भाग

137

राजस्थान की जलवायु के बारे में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही कूट चुनिए – (i) पूर्व से पश्चिम की ओर एवं दक्षिण से उत्तर की ओर वर्षा की मात्रा घटती जाती है। (ii) रेत की अधिकता के कारण दैनिक व वार्षिक तापान्तर अधिक पाया जाता है। (iii) ग्रीष्म ऋतु में उच्च दैनिक तापमान 49°C तक पहुंच जाता है। कूट –

A(i) तथा (ii) सत्य हैं
B(i) तथा (iii) सत्य हैं
C(ii) तथा (iii) सत्य हैं
D(i), (ii) तथा (iii) सत्य हैं

सही उत्तर: (i), (ii) तथा (iii) सत्य हैं

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में वर्षा की मात्रा दक्षिण पूर्व से उत्तर पश्चिम की ओर घटती है। अरब सागरीय मानसुन हवाओं से राज्य के दक्षिण व दक्षिण पूर्वी जिलों में पर्याप्त वर्षा हो जाती है। रेत की अधिकता के कारण राजस्थान का सर्वाधिक दैनिक तापान्तर पश्चिमी क्षेत्र में रहता है। ग्रीष्म ऋतु में उच्च दैनिक तापमान 49°C तक पहुंच जाता है।

138

थार्नवेट के वर्गीकरण के अनुसार राजस्थान के कौनसे जिले DB’w प्रकार की जलवायु में सम्मिलित हैं -

Aगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर
Bबाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, पाली
Cजोधपुर, पाली, नागौर, अजमेर
Dसीकर, झुंझुनूँ, नागौर, जयपुर

सही उत्तर: गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

थार्नवेट ने जलवायु वर्गीकरण के लिए वाष्पोत्सर्जन, वनस्पति, वाष्पीकरण मात्रा, वर्षा व तापमान को आधार लिया। राजस्थान में थार्नवेट का जलवायु वर्गीकरण अधिक मान्य है। CA’w या उपआर्द्र जलवायु प्रदेश DA’ w या उष्ण आर्द्र जलवायु प्रदेश DB’w या अर्द्ध शुष्क जलवायु प्रदेश EA’d या उष्ण शुष्क कटिबन्धीय मरुस्थलीय जलवायु गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर और अनूपगढ़ DB’w प्रकार की जलवायु में सम्मिलित हैं।

139

झालावाड़ और बांसवाड़ा जिले किस जलवायु खण्ड में सम्मिलित है -

Aआर्द्र प्रदेश
Bअर्द्ध-शुष्क प्रदेश
Cअति-आर्द्र प्रदेश
Dउप-आर्द्र प्रदेश

सही उत्तर: अति-आर्द्र प्रदेश

व्याख्या (Explanation)

द.पू. कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, द.पू. सलूम्‍बर तथा माउण्ट आबू क्षेत्र अति-आर्द्र प्रदेश में सम्मिलित है।

140

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए - कोपेन के जलवायु प्रदेश (A) AW (B) BShw (C) BWhw (D) Cwg जिले (I) बांसवाडा (II) गंगानगर (III) धौलपुर (IV) सीकर कूट है -

AA-1, B-IV, C-II, D-III
BA-I, B-IV,C-III, D-II
CA-IV, B-I, C-II, D-III
DA-III, B-IV, C-II, D-I

सही उत्तर: A-1, B-IV, C-II, D-III

व्याख्या (Explanation)

डा.ब्लादीमीर कोपेन जर्मनी के वैज्ञानिक थे, जिन्होंने सर्वप्रथम 1918 में विश्व की जलवायु का वर्गीकरण किया। Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश - डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व दक्षिणी चित्तौड़ तथा झालावाड़ Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - अरावली के पश्चिम का क्षेत्र Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, अनुपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिले का कुछ क्षेत्र Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश - पूर्वी और मध्य राजस्थान का अरावली से पूर्व का भाग

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams