⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की जलवायु PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की जलवायु से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 301 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार, राजस्थान के किस क्षेत्र में BShw जलवायु प्रकार पाया जाता है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam-2024 (G.K. Group - B)
Aशुष्क प्रदेश
Bहाड़ौती पठार प्रदेश
Cअर्द्ध-शुष्क प्रदेश
Dउत्तरी मैदानी प्रदेश

सही उत्तर: अर्द्ध-शुष्क प्रदेश

व्याख्या (Explanation)

कोपेन वर्गीकरण में BShw अर्द्ध-शुष्क (सेमी-एरिड) जलवायु को दर्शाता है, जहां ग्रीष्म में कम वर्षा होती है और शीतकाल शुष्क रहता है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam-2024 (G.K. Group - B)

12

राजस्थान के किस जिला समूह से 40 से.मी. की समवर्षा रेखा गुजरती है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam-2024 (G.K. Group - A)
Aदौसा, टोंक, भीलवाड़ा
Bअलवर, जयपुर, उदयपुर
Cसीकर, नागौर, जालौर
Dसीकर, अजमेर, सिरोही

सही उत्तर: सीकर, अजमेर, सिरोही

व्याख्या (Explanation)

डॉ हरी मोहन सक्सैना की ‘राजस्थान की भूगोल’ की पुस्तक और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ‘राजस्थान अध्ययन’ कक्षा 9 की पुस्तक के अनुसार 40 सेमी सम वर्षा रेखा राजस्थान को दो भागों में बांटती है। अत: पश्चिमी रेतीला मैदान की पूर्व सीमा 40 सेमी सम वर्षा रेखा होगी।

📋

स्रोत: Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam-2024 (G.K. Group - A)

13

दक्षिण-पश्चिम मानसून काल में राजस्थान की सामान्य वार्षिक वर्षा की मात्रा कितनी है -

📋 पूछा गया: Agriculture Dept. Exam - 2024
A75-79% के बीच
B85-89% के बीच
C90% से अधिक
D80-84% के बीच

सही उत्तर: 90% से अधिक

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में कुल वार्षिक वर्षा का 90% से अधिक दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून-सितंबर) से होती है।

📋

स्रोत: Agriculture Dept. Exam - 2024

14

निम्नलिखित में से कौन सा दक्षिण पश्चिम मानसून के आगमन की सामान्य तिथि के अनुसार सही व्यवस्थित है -

📋 पूछा गया: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- II) (G.K and G.S)
Aडूंगरपुर, चूरू, भीलवाड़ा
Bडूंगरपुर, भीलवाड़ा, चूरू
Cभीलवाड़ा, डूंगरपुर, चूरू
Dभीलवाड़ा, चूरू, डूंगरपुर

सही उत्तर: डूंगरपुर, भीलवाड़ा, चूरू

व्याख्या (Explanation)

सबसे पहले दक्षिणी राजस्थान में → डूंगरपुर फिर मध्य → भीलवाड़ा अंत में उत्तर-पूर्व → चूरू

📋

स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- II) (G.K and G.S)

15

2024 में मानसून सीजन (जून-सितंबर) के दौरान किस महीने में राजस्थान में दीर्घावधि औसत (एलपीए) वर्षा का उच्चतम प्रतिशत दर्ज किया गया -(निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)
Aसितंबर
Bजुलाई
Cजून
Dअगस्त

सही उत्तर: अगस्त

व्याख्या (Explanation)

मासिक आधार पर अगस्त में एलपीए का उच्चतम प्रतिशत दर्ज किया गया।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)

16

राजस्थान में गर्मियों के दौरान चलने वाली गर्म, शुष्क और धूल भरी हवाओं के लिए निम्नलिखित में से किस शब्द का उपयोग किया जाता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)
Aमावठ
Bकाटाबेटिक
Cलू
Dमानसून

सही उत्तर: लू

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में ग्रीष्मकाल (मई-जून) में लू हवाएं चलती हैं, जो थार रेगिस्तान से आती हैं, 45-50°C तापमान और धूल लाती हैं।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)

17

रबी मौसम की ‘मावठ’ वर्षा निम्नलिखित में से किससे संबंधित है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)
Aउत्तर-पूर्व मानसून
Bपश्चिमी विक्षोभ
Cबंगाल की खाड़ी की मानसूनी हवाएँ
Dदक्षिण-पश्चिम मानसून

सही उत्तर: पश्चिमी विक्षोभ

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में रबी फसलों (गेहूं, जौ) के समय में होने वाली बारिश को मावठ कहते हैं। यह पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीत ऋतु में होती है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)

18

राजस्थान की जलवायु को निम्नलिखित में से कौन-सा कारक प्रभावित नहीं करता है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)
Aसमुद्र से दूरी
Bअक्षांशीय स्थिति
Cपवन की दिशा
Dराज्य में बोली जाने वाली बोलियाँ

सही उत्तर: राज्य में बोली जाने वाली बोलियाँ

व्याख्या (Explanation)

राज्य में बोली जाने वाली भाषाएँ या बोलियाँ जलवायु पर कोई प्रभाव नहीं डालतीं।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)

19

राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में, RAPCC (आर ए पी सी सी) का पूर्ण रूप क्या है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)
Aराजस्थान एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट कंज़र्वेशन
Bराजस्थान एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट कंट्रोल
Cराजस्थान एक्शन पॉलिसी फॉर क्लाइमेट कंज़र्वेशन
Dराजस्थान एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज

सही उत्तर: राजस्थान एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज

व्याख्या (Explanation)

RAPCC का अर्थ है Rajasthan Action Plan on Climate Change।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)

20

राजस्थान में, जैसलमेर जिले का अधिकांश भाग किस प्रकार के जलवायु क्षेत्र में आता है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)
Aअर्ध शुष्क क्षेत्र
Bआर्द्र जलवायु क्षेत्र
Cअति आर्द्र जलवायु क्षेत्र
Dशुष्क क्षेत्र

सही उत्तर: शुष्क क्षेत्र

व्याख्या (Explanation)

जैसलमेर जिला राजस्थान का सबसे शुष्क (Arid) क्षेत्र है, जहाँ वर्षा बहुत कम (10–20 सेमी) होती है और तापमान बहुत अधिक रहता है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams