⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की जलवायु PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की जलवायु से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 301 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

शीत ऋतु में राजस्थान में होने वाली वर्षा को कहा जाता है: निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)
Aमावठ
Bआम्र वर्षा
Cफूलों की बौछार
Dमानस

सही उत्तर: मावठ

व्याख्या (Explanation)

शीत ऋतु में राजस्थान में होने वाली वर्षा को “मावठ” कहा जाता है, जो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के कारण होती है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)

32

राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा ___ मानसून से प्राप्त होती है। निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)
Aदक्षिण-पश्चिम
Bउत्तर-पश्चिम
Cउत्तर-पूर्वी
Dदक्षिण-पूर्वी

सही उत्तर: दक्षिण-पश्चिम

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा दक्षिणी-पश्चिमी मानसून हवाओं से होती है तथा दुसरा स्थान बंगाल की खाड़ी का मानसून, तीसरा स्थान अरबसागर के मानसून, अन्तिम स्थान भूमध्यसागर के मानसून का है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)

33

उष्ण एवं अर्द्ध-उष्णकटिबंधीय स्टेपी तुल्य जलवायु BShw निम्न में से किस जिलों के समूह में पायी जाती है -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
Aबाँसवाड़ा, डूँगरपुर, उदयपुर
Bजैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर
Cजयपुर, अलवर, भरतपुर
Dपाली, सीकर, झुन्झुनूं

सही उत्तर: पाली, सीकर, झुन्झुनूं

व्याख्या (Explanation)

Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु राजस्थान के अरावली के पश्चिम क्षेत्र जैसे पाली, सीकर और झुंझुनूं में पाई जाती है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)

34

शीतऋतु में किन पवनों के साथ शीतोष्ण चक्रवात पाकिस्तान के मार्ग से राजस्थान पहुँचते हैं -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)
Aपछुवा पवनें
Bव्यापारिक पवनें
Cलू
Dध्रुवीय हवाएँ

सही उत्तर: पछुवा पवनें

व्याख्या (Explanation)

शीतऋतु में पछुवा पवनें (पश्चिमी विक्षोभ) भूमध्यसागरीय क्षेत्र से पाकिस्तान के रास्ते राजस्थान में शीतोष्ण चक्रवात लाती हैं, जो वर्षा और ठंड का कारण बनती हैं।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)

35

80 सेमी की समवर्षा रेखा निम्नलिखित में से किस जिले से नहीं गुजरती है -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-A)
Aप्रतापगढ़
Bबाँसवाड़ा
Cबूंदी
Dझालावाड़

सही उत्तर: बूंदी

व्याख्या (Explanation)

80 सेमी समवर्षा रेखा राजस्थान के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों से होकर गुजरती है, जहाँ अधिक वर्षा होती है। प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, और झालावाड़ इन क्षेत्रों में आते हैं और 80 सेमी या अधिक वर्षा प्राप्त करते हैं। बूंदी में औसत वर्षा 80 सेमी से कम होती है, इसलिए यह इस समवर्षा रेखा से नहीं गुजरता।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-A)

36

तापमान और वर्षा के आधार पर आर्द्र जलवायु क्षेत्र निम्नलिखित ज़िलों में से कौन-से हैं?

📋 पूछा गया: Junior Instructor (SWT) Exam 2024
Aचुरू, नागौर, सीकर
Bजैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर
Cश्री गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर
Dअलवर, भरतपुर, धौलपुर

सही उत्तर: अलवर, भरतपुर, धौलपुर

व्याख्या (Explanation)

आर्द्र जलवायु क्षेत्र वे क्षेत्र होते हैं जहां पर्याप्त वर्षा होती है और तापमान मध्यम रहता है। राजस्थान में अलवर, भरतपुर, और धौलपुर जैसे जिले पूर्वी भाग में स्थित हैं, जहां औसतन अधिक वर्षा (40-60 सेमी.) होती है और जलवायु अपेक्षाकृत आर्द्र रहती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (SWT) Exam 2024

37

जब बांसवाड़ा में कर्क रेखा पर सूर्य सीधा चमकता है तो कौन-सी घटना होती है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (PLM) Exam 2024
Aकोई परिवर्तन नहीं
Bन्यून ताप
Cउच्च दाब
Dन्यून दाब

सही उत्तर: न्यून दाब

व्याख्या (Explanation)

जब बांसवाड़ा (जो कि कर्क रेखा के निकट स्थित है) में कर्क रेखा पर सूर्य सीधा चमकता है, तो इसका अर्थ है कि वह समय ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice) के आसपास का होता है – यानी लगभग 21 जून के आस-पास। इस समय सूर्य की किरणें सीधे गिरती हैं, जिससे: तापमान उच्च हो जाता है, वायुमंडल गर्म होकर फैलता है, परिणामस्वरूप वायुदाब कम हो जाता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (PLM) Exam 2024

38

राजस्थान में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय वर्ष _____ में स्थापित किया गया है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (MMV) Exam 2024
A2019
B2024
C2021
D2015

सही उत्तर: 2019

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान सरकार ने सितंबर, 1983 से पर्यावरण विभाग की स्थापना की है। पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण के कठिन कार्य को संबोधित करने के लिए, 2019 में पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन निदेशालय की स्थापना की गई है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (MMV) Exam 2024

39

कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार कौनसे जिलों का युग्म उष्ण आर्द्र प्रदेश में सम्मलित है -

📋 पूछा गया: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)
Aसिरोही और पाली
Bधौलपुर और करौली
Cअजमेर और टोंक
Dबाँसवाड़ा और डूंगरपुर

सही उत्तर: बाँसवाड़ा और डूंगरपुर

व्याख्या (Explanation)

Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश - डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व दक्षिणी चित्तौड़ तथा झालावाड़

📋

स्रोत: PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) - 2024 (General Studies of Rajasthan)

40

कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार राजस्थान के निम्नलिखित ज़िलों में से कौन-सा ज़िला, पूर्णतः Bwh जलवायु प्रकार की श्रेणी में आता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COS) Exam 2024
Aजोधपुर
Bबीकानेर
Cबाड़मेर
Dजैसलमेर

सही उत्तर: जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

कोपेन के जलवायु वर्गीकरण में Bwh का अर्थ है शुष्क, गर्म मरुस्थलीय जलवायु। जैसलमेर पूर्णतः इस श्रेणी में आता है क्योंकि यह थार मरुस्थल का सबसे शुष्क और गर्म क्षेत्र है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COS) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams