⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की जलवायु PYQ in Hindi - पेज 24

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की जलवायु से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 301 प्रश्नों में से यह पेज 24 है।

231

राजस्थान में निम्नलिखित में से किस जिले में वार्षिक वर्षा में अधिकतम विषमता पायी जाती है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2018
Aबाड़मेर
Bजयपुर
Cजैसलमेर
Dबांसवाड़ा

सही उत्तर: जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा की विषमता वाला जिला - जैसलमेर और बाड़मेर

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2018

232

सुमेलित किजिए - प्राकृतिक भाग औसत वर्षा अ. उत्तरी-पश्चिमी रेगिस्तान 1. 12 से 15 सेमी. ब. पूर्वी मैदान 2. 40 से 80 सेमी. स. मध्यवर्ती पहाड़ी प्रदेश 3. 20 से 90 सेमी. द. दक्षिण-पूर्वी पठार 4. 75 सेमी. अ, ब, स, द

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1
A4, 3, 2, 1
B2, 3, 4, 1
C2, 3, 1, 4
D1, 2, 3, 4

सही उत्तर: 1, 2, 3, 4

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में मध्य जून से सितम्बर तक वर्षा ऋतु होती है। राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा दक्षिणी-पश्चिमी मानसून हवाओं से होती है तथा दुसरा स्थान बंगाल की खाड़ी का मानसून, तीसरा स्थान अरबसागर के मानसून, अन्तिम स्थान भूमध्यसागर के मानसून का है। प्राकृतिक भाग औसत वर्षा अ. उत्तरी-पश्चिमी रेगिस्तान 1. 12 से 15 सेमी. ब. पूर्वी मैदान 2. 40 से 80 सेमी. स. मध्यवर्ती पहाड़ी प्रदेश 3. 20 से 90 सेमी. द. दक्षिण-पूर्वी पठार 4. 75 सेमी.

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1

233

Cwg प्रदेश के अन्तर्गत आने वाला राजस्थान का भूभाग कौनसा है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1
Aअरावली पर्वत के उत्तरी तथा उत्तरी पश्चिमी भाग
Bअरावली पर्वत के पश्चिमी भाग केवल
Cइस जलवायु प्रकार में राजस्थान का कोई भूभाग नहीं है
Dअरावली पर्वत के दक्षिणी पूर्वी एवं पूर्वी भाग

सही उत्तर: अरावली पर्वत के दक्षिणी पूर्वी एवं पूर्वी भाग

व्याख्या (Explanation)

जर्मन मौसमवेत्ता व्लादिमिर कोपेन ने जलवायु प्रदेशो के निर्धारण के लिए चार चरों – वार्षिक एवं मासिक औसत तापमान, वार्षिक एवं मासिक वर्षा,तथा वनस्पति का प्रयोग किया। Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश अरावली पर्वत के दक्षिणी पूर्वी एवं पूर्वी भाग में स्थित है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1

234

राजस्थान के मरूस्थल में अति-उच्च दैनिक एवं वार्षिक तापान्तर हेतु उत्तरदायी सर्वप्रमुख कारण निम्नलिखित में से कौनसा है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
Aमानसून ऋतु में उच्च आर्द्रता
Bशुष्क ऋतु में अतिन्यून आर्द्रता
Cवर्ष भर उच्च शुष्कता दशाएं
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: वर्ष भर उच्च शुष्कता दशाएं

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में वर्ष भर उच्च शुष्कता दशाएं अति-उच्च दैनिक एवं वार्षिक तापान्तर हेतु उत्तरदायी है। राजस्थान का सर्वाधिक दैनिक तापान्तर पश्चिमी क्षेत्र में रहता है।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1

235

राजस्थान में ‘मावट’ की वर्षा द्वारा निम्नलिखित में से कौनसी फसल लाभान्वित हैं -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
Aबाजरा
Bज्वार
Cगेहूं
Dचावल

सही उत्तर: गेहूं

व्याख्या (Explanation)

भूमध्यसागरीय मानसून राजस्थान में पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है। पश्चिमी दिशा से प्रवेश करने के कारण इस मानसून को पश्चिमी विक्षोभों का मानसून के उपनाम से जाना जाता है। इस मानसून से राजस्थान में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में वर्षा होती है। यह मानसून मुख्यतः सर्दीयों में वर्षा करता है सर्दियों में होने वाली वर्षा को स्थानीय भाषा में मावठ कहते हैं यह वर्षा गेहुं की फसल के लिए सर्वाधिक लाभदायक होती है। इन वर्षा कि बूदों को गोल्डन ड्रोप्स या सोने कि बुंद के उप नाम से जाना जाता है।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1

236

कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार राजस्थान के जिलों में निम्नलिखित समूहों में ‘Aw’ प्रकार की जलवायु पायी जाती है। -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
Aडूंगरपुर, उदयपुर और राजसमन्द में
Bभीलवाड़ा, टोंक और जयपुर में
Cसवाई माधोपुर, धोलपुर और झालावाड में
Dडूंगरपुर, बांसवाड़ा और झालावाड में

सही उत्तर: डूंगरपुर, बांसवाड़ा और झालावाड में

व्याख्या (Explanation)

जर्मन मौसमवेत्ता व्लादिमिर कोपेन ने जलवायु प्रदेशो के निर्धारण के लिए चार चरों – वार्षिक एवं मासिक औसत तापमान, वार्षिक एवं मासिक वर्षा,तथा वनस्पति का प्रयोग किया। Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु राजस्‍थान के दक्षिणी भाग में पाई जाती है। इसमें सलूम्‍बर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और झालावाड़ मुख्‍य रूप से शामिल है।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1

237

निम्नांकित में से कौन सा राजस्थान की जलवायु को प्रभावित करने वाला आधारभूत तत्त्व है -

📋 पूछा गया: Livestock Assistant Exam 2018
Aसमुद्र से दूरी
Bसमुद्र तल से ऊंचाई
Cतापमान
Dवनस्पति

सही उत्तर: तापमान

व्याख्या (Explanation)

जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक - अक्षांशीय स्थिती, समुद्रतल से दुरी, समुद्र तल से ऊंचाई, अरावली पर्वत श्रेणियों कि स्थिति एवं दिशा आदि। किसी क्षेत्र की जलवायु में दो सबसे महत्वपूर्ण कारक तापमान और वर्षा हैं।

📋

स्रोत: Livestock Assistant Exam 2018

238

थाॅर्नवेट जलवायु वर्गीकरण के अनुसार राजस्थान का अधिकांश भाग जिस जलवायु प्रदेश में पाया जाता है, वह है -

AEA′d
BCA′w
CDA′w
DDB′w

सही उत्तर: DA′w

व्याख्या (Explanation)

थार्नवेट ने जलवायु वर्गीकरण के लिए वाष्पोत्सर्जन, वनस्पति, वाष्पीकरण मात्रा, वर्षा व तापमान को आधार लिया। राजस्थान में थार्नवेट का जलवायु वर्गीकरण अधिक मान्य है। CA’w या उपआर्द्र जलवायु प्रदेश DA’ w या उष्ण आर्द्र जलवायु प्रदेश DB’w या अर्द्ध शुष्क जलवायु प्रदेश EA’d या उष्ण शुष्क कटिबन्धीय मरुस्थलीय जलवायु राजस्थान का अधिकांश भाग DA’w या उष्ण आर्द्र जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आता है।

239

कोपेन द्वारा प्रस्तुत जलवायु वर्गीकरण के अनुसार कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है -

AAw - बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, झालावाड़
BBwhw - बीकानेर, जैसलमेर, हनुमानगढ़
CCwg - चित्तौड़गढ़, कोटा, सवाईमाधोपुर
DBshw - दौसा, करौली, बांरा

सही उत्तर: Bshw - दौसा, करौली, बांरा

व्याख्या (Explanation)

जर्मन मौसमवेत्ता व्लादिमिर कोपेन ने जलवायु प्रदेशो के निर्धारण के लिए चार चरों – वार्षिक एवं मासिक औसत तापमान, वार्षिक एवं मासिक वर्षा,तथा वनस्पति का प्रयोग किया। Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, द. बाड़मेर, बालोतरा, जोधपुर व बीकानेर का पूर्वी भाग तथा पाली, जालौर, सीकर,नागौर, डीडवाना कुचामन व झुझुनू का पश्चिमी भाग में पाई जाती है। दौसा, करौली, बांरा में Cwg जलवायु पााई जाती है।

240

राज्य में वर्षा की मात्रा घटती है -

Aदक्षिणी-पूर्व से उत्तर-पश्चिम
Bउत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व
Cदक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व
Dउत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पश्चिम

सही उत्तर: दक्षिणी-पूर्व से उत्तर-पश्चिम

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में वर्षा की मात्रा दक्षिण पूर्व से उत्तर पश्चिम की ओर घटती है। अरब सागरीय मानसुन हवाओं से राज्य के दक्षिण व दक्षिण पूर्वी जिलों में पर्याप्त वर्षा हो जाती है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams