राजस्थान की मुकुन्दरा पहाड़ियाँ हिस्सा हैं -
सही उत्तर: विन्ध्यन की पहाड़ियों का
व्याख्या (Explanation)
मुकंदरा की पहाड़ियां हाडोती क्षेत्र में स्थित है जो कि विंध्यन पर्वत श्रेणियों का विस्तार है।
स्रोत: Computor Exam 2021
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 13 है।
राजस्थान की मुकुन्दरा पहाड़ियाँ हिस्सा हैं -
सही उत्तर: विन्ध्यन की पहाड़ियों का
व्याख्या (Explanation)
मुकंदरा की पहाड़ियां हाडोती क्षेत्र में स्थित है जो कि विंध्यन पर्वत श्रेणियों का विस्तार है।
स्रोत: Computor Exam 2021
राजस्थान में विंध्यन कगार क्षेत्र किस प्रकार की चट्टानों से निर्मित है -
सही उत्तर: बालुका पत्थर
व्याख्या (Explanation)
विंध्यन कगार भूमि क्षेत्र – बलुआ पत्थर या चूना पत्थर से निर्मित है।
स्रोत: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
राजस्थान बांगड़ प्रदेश (आर.एल. सिंह द्वारा वर्णित) की भौगोलिक प्रकृति कैसी है -
सही उत्तर: अर्द्ध मरुस्थली
व्याख्या (Explanation)
वह क्षेत्र जहां नदियां प्राचीन काल में बहती थी और वर्तमान में वहां कोई नदी नहीं बहती है अतः पुरानी उपजाऊ मिट्टी धीरे-धीरे अनुपजाऊ मिट्टी बन गई अतः अनुपजाऊ मिट्टी के मैदान को बांगर कहते हैं।
उच्चावच की दृष्टि से हाड़ौती का पठार किसका भाग है -
सही उत्तर: मालवा पठार का उत्तरी भाग
व्याख्या (Explanation)
मालवा का पठार मध्य प्रदेश में स्थित है जिसका उत्तरी भाग हाडोती का पठार है।
‘बरखान’ स्थलाकृतियाँ निम्न में से किस भौतिक प्रदेश से संबंधित है -
सही उत्तर: मरुस्थलीय प्रदेश
व्याख्या (Explanation)
अर्धचंद्राकार बालुका स्तूपो को बरखान कहते हैं। बरखान बालुका स्तूप में पवन की दिशा के सामने वाला भाग का ढाल कम होता है तथा पवन की दिशा के दूसरी साइड वाला ढाल तीव्र होता है।
स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
राजस्थान के किस भौतिक प्रदेश में मुकुंदरा की पहाड़ियाँ स्थित हैं -
सही उत्तर: हाड़ौती पठार
व्याख्या (Explanation)
मुकुंदरा की पहाड़ियां मुख्य रूप से कोटा जिले में स्थित है तथा इसका कुछ भाग झालावाड़ में भी आता है। ये हाड़ौती पठार का भाग हैं।
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1
थार मरुस्थल में ‘ढ़ांड’ के नाम से कौन-सा जाना जाता है
सही उत्तर: चन्द्राकार बालुका स्तूप में गर्त
व्याख्या (Explanation)
थार मरुस्थल में बालुका स्तूपो के बीच में कहीं-कहीं निम्न भूमि मिलती है जिसमें वर्षा का जल भर जाने से अस्थाई झीलों व दलदली भूमि का निर्माण होता है जिन्हें रन/ढांड/टाट कहते हैं।
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2
अरावली की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है -
सही उत्तर: सेरगढ़
व्याख्या (Explanation)
भारत के उत्तरी भाग के हिमालय पर्वत व पश्चिमी घाट के नीलगिरी पर्वत के मध्य राजस्थान में सर्वाधिक ऊंची चोटी सिरोही जिले में मांउट आबु क्षेत्र में स्थित गुरु शिखर (1722 मीटर)/(5650 फिट) है। सिरोही में ही सेर चोटी (1597 मी.) स्थित है। जो अरावली की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है।
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1
राज्य में सबसे ऊँचा पठार है -
सही उत्तर: उड़िया का पठार
व्याख्या (Explanation)
उड़िया का पठार राजस्थान का सबसे ऊंचा (1360 मी.) पठार है। उड़िया का पठार सिरोही जिले की माऊंट आबू नामक जगह पर स्थित है।
चित्तौड़गढ़ का किला जिस पठार पर निर्मित है, वह है -
सही उत्तर: मेसा का पठार
व्याख्या (Explanation)
मेसा का पठार राजस्थान राज्य के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है। मेसा के पठार पर चित्तौड़गढ़ का किला स्थित है। चित्तौड़ के किले का निर्माण 7वीं शताब्दी में मौर्य वंश के राजा चित्रांगद मौर्य ने कराया था।