⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का भौतिक स्वरूप PYQ in Hindi - पेज 14

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 14 है।

131

‘कुकरा की पहाड़ियाँ’ किस जिले में स्थित हैं -

Aउदयपुर
Bसिरोही
Cअजमेर
Dचित्तौड़गढ़

सही उत्तर: अजमेर

व्याख्या (Explanation)

कुकरा की पहाड़ियां अजमेर ज़िले में स्थित हैं।

132

राज्य की सर्वोच्च पर्वत चोटी गुरुशिखर (1722 मी.) के निकट कौनसा पठार स्थित है -

Aभोराट का पठार
Bउड़िया का पठार
Cमालवा का पठार
Dभीम का पठार

सही उत्तर: उड़िया का पठार

व्याख्या (Explanation)

उड़िया का पठार राजस्थान का सबसे ऊंचा (1360 मी.) पठार है। उड़िया का पठार सिरोही जिले की माऊंट आबू नामक जगह पर स्थित है।

133

सुण्डा पर्वत का सम्बन्ध राजस्थान के किस जिले से है -

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (12 March 2023)
Aराजसमन्द
Bपाली
Cजालौर
Dसिरोही

सही उत्तर: जालौर

व्याख्या (Explanation)

सुण्डा पर्वत भीनमाल (जालौर) के निकट स्थित पहाड़ियां है, जिनमें सुण्डा माता का मंदिर स्थित है। इस पर्वत पर राजस्थान का प्रथम रोप वे 20 दिसम्बर 2006 को प्रारंभ किया गया।

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (12 March 2023)

134

कौनसे राज्य में मालवा पठार का फैलाव नहीं है -

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (12 March 2023)
Aमध्य प्रदेश
Bराजस्थान
Cगुजरात
Dमहाराष्ट्र

सही उत्तर: महाराष्ट्र

व्याख्या (Explanation)

मालवा पठार राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 81,767 वर्ग किलोमीटर है।

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (12 March 2023)

135

“छप्पन के मैदान” का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किस नदी से है -

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (12 March 2023)
Aमाही
Bबनास
Cचम्बल
Dलूणी

सही उत्तर: माही

व्याख्या (Explanation)

माही नदी बेसिन में प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा के बीच 56 नदी नालों का प्रवाह क्षेत्र (या 56 गावों का समूह) छप्पन का मैदान कहलाता है जबकि जालौर से बालोतरा के मध्य फैले पहाड़ को छप्पन की पहाड़ियां कहते हैं।

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (12 March 2023)

136

परेवार बालुका पत्थर ______ में स्थित है।

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)
Aचूरू
Bजैसलमेर
Cबारां
Dहनुमानगढ़

सही उत्तर: जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

बालुका स्तूप(Dunes) मुक्त क्षेत्र (पथरीला मरुस्थल) जैसलमेर के पोकरण तहसील, बीकानेर के उत्तरी भाग तथा जोधपुर की फलोदी तहसील के कुछ भागों में स्थित है।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)

137

‘लसाडिया पठार’ राजस्थान के किस जिले में स्थित है -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 English L2
Aसलूम्‍बर
Bराजसमंद
Cसिरोही
Dबांसवाड़ा

सही उत्तर: सलूम्‍बर

व्याख्या (Explanation)

लसाडिया का पठार, सलूम्‍बर जिले में स्थित है। यह एक विच्छेदित और खंडित पठार है।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 English L2

138

अरावली श्रेणी में निम्नलिखित में से कौन-सी सर्वोच्च पर्वत चोटी है -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2
Aअचलगढ़
Bरघुनाथगढ़
Cसेर
Dतारागढ़

सही उत्तर: सेर

व्याख्या (Explanation)

भारत के उत्तरी भाग के हिमालय पर्वत व पश्चिमी घाट के नीलगिरी पर्वत के मध्य राजस्थान में सर्वाधिक ऊंची चोटी सिरोही जिले में मांउट आबु क्षेत्र में स्थित गुरु शिखर (1722 मीटर)/(5650 फिट) है। सिरोही में ही सेर चोटी (1597 मी.) स्थित है। जो अरावली की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। अचलगढ़ - सिरोही - 1380 मी. रघुनाथगढ़ - सीकर - 1055 मी. तारागढ़ - अजमेर - 873 मी.

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2

139

गोडवार बेसिन राजस्थान के किस बृहत भू-आकृतिक विभाग का हिस्सा है -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2
Aहाड़ोती पठार
Bउत्‍तरी अरावली
Cपूर्वी मैदान
Dथार/पश्चिमी मरुस्थल

सही उत्तर: थार/पश्चिमी मरुस्थल

व्याख्या (Explanation)

लूणी बेसिन /गोडवार बेसिन पश्चिमी मरुस्थल का हिस्सा है।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2

140

राजस्थान के किस प्रदेश / क्षेत्र में मुख्यतः ‘बीहड़’ पाए जाते हैं -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2
Aलूनी बेसिन
Bमाही बेसिन
Cबनास बेसिन
Dचंबल बेसिन

सही उत्तर: चंबल बेसिन

व्याख्या (Explanation)

सवाई माधोपुर और धौलपुर के क्षेत्रों में चंबल नदी के समीपवर्ती क्षेत्रों में अत्यधिक कटाव के कारण बीहड़ (उत्खात स्थलाकृति) (badland) बन गए हैं। राजस्थान में सर्वाधिक अवनालिका अपरदन चंबल नदी से होता है।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams