⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का भौतिक स्वरूप PYQ in Hindi - पेज 17

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 17 है।

161

अरावली पर्वतमाला के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसे तथ्य सत्य हैं - (i) इसका निर्माण कैम्ब्रियन युग में हुआ था । (ii) वर्तमान में यह अवशिष्ट पर्वत के रूप में है । (ii) यह मुख्यतः आग्नेय चट्टानों से निर्मित है। (iv) यह दक्षिण – पश्चिम से उत्तर – पूर्व दिशा में विस्तृत है। कूट –

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
Aii और iv
Bi, ii, iii और iv
Ciii और iv
Di और ii

सही उत्तर: ii और iv

व्याख्या (Explanation)

अरावली पर्वत माला विश्व की प्राचीनतम वलित पर्वत माला है। यह पर्वत श्रृंखला श्री केम्ब्रियन (पोलियोजोइक) युग की है। यह पर्वत श्रृखला दक्षिण-पश्चिम से उतर-पूर्व की ओर है। देहली महासमूह की शैल राजस्थान के विस्तृत भू-भाग पर विद्यमान है जो दिल्ली से लेकर गुजरात तक फैले हैं अजमेर और पश्चिमी मेवाड़ में देहली महासमूह के शैल अरावली पर्वत की पहाड़ियों के मध्य अनेक सुंदर पर्वतों का निर्माण करते हैं।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2

162

राजस्थान की बांका – पट्टी किस समस्या से ग्रसित है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
Aसूखा और अकाल की
Bफ्लोराइड की
Cचूना-पत्थर की
Dवायु प्रदूषण की

सही उत्तर: फ्लोराइड की

व्याख्या (Explanation)

नागौर में, एक पूरे क्षेत्र को स्थानीय रूप से बांका पट्टी (तुड़ी पट्टी) का उपनाम दिया गया है। फ्लोरोसिस के कारण यहां के अधिकांश ग्रामीण कुबड़े हो गए हैं।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2

163

राजस्थान की निम्नलिखित पर्वत चोटियों को ऊँचाई के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए –

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
Aजरगा – लीलागढ़ – सज्जनगढ़ – रघुनाथगढ़
Bसज्जनगढ़ – लीलागढ़ – रघुनाथगढ़ – जरगा
Cरघुनाथगढ़ – जरगा – लीलागढ़ – सज्जनगढ़
Dजरगा – रघुनाथगढ़ – सज्जनगढ़ – लीलागढ़

सही उत्तर: जरगा – रघुनाथगढ़ – सज्जनगढ़ – लीलागढ़

व्याख्या (Explanation)

जरगा - उदयपुर-राजसमंद - 1431 मी. रघुनाथगढ़ - सीकर - 1055 मी. सज्जनगढ़ - उदयपुर - 938 मी. लीलागढ़ - उदयपुर - 874 मी.

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2

164

निम्नलिखित में से कौन से बालुका स्तूप, प्रचलित पवन की दिशा के सामान्तर विकसित होते हैं -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
Aपैराबोलिक
Bबरखान
Cसीफ
Dअनुप्रस्थ

सही उत्तर: सीफ

व्याख्या (Explanation)

सीफ अनुदैर्ध्य बालुका स्तूप का एक प्रकार होता होता है और अनुदैर्ध्य बालुका स्तूप प्रचलित पवन की दिशा के समांतर विकसित होते हैं।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2

165

निम्नांकित में से कौनसा (स्थलाकृति - अवस्थिति) सही सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
Aभाकर - पूर्वी सिरोही
Bउड़िया पठार - मा. आबू
Cलसाड़िया पठार - राजसमन्द
Dभोराट पठार - कुम्भलगढ़ से गोगुन्दा के मध्य

सही उत्तर: लसाड़िया पठार - राजसमन्द

व्याख्या (Explanation)

सलूम्‍बर में जयसमंद से आगे कटा-फटा पठारी भाग लसाड़िया पठार कहलाता है।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1

166

घग्गर मैदान के विस्तार वाले जिले हैं -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (Group E)
Aअलवर - भरतपुर
Bअजमेर - नागौर
Cपाली - सिरोही
Dगंगानगर-हनुमानगढ़

सही उत्तर: गंगानगर-हनुमानगढ़

व्याख्या (Explanation)

घग्घर का मैदान गंगानगर, अनूपगढ़ और हनुमानगढ़ जिलों में स्थित है।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group E)

167

त्रिकूट एवं नाकोडा पहाड़ियां राजस्थान के क्रमशः कौनसे जिलों में अवस्थित हैं -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (Group D)
Aजैसलमेर एवं बालोतरा
Bजैसलमेर एवं जालौर
Cबाड़मेर एवं सिरोही
Dपाली एवं बाड़मेर

सही उत्तर: जैसलमेर एवं बालोतरा

व्याख्या (Explanation)

त्रिकूट पहाड़ी जैसलमेर में स्थित है लेकिन त्रिकूट पर्वत करौली में स्थित है जिस पर कैला देवी का मंदिर बना हुआ है। बालोतरा के सिवाना क्षेत्र में गोलाकार पहाड़ियों है, जिन्हें छप्पन की पहाड़ियां और नाकोडा पर्वत के नाम से जाना जाता है। यह पहाड़िया मेवानगर के जैन तीर्थ पार्श्वनाथ तथा देव भैरव के कारण अधिक प्रसिद्ध है। उल्लेखनीय है कि बाँरा जिले के रामगढ़ की पहाड़िया भी गोलाकार आकृति (घोड़े की नाल जैसी) की है।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group D)

168

भानगढ़, सिरावास एवं बिलाली कहाँ स्थित हैं -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (Group D)
Aकेन्द्रीय अरावली प्रदेश
Bदक्षिणी अरावली प्रदेश
Cउत्तरी अरावली प्रदेश
Dपश्चिमी मरुस्थलीय क्षेत्र की पहाड़ियों में

सही उत्तर: उत्तरी अरावली प्रदेश

व्याख्या (Explanation)

बिलाली(775 मी.), सिरावास (651 मी.) और भानगढ़ (649 मी.) तीनों अलवर में स्थित है।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group D)

169

घोड़े की नाल की आकृति वाली रामगढ़ पहाड़ी राजस्थान में कहाँ स्थित है -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (G-C)
Aमुकन्दरा की पहाड़ियों में
Bशाहाबाद उच्च भूमि में
Cडग-गंगधार की पहाड़ियों में
Dगोडवार प्रदेश में

सही उत्तर: शाहाबाद उच्च भूमि में

व्याख्या (Explanation)

बूंदी और मुकुंदरा की पहाड़ियां अर्धचंद्राकार जैसी है तथा रामगढ़ की पहाड़ियाँ (बाँरा में) गोलाकार या घोड़े की नाल जैसी आकृति की है। रामगढ़ की पहाड़ियां शाहबाद की उच्च भूमि क्षेत्र में स्थित है।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-C)

170

राजस्थान के कौन से क्षेत्रों में, तारा बालुका स्तूप पाये जाते हैं -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (G-B)
Aमोहनगढ़ क्षेत्र (जैसलमेर) एवं सूरतगढ़ क्षेत्र (गंगानगर)
Bसरदारशहर क्षेत्र (चूरू) एवं शेखावाटी क्षेत्र (सीकर)
Cसिवाना क्षेत्र (बालोतरा) एवं फलौदी क्षेत्र (फलौदी)
Dमोहनगढ़ क्षेत्र (जैसलमेर) एवं कोलायत क्षेत्र (बीकानेर)

सही उत्तर: मोहनगढ़ क्षेत्र (जैसलमेर) एवं सूरतगढ़ क्षेत्र (गंगानगर)

व्याख्या (Explanation)

तारानुमा बालुका स्तूप मोहनगढ़, पोकरण (जैसलमेर), सूरतगढ़ (गंगानगर) में पाये जाते है। यह हम्मादा (पथरीला मरुस्थल) के चारों ओर पाए जाने वाले बालुका स्तूप होते हैं।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-B)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams