⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का भौतिक स्वरूप PYQ in Hindi - पेज 19

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 19 है।

181

नाग पहाड़ कहाँ अवस्थित है -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Geography (Group - B)
Aअजमेर
Bउदयपुर
Cपाली
Dजालौर

सही उत्तर: अजमेर

व्याख्या (Explanation)

अजमेर के दक्षिणी पश्चिम में तारागढ़(870 मी.) और पश्चिम में सर्पीलाकार पर्वत श्रेणीयां नाग पहाड़(795 मी.) कहलाती है।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Geography (Group - B)

182

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए - a. दक्षिणी अरावली प्रदेश में सिरोही, उदयपुर और राजसमन्द जिले सम्मिलित हैं। b. आबू पर्वत समुद्र तल से लगभग 1700 मीटर ऊँचा है। c. आबू पर्वत की प्रमुख चोटियाँ सेर, अचलगढ़, ऋषिकेश एवं गुरुशिखर है। कूट -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Geography (Group - B)
Aa, b तथा c
Bकेवल c
Cकेवल a
Da तथा c

सही उत्तर: a तथा c

व्याख्या (Explanation)

सिरोही में स्थित आबू का पठार की ऊंचाई 1200 मीटर है।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Geography (Group - B)

183

महान सीमा भ्रंश राजस्थान के किस भाग में मिलता है -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 1
Aदक्षिण-पूर्वी
Bदक्षिण-पश्चिमी
Cउत्तर-पूर्वी
Dउत्तर-पश्चिमी

सही उत्तर: दक्षिण-पूर्वी

व्याख्या (Explanation)

अरावली पर्वतमाला और विंध्याचल पर्वतमाला के मिलन स्थल को वृहत सीमा भ्रंश कहते हैं जो बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर और चित्तौड़गढ़ जिलों में फैला है।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 1

184

लसाडिया का पठार अवस्थित है –

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 Shift 1
Aसलूम्‍बर में
Bराजसमन्द में
Cझालावाड़ में
Dबांसवाड़ा में

सही उत्तर: सलूम्‍बर में

व्याख्या (Explanation)

लसाडिया का पठार, सलूम्‍बर जिले में स्थित है। यह एक विच्छेदित और खंडित पठार है।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 1

185

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिए – (1) लूनी बेसिन गोड़वार प्रदेश के नाम से भी जाना जाता है। (2) ‘गिरवा’ उदयपुर बेसिन की विशिष्ट आकृति है, जो मेवाड़ प्रदेश में है। (3) घग्गर का मैदान चूरू जिले में स्थित है। कूट –

A1, 2 और 3
B1 और 2
C2 और 3
D1 और 3

सही उत्तर: 1 और 2

व्याख्या (Explanation)

घग्घर का मैदान गंगानगर, अनूपगढ़ और हनुमानगढ़ जिलों में स्थित है।

186

निम्नलिखित में से कौनसा समूह दक्षिण राजस्थान की पर्वत चोटियों का उनकी ऊँचाई के अनुसार सही अवरोही क्रम है -

📋 पूछा गया: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
Aसज्जनगढ़ - सायरा - नागपानी - गोगुन्दा
Bगोगुन्दा - नागपानी - सायरा - सज्जनगढ़
Cनागपानी - गोगुन्दा - सज्जनगढ़ - सायरा
Dसायरा - सज्जनगढ़ - नागपानी - गोगुन्दा

सही उत्तर: सज्जनगढ़ - सायरा - नागपानी - गोगुन्दा

व्याख्या (Explanation)

सज्जनगढ़ - उदयपुर - 938 मी. सायरा - उदयपुर - 900 मी. नागपानी - उदयपुर - 867 मी. गोगुंदा - उदयपुर - 840 मी.

📋

स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)

187

निम्नलिखित में से कौन सा (भू-आकृति - जिला/जिले) सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: Sr. Computer Instructor 2022 Paper 1
Aगिरवा - उदयपुर
Bभाकर - डूंगरपुर और बांसवाड़ा
Cबाप बोल्डर - फलौदी
Dवृहद सीमा भ्रंश - बूंदी और सवाई माधोपुर

सही उत्तर: भाकर - डूंगरपुर और बांसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर में चारों ओर पहाडि़यों होने के कारण उदयपुर की आकृति एक तश्तरीनुमा बेसिन जैसी है जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा कहते है। पूर्वी सिरोही क्षेत्र में अरावली की तीव्र ढाल वाली ऊबड़-खाबड़ पहाड़ीयों का क्षेत्र भाकर/भाखर कहलाता है। ‘बाप बोल्डर बैंड’ राजस्थान के फलौदी जिले में स्थित है। अरावली पर्वतमाला और विंध्याचल पर्वतमाला के मिलन स्थल को वृहत सीमा भ्रंश कहते हैं जो बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर और चित्तौड़गढ़ जिलों में फैला है।

📋

स्रोत: Sr. Computer Instructor 2022 Paper 1

188

सुमेलित कीजिए - चोटियाँ (A) रघुनाथगढ़ (B) सेर (C) डोरा पर्वत (D) गोगुंडा ऊँचाई (मीटर में) (I) 840 (II) 869 (III) 1597 (IV) 1055 कूट है -

AA-IV, B-III, C-1, D-II
BA-IV, B-III, C-II, D-I
CA-III, B-IV, C-II, D-I
DA-I, B-III, C-II, D-IV

सही उत्तर: A-IV, B-III, C-II, D-I

व्याख्या (Explanation)

सेर - सिरोही - 1597 मी. रघुनाथगढ़ - सीकर - 1055 मी. डोरा पर्वत - जालोर - 869 मी. गोगुंदा - उदयपुर - 840 मी.

189

निम्नलिखित में से कौन सा एक पठार माउण्ट आबू से लगा हुआ है -

📋 पूछा गया: Evaluation Officer 2020
Aभोराठ पठार
Bहाड़ौती पठार
Cउड़िया पठार
Dउपर माल

सही उत्तर: उड़िया पठार

व्याख्या (Explanation)

आबू पर्वत से सटा हुआ उड़िया पठार आबू से लगभग 160 मी. ऊँचा है।

📋

स्रोत: Evaluation Officer 2020

190

निम्नलिखित अरावली पर्वत शिखर हैं। इन शिखरों को ऊँचाई के अनुसार घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए : (A) गुरु शिखर (B) आँचलगढ़ (C) दिलवाड़ा (D) सेर (E) कुम्भलगढ़ कूट :

📋 पूछा गया: Evaluation Officer 2020
A(A), (B), (C), (D), (E)
B(A), (D), (C), (B), (E)
C(A), (D), (C), (E), (B)
D(A), (C), (B), (E). (D)

सही उत्तर: (A), (D), (C), (B), (E)

व्याख्या (Explanation)

गुरु शिखर - सिरोही - 1722 मी. सेर - सिरोही - 1597 मी. दिलवाड़ा - सिरोही - 1442 मी. अचलगढ़ - सिरोही - 1380 मी. कुंभलगढ़ - राजसमंद - 1224 मी.

📋

स्रोत: Evaluation Officer 2020

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams