अरावली श्रेणी के दक्षिणी भाग की पर्वतीय चोटी है -
सही उत्तर: डोरा
व्याख्या (Explanation)
डोरा पर्वत, जालोर में स्थित है, इसकी ऊंचाई 869 मी. है।
स्रोत: Evaluation Officer 2020
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 20 है।
अरावली श्रेणी के दक्षिणी भाग की पर्वतीय चोटी है -
सही उत्तर: डोरा
व्याख्या (Explanation)
डोरा पर्वत, जालोर में स्थित है, इसकी ऊंचाई 869 मी. है।
स्रोत: Evaluation Officer 2020
मालाणी पहाड़ी ___ में स्थित है।
सही उत्तर: जालौर-बालोतरा
व्याख्या (Explanation)
मालाणी पर्वत राजस्थान के जालौर-बालोतरा जिलों में विस्तृत है। यह लूनी बेसिन का मध्यवर्ती घाटी भाग है।
स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2
निम्न में से कौन सा राजस्थान के बांगर प्रदेश का भाग नहीं है -
सही उत्तर: बनास बेसिन
व्याख्या (Explanation)
पश्चिमी रेतीले मैदान एवं अरावली पर्वतमाला के मध्य विस्तृत अर्द्धशुष्क मैदान को 'राजस्थान बांगर' कहते हैं, वास्तव में यह एक अर्द्ध मरूस्थलीय क्षेत्र है। राजस्थान बांगर को चार उपविभागों में बाँटा जा सकता है- लूनी बेसिन (गोडवाड़ क्षेत्र) नागौर उच्चभूमि घग्घर का मैदान शेखावाटी क्षेत्र बनास बेसिन पूर्वी मैदान का भाग है।
स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1
राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र सतही जल द्वारा मृदा अपरदन से सर्वाधिक प्रभावित है -
सही उत्तर: चम्बल प्रदेश
व्याख्या (Explanation)
अवनालिका अपरदन नदियों, नालों व भारी बारिश के जल बहाव से होता है जल धाराओं द्वारा मिट्टी के ऊपरी आवरण के साथ-साथ कुछ गहराई तक कटाव किया जाता है जिससे गहरे गड्ढे, घाटीयां तथा नाले बन जाते है इसे भूमि का अवनालिका अपरदन कहते हैं। राजस्थान में चम्बल प्रदेश सतही जल द्वारा मृदा अपरदन से सर्वाधिक प्रभावित है।
स्रोत: ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020
निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: कमलनाथ - सिरोही
व्याख्या (Explanation)
कमलनाथ पर्वत चोटी उदयपुर में स्थित है जिसकी ऊंचाई 1001 मी. है।
स्रोत: RPSC ACF FRO 2021
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये : सूची-I (भू-आकृति प्रदेश) सूची-II (दृश्य) (A) मेवाड़ पर्वतीय क्षेत्र (i) मुकन्दरा पहाड़ी (B) हाड़ौती पठार (ii) नाली (C) शेखावाटी प्रदेश (iii) गिरवा (D) घग्घर मैदान (iv) अन्तःप्रवाहित अपवाह कूट : (A) (B) (C) (D)
सही उत्तर: (iii) (i) (iv) (ii)
व्याख्या (Explanation)
उदयपुर में चारों ओर पहाडि़यों होने के कारण उदयपुर की आकृति एक तश्तरीनुमा बेसिन जैसी है जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा कहते है। मुकंदरा की पहाड़ियां मुख्य रूप से कोटा जिले में स्थित है, लेकिन इनका कुछ भाग झालावाड़ जिले में भी स्थित है। यह हाड़ौती पठार का भाग है। शेखावाटी प्रदेश में कुछ छोटी नदियाँ हैं जो कुछ दूरी तक प्रवाहित होकर राज्य में अपने प्रवाह क्षेत्र में ही विलुप्त हो जाती हैं तथा जिनका जल समुद्र तक नहीं जा पाता है, इन्हें आंतरिक जल प्रवाह की नदियाँ कहा जाता है। घग्घर नदी का उद्गम हिमांचल प्रदेश में कालका के निकट शिवालिका की पहाडि़यों से होता है। यह नदी पंजाब व हरियाणा में बहती हुई राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी तहसील के तलवाड़ा गाँव के पास से प्रवेश करती है। स्थानिय भाषा में इसे नाली कहते है। यह राजस्थान की एकमात्र अन्तर्राष्टीय नदी है।
स्रोत: ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020
पश्चिमी राजस्थान में रेत की टीलों से कितना क्षेत्र मुक्त है -
सही उत्तर: 41.5%
व्याख्या (Explanation)
बालुका स्तूप मुक्त प्रदेश 41.5% है। (जहां रेत के टीले नहीं है) बालुका स्तूप युक्त प्रदेश 58.5% (लगभग 60%) है।
स्रोत: JEN Agriculture 2022
‘हाथी गुडा की नाल’ दर्रा जोड़ता है -
सही उत्तर: पाली और राजसमन्द को
व्याख्या (Explanation)
हाथी गुड्डा दर्रा राजसमंद जिले में स्थित है जिसके पास कुंभलगढ़ दुर्ग बना हुआ है। जबकि हाथी दर्रा उदयपुर जिले में स्थित है जिससे उदयपुर से पिंडवाड़ा (सिरोही) जाने का मार्ग (NH-27) है।
स्रोत: JEN Agriculture 2022
विंध्यन कगार भूमियां किस नदी के बीच स्थित हैं -
सही उत्तर: चंबल-बनास
व्याख्या (Explanation)
यह प्रदेश विंध्याचल पर्वत का अंतिम भाग है इसका विस्तार कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर जिलों में है। विंध्यन कगार भूमि चंबल व बनास नदियों के बीच में स्थित है।
स्रोत: JEN Agriculture 2022
अरावली किस प्लेट से अलग हुई -
सही उत्तर: यूरेशियन प्लेट
व्याख्या (Explanation)
अरावली पर्वतमाला का प्राकृतिक इतिहास उस समय का है जब भारतीय प्लेट एक महासागर द्वारा यूरेशियन प्लेट से अलग हो गई थी। यह पर्वत श्रृंखला श्री केम्ब्रियन (पोलियोजोइक) युग की है।
स्रोत: JEN Agriculture 2022