लाठी सीरीज़ क्या है -
सही उत्तर: भौगोलिक बैल्ट
व्याख्या (Explanation)
पश्चिमी रेगीस्तान क्षेत्र के जैसलमेर जिले में सेवण घास के मैदान पाए जाते है। जो कि भूगर्भिय जल पट्टी के रूप में प्रसिद्ध है। जिसे लाठी सीरिज कहलाते है।
स्रोत: JEN Agriculture 2022
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 21 है।
लाठी सीरीज़ क्या है -
सही उत्तर: भौगोलिक बैल्ट
व्याख्या (Explanation)
पश्चिमी रेगीस्तान क्षेत्र के जैसलमेर जिले में सेवण घास के मैदान पाए जाते है। जो कि भूगर्भिय जल पट्टी के रूप में प्रसिद्ध है। जिसे लाठी सीरिज कहलाते है।
स्रोत: JEN Agriculture 2022
निम्नलिखित में से कौनसा राजस्थान के अर्द्धशुष्क मैदान भौतिक प्रदेश में सम्मिलित नहीं है -
सही उत्तर: जोधपुर उच्च भूमियां
व्याख्या (Explanation)
जोधपुर उच्च भूमि राजस्थान के अर्द्धशुष्क मैदान भौतिक प्रदेश में सम्मिलित नहीं है। राजस्थान बांगर (बांगड) या अर्द्ध शुष्क मैदान को 4 भागों में विभक्त किया जाता है। घग्घर का मैदान शेखावाटी प्रदेश नागौरी उच्च भूमि लूनी- जवाई बेसीन
स्रोत: JEN Agriculture 2022
निम्नलिखित में से कौन सा दक्षिणी अरावली प्रदेश में अवस्थित नहीं है -
सही उत्तर: शाहबाद उच्च भूमियाँ
व्याख्या (Explanation)
हाड़ौती पठार को 5 धरातलीय प्रदेशों में विभक्त किया जा सकता है (1) अर्धचंद्राकार पर्वत श्रेणियां (2)नदी निर्मित मैदान (3) शाहबाद का उच्च स्थल (4) झालावाड़ का पठार (5) डग -गंगधार के उच्च क्षेत्र
स्रोत: ASSI. TESTING OFFICER 2021
निम्नलिखित में से राजस्थान के किस प्रदेश में ‘उत्खात भूमि स्थलाकृति’ पायी जाती है -
सही उत्तर: चम्बल बेसिन
व्याख्या (Explanation)
सवाई माधोपुर और धौलपुर के क्षेत्रों में चंबल नदी के समीपवर्ती क्षेत्रों में अत्यधिक कटाव के कारण बीहड़ (उत्खात स्थलाकृति) (badland) बन गए हैं। राजस्थान में सर्वाधिक अवनालिका अपरदन चंबल नदी से होता है।
स्रोत: Asst. Statistical Officer 2021
निम्नलिखित में से कौनसा (पर्वतीय चोटी – ऊँचाई (मीटर)) सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: अचलगढ़ – 1280
व्याख्या (Explanation)
अचलगढ़, सिरोही में स्थित है, इसकी ऊंचाई 1380 मी. है।
स्रोत: Librarian Grade III 2022 (Paper 1)
डग-गंगाधर उच्च भूमियां हिस्सा है –
सही उत्तर: हाड़ौती पठार का
व्याख्या (Explanation)
झालावाड़ के पठार के दक्षिण पश्चिम भाग में डग – गंगधार की उच्च भूमि पायी जाती है। यह हाड़ौती पठार का हिस्सा है।
स्रोत: Librarian Grade III 2022 (Paper 1)
निम्नलिखित में से कौनसा भौतिक लक्षण “राजस्थान बांगर” में सम्मिलित नहीं है -
सही उत्तर: छप्पन का मैदान
व्याख्या (Explanation)
शेखावाटी प्रदेश, बांगर प्रदेश के नाम से जाना जाता है। शेखावटी प्रदेश का विस्तार झुझुनू, सीकर, चुरू तथा डीडवाना कुचामन में है। इस प्रदेश में अनेक नमकीन पानी के गर्त(रन) हैं जिसमें डीडवाना, डेगाना, सुजानगढ़, तालछापर, परीहारा, कुचामन आदि प्रमुख है। माही नदी बेसिन में प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा के बीच 56 नदी नालों का प्रवाह क्षेत्र (या 56 गावों का समूह) छप्पन का मैदान कहलाता है जबकि जालौर से बालोतरा के मध्य फैले पहाड़ को छप्पन की पहाड़ियां कहते हैं।
स्रोत: Librarian Grade III 2022 (Paper 1)
ताराभाँति के टीले पाये जाते हैं -
सही उत्तर: मोहनगढ़ – सूरतगढ़
व्याख्या (Explanation)
तारानुमा बालुका स्तूप मोहनगढ़, पोकरण (जैसलमेर), सूरतगढ़ (गंगानगर) में पाये जाते है। यह हम्मादा (पथरीला मरुस्थल) के चारों ओर पाए जाने वाले बालुका स्तूप होते हैं।
स्रोत: Librarian Grade III 2022 (Paper 1)
‘उपरमाल’ क्या है -
सही उत्तर: चितौडगढ़ व भीलवाड़ा के मध्य स्थित पठार
व्याख्या (Explanation)
चित्तौड़गढ़ के भैसरोड़गढ़ से लेकर भीलवाडा के बिजोलिया तक का पठारी भाग ऊपरमाल कहलाता है। इस क्षेत्र में चित्तौड़गढ़, भीलवाडा, कोटा, बूंदी शामिल हैं।
स्रोत: Superintendent Gar. 2021 (GK)
निम्नलिखित में से कौनसी चोटी दक्षिण अरावली श्रृंखला में अवस्थित नहीं है -
सही उत्तर: बिलाली
व्याख्या (Explanation)
बिलाली चोटी अलवर में स्थित है। जिसकी ऊंचाई 775 मी. है। यह उत्तरी अरावली में अवस्थित है।
स्रोत: RSMSSB House Keeper 2022