राजस्थान के मरुस्थल के विषय में इनमें से कौन सा कथन सही है -
सही उत्तर: राजस्थान के रेगिस्तान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर जिले शामिल हैं।
व्याख्या (Explanation)
मरुस्थल का विस्तार बाड़मेर, जैसलमेर, बिकानेर, जोधपुर, पाली, जालोर, नागौर,सीकर, चुरू झूझूनु, हनुमानगढ़ व गंगानगर 12 जिलों में है। थार का मरुस्थल राज्य के कुल क्षेत्रफल का 61 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में राज्य की 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। राजस्थान का मरुस्थल, जो थार मरुस्थल का एक बड़ा भाग है, भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल है। राजस्थान में रेगिस्तान उत्तर-पश्चिम में सतलज नदी, पूर्व में अरावली पर्वत और दक्षिण में कच्छ के रण की लवणीय दलदली भूमि और पश्चिम में सिंधु नदी से घिरा है। यह वार्षिक रूप से 25 सेमी से कम की औसत वर्षा प्राप्त करता है।
स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)