⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का भौतिक स्वरूप PYQ in Hindi - पेज 26

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 26 है।

251

कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के मध्य स्थित पठार है :

📋 पूछा गया: Police SI 13 September 2021 (Gk)
Aभोराट
Bउड़िया
Cछप्पन
Dमेसा

सही उत्तर: भोराट

व्याख्या (Explanation)

कुम्भलगढ(राजसमंद) व गोगुन्दा(उदयपुर) के मध्य का पठारी भाग भोराठ/भोराट का पठार कहलाता है।

📋

स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Gk)

252

राजस्थान में किस दर्रे से पूर्वी राजस्थान और हरियाणा राज्य में मरूस्थलीय क्षेत्र विस्तृत होता है -

Aपिंडवाड़ा दर्रा
Bटेसगान दर्रा
Cसांभर दर्रा
Dजालोर दर्रा

सही उत्तर: सांभर दर्रा

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में सांभर दर्रे के माध्यम से, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा राज्य में मरुस्थलीय भूमि विस्तृत होती हैं। अरावली पर्वत श्रृंखला को पार करने के लिए मुख्य रूप से पाँच प्रमुख मार्ग हैं, जिन्हें इसका नाल कहा जाता है, और सांभर दर्रा उनमें से एक है।दर्रा दो पर्वतों के बीच बनने वाला आसान मार्ग है और जिसके लिए इसे पार करने के लिए पहाड़ों पर चढ़ने की आवश्यकता नहीं होती है।

253

निम्नलिखित में से कौनसा पठार अरावली पर्वत से सम्बद्ध नहीं है -

Aलासड़िया पठार
Bउड़िया पठार
Cबघेलखण्ड पठार
Dभोराट पठार

सही उत्तर: बघेलखण्ड पठार

व्याख्या (Explanation)

बघेलखंड के पठार का विस्तार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में हैं। सलूम्‍बर में जयसमंद से आगे कटा-फटा पठारी भाग लासड़िया पठार कहलाता है। आबू पर्वत से सटा हुआ उड़िया पठार आबू से लगभग 160 मी. ऊँचा है। कुम्भलगढ(राजसमंद) व गोगुन्दा(उदयपुर) के मध्य का पठारी भाग भोराठ/भोराट का पठार कहलाता है।

254

सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कोड से कीजिये - सूची-1 (अरावली की पहाड़ियां) सूची-2 (ऊंचाई मीटर में) अ. बाबाई 1. 730 ब. तारागढ़ 2. 780 स. सायरा 3. 873 द. रोजा भाकर 4. 900 कूट - अ, ब, स, द

A2, 3, 4, 1
B3, 4, 1, 2
C2, 1, 3, 4
D4, 2, 1, 3

सही उत्तर: 2, 3, 4, 1

व्याख्या (Explanation)

बाबाई - झुंझुनू - 780 मी. तारागढ़ - अजमेर - 873 मी. सायरा - उदयपुर - 900 मी. रोजा भाखर - जालौर - 730 मी.

255

बांसवाड़ा व डूंगरपुर के मध्य के भू-भाग को किस नाम से जाना जाता है -

Aकांठल
Bभाकर
Cगिरवा
Dमेवल

सही उत्तर: मेवल

व्याख्या (Explanation)

डुंगरपुर व बांसवाड़ा के मध्य का भाग देवल/मेवलिया के नाम से जाना जाता है।

256

निम्नांकित में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है -

Aघग्घर-मृत नदी
Bभोराट-पठार
Cनागपानी-अरावली दर्रा
Dसेर-अरावली चोटी

सही उत्तर: नागपानी-अरावली दर्रा

व्याख्या (Explanation)

नागपानी पर्वत चोटी उदयपुर में स्थित है जिसकी ऊंचाई 867 मीटर है। कुम्भलगढ(राजसमंद) व गोगुन्दा(उदयपुर) के मध्य का पठारी भाग भोराठ/भोराट का पठार कहलाता है। घग्गर नदी को ‘मृत नदी’ के नाम से जाना जाता है। गंगानगर हनुमानगढ़ जिलों का मैदानी क्षेत्र का निर्माण घग्घर के प्रवाह क्षेत्र के बाढ़ से हुआ है। सेर चोटी सिरोही में स्थित है जिसकी ऊंचाई 1597 मी. है।

257

सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिये तथ सही उत्तर का चयन नीचे दिये गये कोड से कीजिये - सूची-(पर्वत शिखर) सूची-2 (ऊंचाई मीटर में) 1. जरगा अ. 1224 2. कुम्भलगढ़ ब. 1001 3. रघुनाथगढ़ स. 1431 4.कमलनाथ द. 1055 कोड - 1, 2, 3, 4

Aद, स, ब, अ
Bस, अ, द, ब
Cस, द, अ, ब
Dब, स, द, अ

सही उत्तर: स, अ, द, ब

व्याख्या (Explanation)

जरगा - उदयपुर-राजसमंद - 1431 मी. कुंभलगढ़ - राजसमंद - 1224 मी. रघुनाथगढ़ - सीकर - 1055 मी. कमलनाथ - उदयपुर - 1001 मी.

258

हाड़ौती में विस्तृत अर्द्ध-चन्द्रकार पहाड़ियां कौनसी हैं -

Aशाहबाद की पहाड़ियां
Bडग-गंगधार का उच्च क्षेत्र
Cबारां-झालावाड़ की पहाड़ियां
Dबूंदी एवं मुकन्दरा

सही उत्तर: बूंदी एवं मुकन्दरा

व्याख्या (Explanation)

दक्षिणी पूर्वी पठारी प्रदेश में बूंदी की पहाड़ियां और मुकन्दरा की पहाड़ियां अर्धचंद्राकार रूप में स्थित है।

259

राजस्थान की निम्न पर्वत चोटियों को ऊँचाई के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए – गुरुशिखर, अचलगढ़, कुम्भलगढ़, तारागढ़

📋 पूछा गया: VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021
Aकुम्भलगढ़, तारागढ़, अंचलगढ़, गुरुशिखर
Bतारागढ़, कुम्भलगढ़, अचलगढ़, गुरुशिखर
Cकुम्भलगढ़, अचलगढ़, तारागढ़, गुरुशिखर
Dतारागढ़, अचलगढ़, कुम्भलगढ़, गुरुशिखर

सही उत्तर: तारागढ़, कुम्भलगढ़, अचलगढ़, गुरुशिखर

व्याख्या (Explanation)

गुरु शिखर - सिरोही - 1722 मी. अचलगढ़ - सिरोही - 1380 मी. कुंम्भलगढ़ - राजसमंद - 1224 मी. तारागढ़ - अजमेर - 873 मी.

📋

स्रोत: VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021

260

विन्ध्यन कगार भूमियाँ हिस्सा हैं –

📋 पूछा गया: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021
Aदक्षिणी पूर्वी राजस्थान पठार का
Bउत्तरी अरावली श्रृंखला का
Cदक्षिणी अरावली श्रृंखला का
Dमाही बेसिन का

सही उत्तर: दक्षिणी पूर्वी राजस्थान पठार का

व्याख्या (Explanation)

विन्ध्यन कगार भूमियाँ, दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान पठार का हिस्सा हैं। विन्थ्य कगार भूमि क्षेत्र बड़े-बड़े बलआ पत्थरों से निर्मित है। यह चम्बल बनास नदियों के मध्य करौली धौलपुर जिले का भू-भाग है।

📋

स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams