‘सेर’ पर्वत चोटी की ऊंचाई क्या है -
सही उत्तर: 1597 मीटर
व्याख्या (Explanation)
सेर(सिरोही)-1597 मी.
स्रोत: Lab Assistant Exam 2018
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 44 है।
‘सेर’ पर्वत चोटी की ऊंचाई क्या है -
सही उत्तर: 1597 मीटर
व्याख्या (Explanation)
सेर(सिरोही)-1597 मी.
स्रोत: Lab Assistant Exam 2018
राजस्थान में थार मरूस्थल से प्रभावित क्षेत्रफल व जनसंख्या का प्रतिशत कितना है-
सही उत्तर: क्षेत्रफल 61% जनसंख्या 40%
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान का अरावली श्रेणीयों के पश्चिम का क्षेत्र शुष्क एवं अर्द्धशुष्क मरूस्थली प्रदेश है। यह एक विशिष्ठ भौगोलिक प्रदेश है। जिसे भारत का विशाल मरूस्थल अथवा थार का मरूस्थल के नाम से जाना जाता है। थार का मरूस्थल विश्व का सर्वाधिक आबाद तथा वन वनस्पति वाला मरूस्थल है। राज्य के कुल क्षेत्रफल का 61 प्रतिश है। इस क्षेत्र में राज्य की 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2018
निम्नांकित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: नागपानी - अरावली दर्रा
व्याख्या (Explanation)
अरावली की श्रेणियाँ - कुम्भलगढ़, लीलागढ़, नागपानी, कमलानाथ की पहाड़ी, सज्जनगढ़ आदि है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2018
मेसा पठार किस जिले में स्थित है -
सही उत्तर: चित्तौड़गढ़
व्याख्या (Explanation)
मेसा का पठार चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है।
स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2
निम्न कथनों पर विचार कीजिए- (क)दक्षिणी-पूर्वी उदयपुर, बांसवाड़ा एवं चित्तौड़गढ़ के दक्षिणी क्षेत्र को छप्पन का मैदान कहा जाता है। (ख) भरतपुर जिले के लगभग 1/3 क्षेत्र को हाड़ौती का मैदान कहा जाता है। (ग) गंगानगर जिले के मैदानी क्षेत्र को घग्घर का मैदान कहा जाता है।
सही उत्तर: केवल क एवं ग सही है
व्याख्या (Explanation)
बासवाडा व प्रतापगढ़ के मघ्य का भू-भाग छप्पन का मैदान कहलाता है। यह मैदान माही नदी बनाती है। गंगानगर जिले के मैदानी क्षेत्र को घग्घर का मैदान कहा जाता है।
स्रोत: Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2
कौनसा सुम्मेलित नहीं है -
सही उत्तर: रघुनाथगढ़ - अजमेर
व्याख्या (Explanation)
उतरी अरावली की सबसे ऊँची चोटी रघुनाथगढ़ सीकर जिले में स्थित है।
स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
रोजा भाखर और इसराना भाखर है -
सही उत्तर: पहाड़ियाँ
व्याख्या (Explanation)
इसराना भाखर पहाड़ियां और रोजा भाखर पहाड़ियां जालौर में स्थित है। पूर्वी सिरोही क्षेत्र में अरावली की तीव्र ढाल वाली ऊबड़-खाबड़ पहाड़ीयों का क्षेत्र भाकर/भाखर कहलाता है।
स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
सूची-1 एवं सूची-2 को सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन निम्नाकित कूट की सहायता से कीजिए - सूची -1 सूची-2 A. जरगा 1. 1442 मी. B. दिलवाड़ा 2. 1431 मी. C. तारागढ़ 3. 873 मी. D. नाग पहाड़ 4. 795 मी.
सही उत्तर: A B C D 2 1 3 4
व्याख्या (Explanation)
जरगा( उदयपुर-राजसमंद), 1431 मी. दिलवाड़ा(सिरोही), 1442 मी. तारागढ़(अजमेर), 873 मी. नाग पहाड़(अजमेर), 795 मी.
स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में ‘त्रिकुट पर्वत’ स्थित है -
सही उत्तर: जैसलमेर
व्याख्या (Explanation)
जैसलमेर का किला त्रिकूट पहाड़ी पर स्थित है। करौली में भी त्रिकूट पर्वत(कैला देवी) है।
स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
अरावली के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये व सही उत्तर का चयन दिए कूट से कीजिए - अ. यह एक प्रमुख जल विभाजक है। ब. राजस्थान की समस्त नदियों का उद्गम यही से है। स. राजस्थान में वर्षा का वितरण इससें प्रभावित नहीं होता है। द. यह प्रदेश धात्विक खनिजों से समृद्ध है। कूट -
सही उत्तर: केवल अ और द सही है।
व्याख्या (Explanation)
राज्य के मध्य अरावली पर्वत माला स्थित है। यह विश्व की प्राचीनतम वलित पर्वत माला है। यह पर्वत श्रृंखला श्री केम्ब्रियन (पोलियोजोइक) युग की है। अरावली पर्वत श्रृंखला राजस्थान को दो असमान भागों में बांटती है। कोठारी, बनास, साबरमती, सुकड़ी, बेड़स / आयड़ आदि नदियां अरावली से निकलती हैं। लेकिन राजस्थान की सभी नदियां अरावली से नहीं निकलती। अरावली क्षेत्र धात्विक खनिजों से समृद्ध है।
स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1