केन्द्रीय मरू क्षेत्र अनुसंधान संस्थान ........... में स्थित है -
सही उत्तर: जोधपुर
व्याख्या (Explanation)
काजरी - केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान 1952 में स्थापित।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 43 है।
केन्द्रीय मरू क्षेत्र अनुसंधान संस्थान ........... में स्थित है -
सही उत्तर: जोधपुर
व्याख्या (Explanation)
काजरी - केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान 1952 में स्थापित।
कथनः उत्तरी-पश्चिमी रेगिस्तान में बालू रेत के टीलें पाये जाते है। कारणः तेज हवाओं के कारण रेत के टीले अपना स्थान परिवर्तित करते रहते है।
सही उत्तर: कथन सही है और कारण भी सही है
व्याख्या (Explanation)
उत्तर-पश्चिमी रेगिस्तान में बालू रेत के टीले पाए जाते हैं। रेत के टीले तेज हवाओं के कारण अपना स्थान बदलते रहते हैं।
स्रोत: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 3
अरावली के सर्वोच्च शिखर गरूशिखर की ऊंचाई है -
सही उत्तर: 1722 मीटर
व्याख्या (Explanation)
गुरूशिखर(1722 मी.) सिरोही जिले में मांउट आबु क्षेत्र में स्थित है जो राजस्थान का सर्वोच्च पर्वत शिखर है।
स्रोत: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 3
निम्न कथनों पर विचार कीजिए - क. राजस्थान के मरूस्थल में वर्षा का अभाव रहता है। ख. राजस्थान के रेगिस्तान को थार का मरूस्थल कहा जाता है। ग. थार का मरूस्थल राजस्थान के बीकानेर जिले से अजमेर और कोटा जिले तक विस्तृत है। उपर्युक्त कथनों में से -
सही उत्तर: केवल क एवं ख सही है।
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान का अरावली श्रेणीयों के पश्चिम का क्षेत्र शुष्क एवं अर्द्धशुष्क मरूस्थली प्रदेश है। यह एक विशिष्ठ भौगोलिक प्रदेश है। जिसे भारत का विशाल मरूस्थल अथवा थार का मरूस्थल के नाम से जाना जाता है। इस मरूस्थल में वर्षा का अभाव रहता है।
स्रोत: Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 3
आडावल पर्वत किस जिले में स्थित है -
सही उत्तर: बूंदी
व्याख्या (Explanation)
आडावाला पर्वत राजस्थान के बूंदी जिले मे है।
स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 3
राजस्थान का प्रमुख जल विभाजक है -
सही उत्तर: अरावली की पहाड़ियां
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान का प्रमुख जल विभाजक अरावली पर्वत श्रंखला है। यह राजस्थान की नदियों को दो भागों में विभाजित करती है।
स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 2
लसाडिया का पठार राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
सही उत्तर: सलूम्बर
व्याख्या (Explanation)
सलूम्बर जिले की लसाड़िया तहसील में लसाड़िया का पठार जयसमंद झील के उत्तर-पूर्व में विस्तृत है। इसकी ऊँचाई 360 से 620 मीटर तक है। यह विच्छेदित एवं खंडित पठार है।
स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 1
राजस्थान के भूभाग क्षेत्रफल का कितना भाग रेगिस्तान है -
सही उत्तर: लगभग दो तिहाई
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान का अरावली श्रेणीयों के पश्चिम का क्षेत्र शुष्क एवं अर्द्धशुष्क मरूस्थली प्रदेश है। यह एक विशिष्ठ भौगोलिक प्रदेश है। जिसे भारत का विशाल मरूस्थल अथवा थार का मरूस्थल के नाम से जाना जाता है। थार का मरूस्थल विश्व का सर्वाधिक आबाद तथा वन वनस्पति वाला मरूस्थल है। राज्य के कुल क्षेत्रफल का लगभग दो तिहाई है।
स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 2
राजस्थान के किस भौतिक क्षेत्र में मुकन्दरा की पहाड़ियां स्थित है -
सही उत्तर: हाडौती पठार
व्याख्या (Explanation)
मुकंदरा की पहाड़ियां हाडोती क्षेत्र में स्थित है जो कि विंध्यन पर्वत श्रेणियों का विस्तार है। मुकंदरा की पहाड़ियां मुख्य रूप से कोटा जिले में स्थित है, लेकिन इनका कुछ भाग झालावाड़ जिले में भी स्थित है।
स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 1
राजस्थान के निम्न में से कौन से एक जिले में अरावली पहाड़ी का विस्तार नहीं है -
सही उत्तर: जालौर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के जालौर जिले में अरावली पहाड़ियों का विस्तार नहीं है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2018