⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का भौतिक स्वरूप PYQ in Hindi - पेज 41

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 41 है।

401

‘बर्र(बार) दर्रा’ राजस्थान के कौनसे जिले में अवस्थित है -

📋 पूछा गया: JSA Ballistic-2019(Rajasthan Gk)
Aब्यावर
Bबूंदी
Cचित्तौड़गढ़
Dउदयपुर

सही उत्तर: ब्यावर

व्याख्या (Explanation)

ब्यावर में बार (Barr), परवेरिया और शिवपुर घाट, सूरा घाट दर्रा और देबारी दर्रे हैं।

📋

स्रोत: JSA Ballistic-2019(Rajasthan Gk)

402

राजस्थान राज्य का जल-विभाजक कौन सा है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(welder)
Aअरावली पर्वतमाला
Bलूणी नदी
Cसाम्भर झील
Dमुकुन्दरा पर्वतमाला

सही उत्तर: अरावली पर्वतमाला

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का प्रमुख जल विभाजक अरावली पर्वत श्रंखला है। यह राजस्थान की नदियों को दो भागों में विभाजित करती है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(welder)

403

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये कूटों की सहायता से सही उत्तर का चुनाव कीजिए - प्रदेश पर्वत चोटी अ. उत्तरी अरावली 1. ऋषिकेश ब. मध्य अरावली 2. तारागढ़ स. दक्षिण अरावली 3. भानगढ़ कूट - अ, ब, स

A1, 2, 3
B3, 2, 1
C3, 1, 2
D2, 3, 1

सही उत्तर: 3, 2, 1

व्याख्या (Explanation)

ऋषिकेश(सिरोही, उत्तरी अरावली), 1017 मी. तारागढ़(अजमेर, मध्य अरावली), 873 मी. भानगढ़(अलवर, उत्तरी अरावली), 649 मी.

404

अरावली की निम्नलिखित में से कौन-सी चोटी की ऊंचाई 820 मीटर है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(fitter)
Aबाबई
Bखो
Cरघुनाथगढ़
Dहर्षनाथ

सही उत्तर: हर्षनाथ

व्याख्या (Explanation)

हर्षनाथ (सीकर) चोटी की ऊंचाई 820 मीटर है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(fitter)

405

निम्नांकित में से किसको अर्द्ध चन्द्राकार बालुका स्तूप कहते हैं -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(copa)
Aअर्ग
Bबरखान
Cसीफ
Dअनुप्रस्थ

सही उत्तर: बरखान

व्याख्या (Explanation)

रेगिस्तानी क्षेत्र में बालूका स्तूपों के निम्न प्रकार पाये जाते है। अनुप्रस्थ :- पवन/वायु की दिषा में बनने वाले बालुका स्तूप (सीधे) अनुदैध्र्य :- आडे -तीरछे बनने वाले बालुका स्तूप बरखान :- रेत के अर्द्धचन्द्राकार बालुका स्तूप

📋

स्रोत: Junior Instructor(copa)

406

बैराठ में कौन-सा जिला सम्मिलित नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(Eco. Investigator)
Aअलवर
Bजयपुर
Cअजमेर
Dटोंक

सही उत्तर: अजमेर

व्याख्या (Explanation)

प्राचीन ग्रंथों में , विराटनगर ( बैराठ ) का उल्लेख ‘ मत्स्य महाजनपद की राजधानी ’ के रूप में किया गया है। इसमें जयपुर, जयपुर ग्रामीण, नीम का थाना, कोटपुतली, दौसा , टोंक, अलवर और भरतपुर सम्मिलित हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor(Eco. Investigator)

407

‘छप्पन बेसिन’ निम्नलिखित में से राजस्थान के किस भौतिक प्रदेश का भाग है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(Eco. Investigator)
Aबाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर
Bअजमेर, पाली, सिरोही
Cबांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़
Dझालावाड़, बूंदी, कोटा

सही उत्तर: बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़

व्याख्या (Explanation)

इसका विस्तार सलूम्‍बर, डुंगरपुर, बांसवाडा और प्रतापगढ़ जिलों में है। माही मध्य प्रदेश से निकल कर इसी प्रदेश से गुजरती हुई खंभात कि खाडी में गिरती है। यह क्षेत्र वागड़ के नाम से पुकारा जाता है तथा प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा के मध्य भाग में छप्पन ग्राम समुह स्थित है। इसलिए यह भू-भाग छप्पन के मैदान के नाम से भी जाना जाता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(Eco. Investigator)

408

राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र बीहड़ भूमि की समस्या से ग्रसित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(electrician)
Aबनास
Bचम्बल
Cघग्घर
Dबाणगंगा

सही उत्तर: चम्बल

व्याख्या (Explanation)

नदियों के द्वारा मिट्टी के कटाव (अवनालिका अपरदन) से बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं इन्हें स्थानीय भाषा में बीहड़ कहते हैं। चम्बल क्षेत्र बीहड़ भूमि की समस्या से ग्रसित है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(electrician)

409

जुरासिक युग की चट्टानें राजस्थान के किन जिलों में पायी जाती है -

📋 पूछा गया: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
Aजयपुर एवं टोंक
Bबांसवाड़ा एवं डूंगरपुर
Cजैसलमेर एवं बाड़मेर
Dअजमेर एवं नागौर

सही उत्तर: जैसलमेर एवं बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के जैसलमेर में लाठी श्रेणी और नेशनल वुड फॉसिल पार्क जुरासिक काल के हैं।

📋

स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)

410

राजस्थान में मरुथल का विकास किस दिशा में हो रहा है -

Aपूर्व से पश्चिम
Bउत्तर से दक्षिण
Cपश्चिम से पूर्व
Dदक्षिण से उत्तर

सही उत्तर: पश्चिम से पूर्व

व्याख्या (Explanation)

मरुस्थल के आगे बढ़ने (विस्तार होने) को मरुस्थल का मार्च कहते हैं। मरुस्थल दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। मरुस्थलीकरण में सर्वाधिक योगदान बरखान बालुका स्तूप देते हैं। अरावली पर्वतमाला मरुस्थल के मार्च को रोकती है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams