⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का भौतिक स्वरूप PYQ in Hindi - पेज 40

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 40 है।

391

सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिये तथा उत्तर का चयन नीचे दिये गये कूट से कीजिये - सूची-1(अरावली के शिखर) सूची-2(ऊंचाई मीटर में) 1. अचलगढ़ अ. 920 2. तारागढ़ ब. 792 3. खौ स. 1380 4. भैराच द. 873 कूट - 1, 2, 3, 4

Aस, अ, ब, द
Bस, द, अ, ब
Cद, स, अ, ब
Dद, ब, स, अ

सही उत्तर: स, द, अ, ब

व्याख्या (Explanation)

अचलगढ़ - सिरोही - 1380 मी. तारागढ़ - अजमेर - 873 मी. खो - जयपुर - 920 मी. भैराच - अलवर - 792 मी.

392

गुरूशिखर को सन्तों का शिखर किसने कहा है -

Aजाॅर्ज थाॅमस ने
Bशंकराचार्य ने
Cमुनि वशिष्ठ ने
Dकर्नल जेम्स टाॅड ने

सही उत्तर: कर्नल जेम्स टाॅड ने

व्याख्या (Explanation)

गुरूशिखर(1722 मी.) सिरोही जिले में मांउट आबु क्षेत्र में स्थित है जो राजस्थान का सर्वोच्च पर्वत शिखर है। कर्नल जेम्स टॉड ने गुरु शिखर को संतों का शिखर कहा है।

393

भारत में सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है -

Aअरावली
Bहिमालय
Cविन्ध्य
Dसतपूड़ा

सही उत्तर: अरावली

व्याख्या (Explanation)

राज्य के मध्य अरावली पर्वत माला स्थित है। यह विश्व की प्राचीनतम वलित पर्वत माला है। यह पर्वत श्रृंखला श्री केम्ब्रियन (पोलियोजोइक) युग की है। यह पर्वत श्रृखला दंिक्षण-पश्चिम से उतर-पूर्व की ओर है।

394

मेरवाड़ा की पहाडि़यों का सर्वोच्च शिखर है -

Aऐसराणा
Bगुरूशिखर
Cहर्षपर्वत
Dतारागढ़

सही उत्तर: तारागढ़

व्याख्या (Explanation)

मेरवाड़ा की पहाड़ियों का सर्वोच्च शिखर तारागढ़ (अजमेर) 870 मीटर है।

395

कुम्भगढ़ व गोगुन्दा के बीच की भूमि क्या कहलाती है -

Aगोगुन्दा का पठार
Bमालवा का पठार
Cछप्पन का पठार
Dहाड़ौती पठार

सही उत्तर: गोगुन्दा का पठार

व्याख्या (Explanation)

गोगुन्दा का पठार, अरावली पर्वतमाला का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा भाग है। यह कुंभलगढ़ और गोगुन्दा के किलों के बीच स्थित है। इसे आमतौर पर भोराट कहा जाता है। इसकी औसत ऊंचाई 1225 मीटर है।

396

उदयपुर नगर के आस-पास विस्तृत पहाडि़यां कहलाती हैं -

Aखमेर
Bपावेर
Cभाकर
Dगिरवा

सही उत्तर: गिरवा

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर में चारों ओर पहाडि़यों होने के कारण उदयपुर की आकृति एक तश्तरीनुमा बेसिन जैसी है जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा कहते है।

397

सर्वाधिक गतिशिल बालूका स्तूप निम्नलिखित में से कौन -सा है -

Aपरावलयिक
Bबरखान
Cअनुप्रस्थ
Dअनुदेध्र्य

सही उत्तर: बरखान

व्याख्या (Explanation)

बरखान बालुका स्तूप के मध्य भाग की ऊंचाई अधिक होती है जिसके एक और मंद ढाल होता है तो दूसरी ओर तीव्र ढाल वाला गर्त होता है। बरखान मरुस्थलीकरण में सर्वाधिक योगदान, सर्वाधिक गतिशील, सर्वाधिक नुकसानदायक हैं।

398

राजस्थान में द्वितीय सर्वोच्च चोटी है -

Aसेर
Bजरगा
Cदेलवाड़ा
Dअचलगढ़

सही उत्तर: सेर

व्याख्या (Explanation)

गुरूशिखर(1722 मी.) सिरोही जिले में मांउट आबु क्षेत्र में स्थित है जो राजस्थान का सर्वोच्च पर्वत शिखर है। सिरोही जिले में सेर 1597 मी. अरावली श्रेणी की दूसरी ऊचीं चोटी है।

399

भोराठ का पठार किनके मध्य स्थित है -

Aअलवर-राजगढ़
Bकुम्भलगढ़-गोगुन्दा
Cबांसवाड़ा-डूंगरपुर
Dप्रतापगढ़-बांसवाड़

सही उत्तर: कुम्भलगढ़-गोगुन्दा

व्याख्या (Explanation)

भोराठ/भोराट का पठार कुम्भलगढ(राजसमंद) व गोगुन्दा(उदयपुर) के मध्य स्थित है।

400

निम्नलिखित में से कौनसी पर्वत चोटी उत्तरी अरावली में अवस्थित नहीं है -

📋 पूछा गया: JSA Serology-2019(Rajasthan Gk)
Aसज्जनगढ़
Bरघुनाथगढ़
Cबिलाली
Dबरवाड़ा

सही उत्तर: सज्जनगढ़

व्याख्या (Explanation)

सज्जनगढ़ (उदयपुर) 938 मीटर दक्षिणी अरावली में स्थित है।

📋

स्रोत: JSA Serology-2019(Rajasthan Gk)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams