⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का भौतिक स्वरूप PYQ in Hindi - पेज 38

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 38 है।

371

‘भोराट’ कहा जाने वाला पठार किस जिले में स्थित है -

📋 पूछा गया: Asst. Agriculture Officer - 2011
Aअलवर
Bबारां
Cजालोर
Dउदयपुर

सही उत्तर: उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

कुम्भलगढ(राजसमंद) व गोगुन्दा(उदयपुर) के मध्य का पठारी भाग भोराट का पठार कहलाता है।

📋

स्रोत: Asst. Agriculture Officer - 2011

372

देश के 142 डेजर्ट ब्लाक में से राजस्थान में कितने डेजर्ट ब्लाक है -

A90
B40
C100
D85

सही उत्तर: 85

व्याख्या (Explanation)

संपूर्ण भारत में 142 डेजर्ट ब्लॉक में से 85 डेजर्ट ब्लॉक राजस्थान में है।

373

राजस्थान के किस जिले में जरगा पर्वत है -

Aसिरोही
Bउदयपुर
Cअलवर
Dजयपुर

सही उत्तर: उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

जरगा (1431 मीटर) पर्वत उदयपुर जिले में है।

374

विन्ध्यन क्रम की आडावाला पहाड़ियां राजस्थान के किस/कौन से क्षेत्र में पायी जाती है -

Aकोटा - झालावाड़
Bबूंदी - सवाई माधोपुर
Cबांसवाड़ा - डूंगरपुर
Dउदयपुर - चित्तौड़गढ़

सही उत्तर: बूंदी - सवाई माधोपुर

व्याख्या (Explanation)

आडावाला पहाड़ियां बूंदी और सवाई माधोपुर जिले में पायी जाती है।

375

वृहत सीमा-भ्रंश राजस्थान के किस भाग में स्थित है -

Aउत्तर-पूर्वी
Bदक्षिण-पूर्वी
Cउत्तर-पश्चिम
Dदक्षिण-पश्चिम

सही उत्तर: दक्षिण-पूर्वी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में दक्षिणी-पूर्वी भाग में ग्रेट बाउंड्री फॉल्ट की उत्पत्ति शिलाओं पर पड़े दबाव के कारण टूटने से हुई है।

376

राजस्थान का कौन सा भौतिक विभाग मालवा के पठार का भाग है -

Aहाड़ौती का पठार
Bचंबल का मैदान
Cलूनी का मैदान
Dभोराट का पठार

सही उत्तर: हाड़ौती का पठार

व्याख्या (Explanation)

हाड़ौती का पठार, मालवा के पठार का ही एक भाग है। दक्षिण-पूर्व का पठारी भाग राज्य के कुल क्षेत्रफल का 9.6 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में राज्य की 11 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। राजस्थान के इस क्षेत्र में राज्य के चार जिले कोटा, बूंदी, बांरा, झालावाड़ सम्मिलित है।

377

निम्नलिखित में से कौन से सही सुमेलित है - अ. घग्घर का मैदान - गंगानगर तथा हनुमानगढ़ जिले ब. शेखावटी प्रदेश - आंतरिक अपवाह क्षेत्र स. उदयपुर बेसिन - गिरवा द. भोराट का पठार - रघुनाथगढ़ शिखर नीचे दिए कूट से उत्तर चुनिए -

Aअ, स एवं द सही है
Bअ, ब एवं स सही है
Cब, स एवं द सही है
Dअ, ब एवं द सही है

सही उत्तर: अ, ब एवं स सही है

व्याख्या (Explanation)

गंगानगर हनुमानगढ़ जिलों का मैदानी क्षेत्र का निर्माण घग्घर के प्रवाह क्षेत्र के बाढ़ से हुआ है। शेखावाटी प्रदेश को बांगर प्रदेश के नाम से जाना जाता है। शेखावटी प्रदेश का विस्तार झुझुनू, सीकर, चुरू तथा डीडवाना कुचामन में है। उदयपुर में चारों ओर पहाडि़यों होने के कारण उदयपुर की आकृति एक तश्तरीनुमा बेसिन जैसी है जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा कहते है। कुम्भलगढ(राजसमंद) व गोगुन्दा(उदयपुर) के मध्य का पठारी भाग भोराट का पठार कहलाता है। रघुनाथगढ़ सीकर में स्थित है।

378

मालपुरा-करौली मैदान भाग है -

Aमाही बेसिन का
Bबाणगंगा बेसिन का
Cचम्बल बेसिन का
Dबनास बेसिन का

सही उत्तर: बनास बेसिन का

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में मालपुरा-करौली मैदान बनास घाटी का हिस्सा है।

379

झालावाड़ से बीकानेर की ओर सीधी रेखा में यात्रा करते हुए आप निम्न में से किस प्रकार के भौतिक स्वरूपों के क्रम का अवलोकन करेंग -

Aभोराट पठार, हाड़ौती पठार, मध्य अरावली
Bमध्य माही मैदान, बनास, बेसिन, बांगड़
Cविन्ध्यन कगार, बनास बेसिन, भोराट पठार
Dहाड़ौती पठार, बनास बेसिन, मध्य अरावली

सही उत्तर: हाड़ौती पठार, बनास बेसिन, मध्य अरावली

व्याख्या (Explanation)

झालावाड़ से बीकानेर की ओर सीधी रेखा में यात्रा करते हुए हाड़ौती पठार, बनास बेसिन और मध्य अरावली का अवलोकन कर पाएंगे।

380

निम्नलिखित में से कौन सा सर्वोच्च शिखर है -

Aरोजा भाकर
Bइसराना भाकर
Cझारोला पहाड़
Dतारागढ़

सही उत्तर: तारागढ़

व्याख्या (Explanation)

झारोला पहाड़ राजस्थान के जालौर जिले में स्थित है जिसकी ऊंचाई 588 मीटर है। रोजा भाखर - जालौर - 730 मी. इसराना भाकर - जालौर - 839 मी. तारागढ़ - अजमेर - 873 मी.

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams