राजस्थान भू-क्षेत्र में अरावली पर्वत श्रेणी की कुल लम्बाई है -
सही उत्तर: 550 किलोमीटर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में यह श्रृंखला खेडब्रहमा (सिरोही) से खेतड़ी (नीम का थाना) तक 550 कि.मी. लम्बी है जो कुल पर्वत श्रृंखला का 80 प्रतिशत है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 37 है।
राजस्थान भू-क्षेत्र में अरावली पर्वत श्रेणी की कुल लम्बाई है -
सही उत्तर: 550 किलोमीटर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में यह श्रृंखला खेडब्रहमा (सिरोही) से खेतड़ी (नीम का थाना) तक 550 कि.मी. लम्बी है जो कुल पर्वत श्रृंखला का 80 प्रतिशत है।
निम्न में से कौनसा समतल उच्चमैदान हैरोन महोदय द्वारा ‘तृतीय पेनिप्लेन’ के रूप में पहचाना गया -
सही उत्तर: मालपुरा-करौली मैदान
व्याख्या (Explanation)
नदियों द्वारा प्रवाहित जल के द्वारा अपरदनात्मक मैदान को समप्राय मैदान (peneplain) कहते हैं।
स्रोत: Librarian Grade III 2018
कर्नल जेम्स टाॅड ने ‘हिन्दू ओलम्पस’ किसे कहा है -
सही उत्तर: माउण्ट आबू
व्याख्या (Explanation)
कर्नल जेम्स टाॅड ने माउंट आबू को “हिंदू ओलंपस” कहा क्योंकि माउंट आबू कई हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों का घर है। प्राचीन यूनानी धर्म और पौराणिक कथाओं में, “ओलंपस” बारह ओलंपियन देवताओं के घर का नाम था।
स्रोत: Informatics Assistant Exam 2018
विधान (अ): अरावली पर्वत विश्व के प्राचीनतम पर्वतों में से हैं तर्क (ब): अरावली पर्वत राजस्थान को दो प्राकृतिक भागों में विभाजित करता है
सही उत्तर: अ और ब दोनों अपने आप में सही किन्तु ब, अ का सही स्पष्टीकरण नहीं है
व्याख्या (Explanation)
राज्य के मध्य अरावली पर्वत माला स्थित है। यह विश्व की प्राचीनतम वलित पर्वत माला है। यह पर्वत श्रृंखला श्री केम्ब्रियन (पोलियोजोइक) युग की है। अरावली पर्वत श्रृंखला राजस्थान को दो असमान भागों में बांटती है।
स्रोत: Agriculture Officer - 2 0 1 1
कोटा और बुन्दी का क्षेत्र राजस्थान में कहलाता है -
सही उत्तर: हाड़ोती
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान का दक्षिणी-पूर्वी क्षेत्र एक सुनिश्चित भौगोलिक इकाई है जिसे ‘हाड़ौती का पठार’ के नाम से जाना जाता है। राजस्थान के इस क्षेत्र में राज्य के चार जिले कोटा, बूंदी, बांरा, झालावाड़ सम्मिलित है।
स्रोत: Agriculture Officer - 2 0 1 1
प्लाया/टाट किसे कहा जाता है -
सही उत्तर: मरूस्थली क्षेत्र में बनने वाली अस्थयी झीलें
व्याख्या (Explanation)
टीलों के बीच की निम्न भूमी में वर्षा का जल भरने से बनी अस्थाई झीलों को स्थानीय भाषा में टाट या रन कहा जाता है।
राजस्थान में अरावली पर्वत श्रृंखला की लम्बाई कितनी है -
सही उत्तर: 550 किमी.
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में यह श्रृंखला खेडब्रहमा (सिरोही) से खेतड़ी (नीम का थाना) तक 550 कि.मी. लम्बी है जो कुल पर्वत श्रृंखला का 80 प्रतिशत है।
राजस्थान के किस प्रदेश को बागड़ के नाम से जाना जाता है -
सही उत्तर: डूंगरपुर-बांसवाड़ा
व्याख्या (Explanation)
डुगरपुर व बांसवाड़ा को बागड़/वागड़ के नाम से जाना जाता है।
मरूस्थल में पाये जाने वाले अर्द्ध चन्द्राकार टीलों को किस नाम से जाना जाता है -
सही उत्तर: बरखान
व्याख्या (Explanation)
रेगिस्तानी क्षेत्र में बालूका स्तूपों के निम्न प्रकार पाये जाते है। अनुप्रस्थ :- पवन/वायु की दिषा में बनने वाले बालुका स्तूप (सीधे) अनुदैध्र्य :- आडे -तीरछे बनने वाले बालुका स्तूप बरखान :- रेत के अर्द्धचन्द्राकार बालुका स्तूप बरखान मरुस्थलीकरण में सर्वाधिक योगदान, सर्वाधिक गतिशील, सर्वाधिक नुकसानदायक हैं।
राजस्थान में विश्व के किस प्राचीनतम भू-भाग के अवशेष पाये जाते हैं -
सही उत्तर: गोण्डवाना लैण्ड
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान का पश्चिमी रेगिस्तानी क्षेत्र तथा उसमें स्थित खारे पानी की झीलें टेथिस सागर का अवशेष है। जबकि राजस्थान का मध्य पर्वतीय प्रदेश तथा दक्षिणी पठारी क्षेत्र गोडवानालैण्ड का अवशेष है।