⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का भौतिक स्वरूप PYQ in Hindi - पेज 35

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 35 है।

341

माइकाशिष्ट नमकीन चट्टानें निम्न में से किस क्षेत्र में सर्वाधिक है -

Aहाड़ौती पठार
Bनागौर उच्च भूमि
Cमेवाड़ क्षेत्र
Dघग्घर का मैदान

सही उत्तर: नागौर उच्च भूमि

व्याख्या (Explanation)

नागौरी उच्च भूमि में माइकाशिष्ट नमकीन चट्टानें हैं, जिनसे केशिकाव के कारण नमक सतह पर आता रहता है।

342

पड़िहारा रन क्षेत्र स्थित है -

Aशेखावाटी क्षेत्र में
Bमेवात क्षेत्र में
Cमारवाड़ क्षेत्र में
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: शेखावाटी क्षेत्र में

व्याख्या (Explanation)

पड़िहारा रन क्षेत्र (रतनगढ़) चूरू में स्थित है।

343

किस जिले में स्थित ग्रेनाइट की पहाड़ियों को ‘गुम्बदाकार या इन्सलबर्ग’ कहा जाता है -

Aजालौर
Bबाड़मेर
Cअजमेर
Dउदयपुर

सही उत्तर: जालौर

व्याख्या (Explanation)

मरुस्थलों में अपव्यय तथा अपरदन के कारण कोमल चट्टानें आसानी से कट जाती है लेकिन कठोर चट्टानों के अवशेष ऊँचे-ऊँचे टीलों के रूप में बच जाता है जिसे इन्सेलबर्ग कहते हैं। जालौर में स्थित ग्रेनाइट की पहाड़ियों को ‘गुम्बदाकार या इन्सलबर्ग’ कहा जाता है। जसवन्तपुरा की पहाड़ियों की सर्वोच्च ऊंची चोटी डोरा पर्वत 869 मीटर पश्चिम राजस्थान की सर्वोच्च चोटी है।

344

घग्घर का मैदान अवस्थित है -

📋 पूछा गया: Reet 2017 level-2 SST
Aगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में
Bझुंझुनू और सिकर जिलों में
Cजालौर और सिरोही जिलों में
Dजैसलमेर और बाड़मेर जिलों में

सही उत्तर: गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में

व्याख्या (Explanation)

गंगानगर, अनूपगढ़, हनुमानगढ़ जिलों के मैदानी क्षेत्र का निर्माण घग्घर के प्रवाह क्षेत्र के बाढ़ से हुआ है।

📋

स्रोत: Reet 2017 level-2 SST

345

निम्न में से कौनसा जिला समूह गोड़वार प्रदेश के अन्तर्गत आता है -

Aचूरू, सीकर, झुंझुनू
Bअलवर, भरतपुर, धौलपुर
Cपाली, जालौर, सिरोही
Dबीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़

सही उत्तर: पाली, जालौर, सिरोही

व्याख्या (Explanation)

गोडवाड़ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में स्थित है और गुजरात राज्य के साथ सीमावर्ती है। इसके अन्तर्गत बाड़मेर, सांचौर, जालौर, सिरोही, पाली जिले आते हैं।

346

पोकरण, बालोतरा व फलौदी के मध्य का चट्टानी मरूस्थल कहलाता है -

Aहमादा
Bमगरा
Cरेग
Dटाड

सही उत्तर: हमादा

व्याख्या (Explanation)

इर्ग :- सम्पूर्ण रेतीला मरूस्थल (जैसलमेर) हम्माद :- सम्पूर्ण पथरीला मरूस्थल (जोधपुर) रैंग :- रेतीला और पथरीला (मिश्रित मरूस्थल)

347

बालसन है -

Aमरूस्थल में स्थायी झीलें
Bवर्षा ऋतु में निर्मित अस्थायी झीलें
Cअस्थायी झीलों के सूखने से बना मैदान
Dस्थायी झीलों के सुखने से निर्मित दलदली भूमि

सही उत्तर: अस्थायी झीलों के सूखने से बना मैदान

व्याख्या (Explanation)

पहाड़ियों से घिरे अभिकेंद्रीय अपवाह वाले विस्तृत समतल गर्त को बालसन (Bolsons) कहते हैं। सांभर झील बालसन का तथा डीडवाना झील प्लाया का उदाहरण है।

348

शब्र काफीज किस प्रकार के बालुका स्तूप हैं -

Aपवन की दिशा में बने
Bपवन की दिशा के समकोण पर बने
Cझाड़ियों के सहारे बने
Dवायु भंवर के कारण बने

सही उत्तर: झाड़ियों के सहारे बने

व्याख्या (Explanation)

स्क्र-काफीज बालुका स्तूप छोटी-छोटी झाड़ियों एवं घास के झुण्ड के आस-पास ये पश्चिमी राजस्थान में मिलते है।

349

इर्ग या अर्ग है -

Aचट्टानी मरूस्थल
Bपथरीला मरूस्थल
Cबालुका स्तूपों से ढ़का मरूस्थल
Dकंकड़ युक्त मरूस्थल

सही उत्तर: बालुका स्तूपों से ढ़का मरूस्थल

व्याख्या (Explanation)

इर्ग :- सम्पूर्ण रेतीला मरूस्थल (जैसलमेर) हम्माद :- सम्पूर्ण पथरीला मरूस्थल (जोधपुर) रैंग :- रेतीला और पथरीला (मिश्रित मरूस्थल)

350

भारत में स्थित कुल मरूस्थल का राजस्थान में कितने प्रतिशत है -

A40 प्रतिशत
B51 प्रतिशत
C62 प्रतिशत
D85 प्रतिशत

सही उत्तर: 62 प्रतिशत

व्याख्या (Explanation)

यह विशाल मरुस्थल ‘ग्रेट पेलियोआर्कटिक अफ्रीका मरुस्थल’ का ही पूर्व वाला भाग है जो उत्तरी अफ्रीका से प्रारम्भ होकर फिलिस्तीन, अरब एवं ईरान से होता हुआ भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात राज्यों में विस्तृत है। भारत में स्थित मरुस्थल का 62 प्रतिशत क्षेत्र राजस्थान में विद्यमान है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams