विंध्यन कगार हिस्सा है -
सही उत्तर: हाड़ौती का
व्याख्या (Explanation)
विन्ध्यन कगार दक्षिण-पूर्व का पठारी भाग या हाडौती पठार का हिस्सा है।
स्रोत: Agriculture Research Officer - 2020
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 33 है।
विंध्यन कगार हिस्सा है -
सही उत्तर: हाड़ौती का
व्याख्या (Explanation)
विन्ध्यन कगार दक्षिण-पूर्व का पठारी भाग या हाडौती पठार का हिस्सा है।
स्रोत: Agriculture Research Officer - 2020
छप्पन का मैदान कौन सी नदी द्वारा निर्मित है -
सही उत्तर: माही
व्याख्या (Explanation)
मध्य माही बेसीन या छप्पन का मैदान का विस्तार सलूम्बर, डुंगरपुर, बांसवाडा और प्रतापगढ़ जिलों में है। माही मध्य प्रदेश से निकल कर इसी प्रदेश से गुजरती हुई खंभात कि खाडी में गिरती है। यह क्षेत्र वागड़ के नाम से पुकारा जाता है तथा प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा के मध्य भाग में छप्पन ग्राम समुह स्थित है। इसलिए यह भू-भाग छप्पन के मैदान के नाम से भी जाना जाता है।
स्रोत: Agriculture Research Officer - 2020
छप्पन मैदान भाग है -
सही उत्तर: माही बेसिन का
व्याख्या (Explanation)
मध्य माही बेसीन या छप्पन का मैदान का विस्तार सलूम्बर, डुंगरपुर, बांसवाडा और प्रतापगढ़ जिलों में है। माही मध्य प्रदेश से निकल कर इसी प्रदेश से गुजरती हुई खंभात कि खाडी में गिरती है। यह क्षेत्र वागड़ के नाम से पुकारा जाता है तथा प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा के मध्य भाग में छप्पन ग्राम समुह स्थित है। इसलिए यह भू-भाग छप्पन के मैदान के नाम से भी जाना जाता है।
स्रोत: Agriculture Officer 2020
सूरा घाट एवं शिवपुर घाट स्थित हैं -
सही उत्तर: मध्य अरावली में
व्याख्या (Explanation)
बर, परवेरियां, शिवपुर घाट, सुरा घाट, देबारी, झीलवाडा, कच्छवाली, पीपली, अनरिया आदि दर्रे मध्य अरावली में स्थित हैं।
स्रोत: Agriculture Officer 2020
मुकुन्दरा की पहाड़ियां भाग हैं -
सही उत्तर: हाड़ौती पठार का
व्याख्या (Explanation)
मुकुंदरा की पहाड़ियां मुख्य रूप से कोटा जिले में स्थित है तथा इसका कुछ भाग झालावाड़ में भी आता है। ये हाड़ौती पठार का भाग हैं।
स्रोत: Agriculture Officer 2020
राजस्थान की पर्वत चोटियों के समूह को उनकी ऊंचाई के अनुसार अवरोही क्रम में चयनित कीजिए -
सही उत्तर: सायरा, डोरा पर्वत, नाग पहाड़, बिलाली
व्याख्या (Explanation)
सायरा - उदयपुर - 900 मी. डोरा पर्वत - जालोर - 869 मी. नाग पहाड़ - अजमेर - 795 मी. बिलाली - अलवर - 775 मी.
स्रोत: Agriculture Officer 2020
भानगढ़ व सिरावास श्रेणियाँ स्थित हैं -
सही उत्तर: उत्तरी अरावली
व्याख्या (Explanation)
भानगढ़(649 मी.) और सिरावास ( 651 मी.) अलवर उत्तरी अरावली स्थित हैं।
स्रोत: RPSC ACF FRO 2021
निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: बनास बेसिन – बांगड़ प्रदेश
व्याख्या (Explanation)
शेखावाटी प्रदेश को बांगर प्रदेश के नाम से जाना जाता है। शेखावटी प्रदेश का विस्तार झुझुनू, सीकर, चुरू तथा डीडवाना कुचामन में है। यह पश्चिमी मरूस्थली प्रदेश के अंतर्गत आता है। बनास और इसकी सहायक नदियों द्वारा निर्मित यह एक विस्तृत मैदान है यह मैदान बनास और इसकी सहायक बाणगंगा, बेड़च, डेन, मानसी, सोडरा, खारी, भोसी, मोरेल आदि नदियों द्वारा निर्मीत यह एक विस्तृत मैदान है जिसकी ढाल पूर्व की और है। यह पूर्वी मैदानी भाग के अंतर्गत आता है।
स्रोत: RPSC ACF FRO 2021
घोड़े की नाल के समान आकृति की पहाड़ियां दक्षिणी पूर्वी पठारी भाग के किस क्षेत्र की विशेषता है -
सही उत्तर: शाहबाद की उच्च भूमी
व्याख्या (Explanation)
बूंदी और मुकुंदरा की पहाड़ियां अर्धचंद्राकार जैसी है तथा रामगढ़ की पहाड़ियाँ (बाँरा में) गोलाकार या घोड़े की नाल जैसी आकृति की है। रामगढ़ की पहाड़ियां शाहबाद की उच्च भूमि क्षेत्र में स्थित है।
दक्षिणी पूर्वी पठारी भाग की सबसे ऊंची चोटी है -
सही उत्तर: चंदवाड़ी
व्याख्या (Explanation)
मुकुंदरा की पहाड़ियां कोटा और झालावाड़ में स्थित है, झालावाड़ के खानपुरा स्थान पर हाडोती के पठार की सबसे ऊंची चोटी चंदवाड़ी (517 मीटर) स्थित है।