⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का भौतिक स्वरूप PYQ in Hindi - पेज 32

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 32 है।

311

राजस्थान का पूर्वी मैदानी भाग राजस्थान राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग प्रतिशत धारित करता है -

A61 प्रतिशत
B23 प्रतिशत
C09 प्रतिशत
D33 प्रतिशत

सही उत्तर: 23 प्रतिशत

व्याख्या (Explanation)

अरावली पर्वत के पूर्वी भाग और दक्षिणी-पूर्वी पठारी भाग के उत्‍तरी भाग में पूर्व का मैदान स्थित है। यह मैदान राज्य के कुल क्षेत्रफल का लगभग 23 प्रतिशत है। यह प्रदेश नदी बेसिन प्रदेश है अर्थात नदियों द्वारा जमा कि गई मिट्टी से इस प्रदेश का निर्माण हुआ है। इस कारण यह सर्वाधिक उपजाऊ भौतिक विभाग है।

312

‘बरकान’ स्थलाकृति निम्न में से किस भौतिक विभाग से संबद्ध है -

Aपर्वतीय प्रदेश
Bपठारी प्रदेश
Cमैदानी प्रदेश
Dमरूस्थलीय प्रदेश

सही उत्तर: मरूस्थलीय प्रदेश

व्याख्या (Explanation)

रेगिस्तानी क्षेत्र में बालूका स्तूपों के निम्न प्रकार पाये जाते है। अनुप्रस्थ :- पवन/वायु की दिषा में बनने वाले बालुका स्तूप (सीधे) अनुदैध्र्य :- आडे -तीरछे बनने वाले बालुका स्तूप बरखान :- रेत के अर्द्धचन्द्राकार बालुका स्तूप बरखान मरुस्थलीकरण में सर्वाधिक योगदान, सर्वाधिक गतिशील, सर्वाधिक नुकसानदायक हैं।

313

निम्नलिखित में से कौन सा समूह राजस्थान की पर्वत चोटियों का उनकी ऊंचाई के अनुसार सही अवरोही क्रम है -

Aगोगुन्दा, अचलगढ़, जरगा, तारागढ़
Bसेर, जरगा, अचलगढ़, तारागढ़
Cजरगा, सेर, अचलगढ़, तारागढ़
Dजरगा, गोगुन्दा, तारागढ़, अचलगढ़

सही उत्तर: सेर, जरगा, अचलगढ़, तारागढ़

व्याख्या (Explanation)

सेर - सिरोही - 1597 मी. जरगा - उदयपुर-राजसमंद - 1431 मी. अचलगढ़ - सिरोही - 1380 मी. तारागढ़ - अजमेर - 873 मी.

314

राजस्थान में ‘ऊपरमाल’ के नाम से कौन सा क्षेत्र जाना जाता है -

Aअजमेर, टोंक, भीलवाड़ा
Bकोटा, बूंदी, झालावाड़
Cजोधपुर, जालौर, बाड़मेर
Dसिरोही, पाली, उदयपुर

सही उत्तर: कोटा, बूंदी, झालावाड़

व्याख्या (Explanation)

चित्तौड़गढ़ के भैसरोड़गढ़ से लेकर भीलवाडा के बिजोलिया तक का पठारी भाग ऊपरमाल कहलाता है। इस क्षेत्र में चित्तौड़गढ़, भीलवाडा, कोटा, बूंदी शामिल हैं।

315

जैसलमेर में किस प्रकार के बालूका स्तूप पाए जाते हैं -

Aबरखान
Bपरवलयिक
Cअनुदैध्र्य
Dअनुप्रस्थ

सही उत्तर: अनुदैध्र्य

व्याख्या (Explanation)

सीफ एक अनुदैर्ध्य बालुका स्तूप का प्रकार है। बरखान के निर्माण में जब पवन की दिशा में परिवर्तन होता है तो बरखान की भुजा आगे की ओर बढ़ कर अनुदैर्ध्य बालुका स्तूप का निर्माण कर लेती है उसे सीफ कहते हैं। इन बालुका स्तूप की आकृति सीफ के समान बनती है। इस प्रकार के बालूका स्तूप जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर में पाए जाते हैं।

316

मरूस्थलीय वनस्पतियां किस नाम से जानी जाती हैं -

Aडेजाफायट्स
Bजेक्साफायट्स
Cमेगाफायट्स
Dजेरोफायट्स

सही उत्तर: जेरोफायट्स

व्याख्या (Explanation)

जेरोफाइट्स रेगिस्तानी क्षेत्र में पाए जाने वाले पौधे हैं।उन्हें पानी की कम से कम मात्रा की आवश्यकता होती है। जेरोफाइट्स के उदाहरण हैं - एलोवेरा, अनानास, कैक्टस आदि।

317

निम्नलिखित में से कौन सी घास राजस्थान के पश्चिमी जिलों में नहीं पाई जाती है -

Aलाणा
Bसेवण
Cधामण
Dकरड़

सही उत्तर: लाणा

व्याख्या (Explanation)

लाना घास राजस्थान के पश्चिमी जिलों में नहीं उगाई जाती है। सेवण, धामण, करड़ पश्चिमी जिलों में उगाई जाती है।

318

इनमें से कौन सी अरावली शृंखला की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है -

📋 पूछा गया: Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper I)
Aकुम्भलगढ़
Bगुरुशिखर
Cसेर
Dदिलवाड़ा

सही उत्तर: गुरुशिखर

व्याख्या (Explanation)

गुरूशिखर(1722 मी.) सिरोही जिले में मांउट आबु क्षेत्र में स्थित है जो राजस्थान का सर्वोच्च पर्वत शिखर है।

📋

स्रोत: Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper I)

319

निम्नलिखित सूची-1 एवं सूची-2 को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गये कूटों में से सही उत्तर चुनिये - सूची-1 सूची-2 अ. छप्पन की पहाड़ियां 1. बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर ब. गिरवा पहाड़ियां 2. जैसलमेर एवं बाड़मेर स. छप्पन का मैदान 3. सिवाना (बालोतरा) द. बालुका स्तूप मुक्तक्षेत्र 4. उदयपुर क्षेत्र कूट - अ, ब, स, द

A1, 2, 3, 4
B3, 4, 1, 2
C1, 4, 3, 2
D4, 3, 2, 1

सही उत्तर: 3, 4, 1, 2

व्याख्या (Explanation)

छप्पन की पहाडि़याँ बालोतरा के सिवाणा ग्रेनाइट पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है। उदयपुर में चारों ओर पहाड़ियों होने के कारण उदयपुर की आकृति एक तश्तरीनुमा बेसिन जैसी है जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा कहते है। बासवाडा व प्रतापगढ़ के मघ्य का भू-भाग छप्पन का मैदान कहलाता है। यह मैदान माही नदी बनाती है।(56 गावों का समुह या 56 नालों का समुह) बालुका स्तूप मुक्त क्षेत्र इसे जैसलमेर-बाड़मेर का चट्टानी क्षेत्र भी कहते है। यहां टर्शियरी व प्लीस्टोसीन काल की परतदार चट्टानों का बाहुल्य है।

320

बीहड़ स्थलाकृति निम्नलिखित में से किस नदी से संबंधित है -

Aचंबल
Bघग्गर
Cमाही
Dलूनी

सही उत्तर: चंबल

व्याख्या (Explanation)

चंबल नदी राजस्थान कि सबसे बड़ी नदी है । चम्बल नदी में सवाई माधोपुर तथा धौलपुर में बीहड़ (गहरे उबड़ खाबड़ खड्डे )पाए जाते हैं ।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams