गुरु शिखर की चोटी की ऊंचाई कितनी है -
सही उत्तर: 1722 मीटर
व्याख्या (Explanation)
गुरूशिखर(1722 मी.) सिरोही जिले में मांउट आबु क्षेत्र में स्थित है जो राजस्थान का सर्वोच्च पर्वत शिखर है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 30 है।
गुरु शिखर की चोटी की ऊंचाई कितनी है -
सही उत्तर: 1722 मीटर
व्याख्या (Explanation)
गुरूशिखर(1722 मी.) सिरोही जिले में मांउट आबु क्षेत्र में स्थित है जो राजस्थान का सर्वोच्च पर्वत शिखर है।
दी गई पहाड़ियों में से कौन सी राजस्थान में विंध्य पर्वतमाला का विस्तार है -
सही उत्तर: मुकंदरा की पहाड़ियाँ
व्याख्या (Explanation)
मुकुंदरा की पहाड़ियां मुख्य रूप से कोटा जिले में स्थित है तथा इसका कुछ भाग झालावाड़ में भी आता है।
निम्नलिखित पठारों को उनके संबंधित स्थान से सुमेलित कीजिए - पठार स्थान 1. मंडेसरा A. भैंसरोडगढ़ 2. भोमट B. सिरोही 3. उड़िया C. उदयपुर 4. क्रस्का D. अलवर
सही उत्तर: 1-A, 2-C, 3-B, 4-D
व्याख्या (Explanation)
मानदेसरा का पठार राजस्थान राज्य के चित्तौड़गढ़ जिले की भैंसरोड़गढ़ नामक जगह पर स्थित है। डुंगरपुर, पूर्वी सिरोही व उदयपुर जिले का आदिवासी प्रदेश भोमट कहलाता है। उड़िया का पठार सिरोही जिले की माऊंट आबू नामक जगह पर स्थित है। आबू पर्वत से सटा हुआ उड़िया पठार आबू से लगभग 160 मी. ऊँचा है। क्रास्का पठार अलवर में स्थित है।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये - (A) अरावली रेगिस्तान के पूर्ववर्ती विस्तार को प्रतिबंधित करता है (B) अरावली क्षेत्र खनिजों से समृद्ध है। (C) राजस्थान में वर्षा का वितरण प्रतिमान अरावली से प्रभावित नहीं है। (D) राजस्थान की कई नदियों का उद्गम अरावली से होता है। नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए -
सही उत्तर: (A), (B), (D) सही हैं
व्याख्या (Explanation)
अरावली रेगिस्तान के पूर्ववर्ती विस्तार को प्रतिबंधित करती है। अरावली क्षेत्र खनिजों से समृद्ध है। राजस्थान में वर्षा का वितरण प्रतिमान अरावली से प्रभावित होता है। राजस्थान की कई नदियों का उद्गम अरावली से होता है।
निम्नलिखित अरावली की पर्वत चोटियां हैं इन चोटियों को ऊंचाइयों के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिये: (A) गुरुशिखर (B) अचलगढ़ (C) दिलवाड़ा (D) सेर (E) कुंभलगढ़
सही उत्तर: (A), (D), (C), (B), (E)
व्याख्या (Explanation)
गुरूशिखर(1722 मी.) सिरोही जिले में मांउट आबु क्षेत्र में स्थित है जो राजस्थान का सर्वोच्च पर्वत शिखर है। सेर सिरोही 1597 मी. दिलवाड़ा सिरोही 1442 मी. अचलगढ़ सिरोही 1380 मी. कुंभलगढ़ राजसमंद 1224 मी.
निम्नलिखित में से कौन सा पठार माउंट आबू के समीप है -
सही उत्तर: उड़िया का पठार
व्याख्या (Explanation)
आबू पर्वत से सटा हुआ उडि़या पठार आबू से लगभग 160 मी. ऊँचा है। और गुरूशिखर चोटी के नीचे स्थित है।
भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन सी है -
सही उत्तर: अरावली पर्वत श्रृंखला
व्याख्या (Explanation)
राज्य के मध्य अरावली पर्वत माला स्थित है। यह विश्व की प्राचीनतम वलित पर्वत माला है। यह पर्वत श्रृंखला श्री केम्ब्रियन (पोलियोजोइक) युग की है।
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है/हैं - 1. राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी भाग को हाड़ोती पठार कहा जाता है। 2. हाड़ोती पठार दक्कन के उच्चभूमि और विंध्य क्षेत्र में विभाजित है। 3. इस क्षेत्र को स्थानीय रूप से पठार और ऊपरमल कहा जाता है।
सही उत्तर: केवल 2 और 3
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भाग को हाड़ोती पठार कहा जाता है। हाड़ोती पठार दक्कन के उच्चभूमि और विंध्य क्षेत्र में विभाजित है। इस क्षेत्र को स्थानीय रूप से पठार और ऊपरमल कहा जाता है।
राजस्थान का मरूस्थल विश्व के इन्हीं अक्षांशों में स्थित अन्य मरूस्थलों से सर्वथा भिन्न है। यहां मरूस्थलीकरण प्रक्रिया के सम्बन्ध में क्या अवधारणा सटीक है -
सही उत्तर: यह अतिचारण, अतिहलन, निर्वनीकरण, तथा मृदा व जल के अनुचित प्रबन्धन के कारण प्रारम्भ व प्रसारित होती है।
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान का अरावली श्रेणीयों के पश्चिम का क्षेत्र शुष्क एवं अर्द्धशुष्क मरूस्थली प्रदेश है। यह एक विशिष्ठ भौगोलिक प्रदेश है। जिसे भारत का विशाल मरूस्थल अथवा थार का मरूस्थल के नाम से जाना जाता है। थार का मरूस्थल विश्व का सर्वाधिक आबाद तथा वन वनस्पति वाला मरूस्थल है। यह अतिचारण, अतिहलन, निर्वनीकरण, तथा मृदा व जल के अनुचित प्रबन्धन के कारण प्रारम्भ व प्रसारित होती है।
स्रोत: Gram Sevak 2016
राजस्थान के भौतिक स्वरूपों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सत्य हैं ? नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए - 1. हाड़ौती पठार पश्चिमोत्तर में मुख्य सीमा भ्रंश द्वारा सीमांकित है। 2. पश्चिमी रेतीले मैदान का 41.50 प्रतिशत क्षेत्र बालुकास्तूप मुक्त प्रदेश है। 3. संरचनात्मक दृष्टि से राजस्थान के भौतिक स्वरूप भारत के उत्तर बृहत् मैदान और प्रायद्वीपीय पठार का हिस्सा हैं 4. अरावली वर्तमान में अवशिष्ट पर्वतों के रूप में उपलब्ध है। कूट:
सही उत्तर: 2, 3 और 4
व्याख्या (Explanation)
महान सीमांत भ्रंश अरावली व हाड़ौती पठार को अलग करती है।
स्रोत: Gram Sevak 2016