⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का भौतिक स्वरूप PYQ in Hindi - पेज 31

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 31 है।

301

रेगिस्तानी क्षेत्र में निम्न कागारों से घिरी प्लाया झीलें क्या कहलाती हैं -

Aधरियन
Bबरखान
Cखड़ीन
Dखादर

सही उत्तर: खड़ीन

व्याख्या (Explanation)

मरुस्थल में प्रवाहित वर्षा जल को तीनों तरफ से छोटे बांध बनाकर संरक्षित करना खडीन कहलाता है।

302

राजस्थान की कूबड़ पट्टी कहां है -

Aभरतपुर-अलवर
Bकोटा-बूंदी
Cबांसवाड़ा-डूंगरपुर
Dनागौर-अजमेर

सही उत्तर: नागौर-अजमेर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की कूबड़ पट्टी नागौर-अजमेर की सीमाओं के मध्य पायी जाती है। इस क्षेत्र के जल में फ्लोराइड के आधिक्य से निवासियों में कुबड़ापन देखने को मिलता है।

303

राजस्थान के पश्चिमी मरूस्थलीय भाग की चट्टानें किस भू-गर्भिक काल की हैं -

Aविन्ध्यन युग
Bटरशियरी युग
Cइयोसिन युग
Dजुरासिक एवं इयोसिन युग

सही उत्तर: जुरासिक एवं इयोसिन युग

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के जैसलमेर में लाठी श्रेणी और नेशनल वुड फॉसिल पार्क जुरासिक काल के हैं।

304

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में स्थित भौगोलिक प्रदेश माना जाता है -

📋 पूछा गया: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper I)
Aबांगड़ प्रदेश
Bमाही बेसिन
Cबनास बेसिन
Dहाड़ौती का पठार

सही उत्तर: हाड़ौती का पठार

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का दक्षिण-पूर्वी पठार हाड़ौती के नाम से विख्यात है। यह मालवा के पठार का विस्तार है।

📋

स्रोत: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper I)

305

इनमें से अरावली का कौन-सा शिखर सर्वोच्च (सबसे ऊंचा) है -

📋 पूछा गया: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper I)
Aअचलगढ़
Bजरगा
Cरघुनाथगढ़
Dतारागढ़

सही उत्तर: जरगा

व्याख्या (Explanation)

जरगा - उदयपुर-राजसमंद - 1431 मी. अचलगढ़ - सिरोही - 1380 मी. रघुनाथगढ़ - सीकर - 1055 मी. तारागढ़ - अजमेर - 873 मी.

📋

स्रोत: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper I)

306

मेरवाड़ा/मारवाड़ की पहाड़ियां अवस्थित हैं -

Aमध्य अरावली में
Bदक्षिण अरावली में
Cउत्तर अरावली में
Dउड़िया पठार में

सही उत्तर: मध्य अरावली में

व्याख्या (Explanation)

मारवाड़ के मैदान को मेवाड़ के ऊँचे पठार से अलग करने वाली पर्वत श्रृंखला ‘मेरवाड़ा की पहाड़ियाँ’ है, जो टोडगढ़ के पास ब्‍यावर जिले में स्थित है।

307

निम्नलिखित में से कौन सा ‘बागड़’ के नाम से भी जाना जाता है -

Aबनास का मैदान
Bहाड़ौती का पठार
Cमध्य माही का मैदान
Dचम्बल बैसिन

सही उत्तर: मध्य माही का मैदान

व्याख्या (Explanation)

मध्य माही बेसीन या छप्पन का मैदान का विस्तार सलूम्‍बर, डुंगरपुर, बांसवाडा और प्रतापगढ़ जिलों में है। माही मध्य प्रदेश से निकल कर इसी प्रदेश से गुजरती हुई खंभात कि खाडी में गिरती है। यह क्षेत्र वागड़ के नाम से पुकारा जाता है तथा प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा के मध्य भाग में छप्पन ग्राम समुह स्थित है। इसलिए यह भू-भाग छप्पन के मैदान के नाम से भी जाना जाता है।

308

‘सेवण’ व ‘लवण’ घास राजस्थान के किस जलवायु प्रदेश में उगती है -

Aअर्धशुष्क
Bउप-आर्द्र
Cआर्द्र
Dशुष्क

सही उत्तर: शुष्क

व्याख्या (Explanation)

सेवण एक बहुवर्षीय घास है जो देश में मुख्यतया पश्चिम राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में पायी जाती है। यह घास अच्छे विकसित जड़- राइजोम्स तंत्र के कारण सूखा सहन कर सकती है, जिससे कम वर्षा वाले क्षेत्रों की रेतीली भूमि में आसानी से उगती है ।

309

लूणी बेसिन को और किस नाम से जाना जाता है -

Aशेखावाटी क्षेत्र
Bगोण्डवाना क्षेत्र
Cमावली क्षेत्र
Dगोडवार क्षेत्र

सही उत्तर: गोडवार क्षेत्र

व्याख्या (Explanation)

लुनी - जवाई बेसीन एक अर्द्धशुष्क प्रदेश है। लूणी बेसिन को गोड़वाड़ क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है। जिसमें लुनी व इसकी प्रमुख नदी जवाई एवं अन्य सहायक नदियां प्रवाहित होती है। इसका विस्तार पाली, जालौर, जौधपुर ग्रामीण, ब्‍यावर व नागौर जिले के दक्षिणी भाग में है।

310

राजस्थान में ‘मरूस्थल का प्रयाण(March of Desert)’ प्रक्रिया का संबंध है -

Aमरूस्थल में शीतकालीन वर्षा से
Bमरूस्थल में चरम तापमान से
Cमरूस्थल का विस्तार से
Dमरूस्थलीय भूजल स्तर में गिरावट से

सही उत्तर: मरूस्थल का विस्तार से

व्याख्या (Explanation)

मरुस्थल के आगे बढ़ने (विस्तार होने) को मरुस्थल का मार्च कहते हैं।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams