आबू पर्वत एक है -
सही उत्तर: पठार
व्याख्या (Explanation)
आबू पर्वत एक पठार है। यह राजस्थान के सिरोही ज़िले में स्थित है। यह अरावली पहाड़ियों में स्थित एक हिल स्टेशन है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 47 है।
आबू पर्वत एक है -
सही उत्तर: पठार
व्याख्या (Explanation)
आबू पर्वत एक पठार है। यह राजस्थान के सिरोही ज़िले में स्थित है। यह अरावली पहाड़ियों में स्थित एक हिल स्टेशन है।
राजस्थान के किस क्षेत्र में विंध्य पठार का विस्तार है -
सही उत्तर: दक्षिण-पूर्व
व्याख्या (Explanation)
मुकंदरा की पहाड़ियां हाडोती क्षेत्र में स्थित है जो कि विंध्यन पर्वत श्रेणियों का विस्तार है। मुकंदरा की पहाड़ियां मुख्य रूप से कोटा जिले में स्थित है, लेकिन इनका कुछ भाग झालावाड़ जिले में भी स्थित है।
मेसा का पठार स्थित है -
सही उत्तर: चित्तौड़गढ़
व्याख्या (Explanation)
मैसा का पठार चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है।
निम्नलिखित में से कौन सी पहाड़ियां राजस्थान में विंध्यन पर्वत श्रेणियों का विस्तार हैं -
सही उत्तर: मुकन्दरा पहाड़ियां
व्याख्या (Explanation)
मुकंदरा की पहाड़ियां हाडोती क्षेत्र में स्थित है जो कि विंध्यन पर्वत श्रेणियों का विस्तार है। मुकंदरा की पहाड़ियां मुख्य रूप से कोटा जिले में स्थित है, लेकिन इनका कुछ भाग झालावाड़ जिले में भी स्थित है।
स्रोत: RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018
सूची-1 व सूची-2 को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कोड से उत्तर का चयन कीजिए - सूची-1(जिले) सूची-2(पर्वत) अ. जालौर 1. बरवाड़ा ब. जयपुर ग्रामीण 2. झारोला स. अलवर 3. रघुनाथगढ़ द. सीकर 4. भानगढ़ कोड - अ, ब, स, द
सही उत्तर: 2, 1, 4, 3
व्याख्या (Explanation)
बरवाड़ा की पहाड़ियां जयपुर ग्रामीण जिले में स्थित है जिनकी ऊंचाई 786 मीटर है। झारोला पहाड़ राजस्थान के जालौर जिले में स्थित है जिसकी ऊंचाई 588 मीटर है। रघुनाथगढ़ सीकर जिले में स्थित है। भानगढ़ अलवर जिले में स्थित है।
सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिये तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिए कोड से कीजिये - सूची-1(अरावली की पहाड़ियां) सूची-2(उंचाई मी. में) अ. बाबाई 1. 730 ब. तारागढ़ 2. 780 स. सायरा 3. 873 द. रोजा भाकर 4. 900 कोड - अ, ब, स, द
सही उत्तर: 2, 3, 4, 1
व्याख्या (Explanation)
बाबाई - नीम का थाना - 780 मी. तारागढ़ - अजमेर - 873 मी. सायरा - उदयपुर - 900 मी. रोजा भाखर - जालौर - 730 मी.
कथन अ: अरावली के पूर्वी ढालों पर पश्चिमी ढालों की अपेक्षा वनस्पति अधिक सघन तथा ऊंचाई तक विद्यमान है कारण ब: अरावली के पूर्वी ढाल अधिक मानसूनी वर्षा प्राप्त करते हैं तथा पश्चिमी ढालों की अपेक्षा तीक्षण ढालयुक्त व उच्चतर हैं कूट -
सही उत्तर: अ तथा ब दोनों सही हैं तथा ब, अ की पूर्ण व्याख्या करता है
व्याख्या (Explanation)
अरावली के पूर्वी ढालों पर वनस्पति अधिक सघन और ऊंचाई पर है क्योंकि वहां पर बंगाल की खाड़ी मानसून से वर्षा अधिक होती है।
राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का कितना भाग थार मरूस्थल के अन्तर्गत आता है -
सही उत्तर: 61 प्रतिशत
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान का अरावली श्रेणीयों के पश्चिम का क्षेत्र शुष्क एवं अर्द्धशुष्क मरूस्थली प्रदेश है। यह एक विशिष्ठ भौगोलिक प्रदेश है। जिसे भारत का विशाल मरूस्थल अथवा थार का मरूस्थल के नाम से जाना जाता है। थार का मरूस्थल विश्व का सर्वाधिक आबाद तथा वन वनस्पति वाला मरूस्थल है। राज्य के कुल क्षेत्रफल का 61 प्रतिश है। इस क्षेत्र में राज्य की 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।
राजस्थान के धरातलीय स्वरूपों के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन गलत है -
सही उत्तर: उत्तर-पूर्वी मैदान सिन्धु नदी द्वारा निर्मित मैदान का भाग है
व्याख्या (Explanation)
पूर्वी मैदानी भाग अरावली पर्वत माला के पूर्व में स्थित है। राजस्थान प्रदेश का पूर्वी हिस्सा एक समतल मैदान के रूप में विस्तृत है। यह मैदान नदी बेसिन प्रदेश है जो गंगा व यमुना नदियों द्वारा निर्मित मैदान है।
राजस्थान में किस भौतिक क्षेत्र में मुकन्दरा की पहाड़ियां स्थित हैं -
सही उत्तर: हाड़ौती पठार
व्याख्या (Explanation)
मुकंदरा की पहाड़ियां हाडोती क्षेत्र में स्थित है जो कि विंध्यन पर्वत श्रेणियों का विस्तार है। मुकंदरा की पहाड़ियां मुख्य रूप से कोटा जिले में स्थित है, लेकिन इनका कुछ भाग झालावाड़ जिले में भी स्थित है।
स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)