⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का भौतिक स्वरूप PYQ in Hindi - पेज 48

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 48 है।

471

चम्बल बेसिन का विशिष्ट स्थलाकृतिक स्वरूप है -

📋 पूछा गया: Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)
Aअरावली की पर्वतपदीय पहाड़ियां
Bआन्तरिक अपवाह
Cचूनाप्रदेश स्थलाकृति
Dउत्खात स्थलाकृति

सही उत्तर: उत्खात स्थलाकृति

व्याख्या (Explanation)

चम्बल नदी बेशिन क्षेत्र में नदी ढाल तीव होने और कोमल कठोर चट्टानों के समान्तर या एकान्तर क्रम से निर्मित गड्ढो वाली ऊबड-खाबड स्थलाकृति उत्खात कहलाती है।

📋

स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)

472

निम्न में से अरावली का सर्वोच्च शिखर कौन सा है -

Aकुम्भलगढ़
Bसज्जनगढ़
Cअचलगढ़
Dतारागढ़

सही उत्तर: अचलगढ़

व्याख्या (Explanation)

गुरूशिखर(1722 मी.) सिरोही जिले में मांउट आबु क्षेत्र में स्थित है जो राजस्थान का सर्वोच्च पर्वत शिखर है। लेकिन उपरोक्‍त में से सिरोही में स्थित अचलगढ़ (1380 मी.) सर्वोच्च शिखर है।

473

राजस्थान में फ्ल्यूरोसिस की समस्या से पीड़ित ‘कूबड़पट्टी’ क्षेत्र कहां स्थित है -

📋 पूछा गया: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016
Aनागौर-अजमेर
Bबांसवाड़ा-डूंगरपुर
Cभरतपुर-अलवर
Dटोंक-दौसा

सही उत्तर: नागौर-अजमेर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की कूबड़ पट्टी नागौर-अजमेर की सीमाओं के बीच पाई जाती है। इस क्षेत्र के पानी में फ्लोराइड की अधिकता निवासियों के बीच कुबड़ का कारण बनती है।

📋

स्रोत: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016

474

निम्न में से कौनसा पठार अरावली पर्वत से सम्बद्ध नहीं है -

📋 पूछा गया: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016
Aलासड़िया पठार
Bउड़िया पठार
Cबघेलखण्ड पठार
Dभोराट पठार

सही उत्तर: बघेलखण्ड पठार

व्याख्या (Explanation)

बघेलखंड के पठार का विस्तार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में हैं।

📋

स्रोत: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016

475

संरचनात्मक दृष्टि से राजस्थान के भौतिक स्वरूप भारत के निम्न में से किन उच्चावच प्रदेशों का हिस्सा हैं -

📋 पूछा गया: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016
Aउत्तरी वृहत मैदान, प्रायद्वीपीय पठार
Bउत्तरी पर्वतीय प्रदेश, उत्तरी वृहत मैदान
Cतटीय मैदान, प्रायद्वीपीय पठार
Dप्रायद्वीपीय पठार, उत्तरी पर्वतीय प्रदेश

सही उत्तर: उत्तरी वृहत मैदान, प्रायद्वीपीय पठार

व्याख्या (Explanation)

संरचनात्मक रूप से, राजस्थान की भौतिक विशेषताएं भारत के उत्तरी महान मैदानों, प्रायद्वीपीय पठार क्षेत्रों का हिस्सा हैं।

📋

स्रोत: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016

476

अरावली की निम्न पर्वत - चोटियों को उनकी ऊंचाई के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए -

📋 पूछा गया: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016
Aजरगा, अचलगढ़, कुम्भलगढ़, रघुनाथगढ़
Bजरगा, रघुनाथगढ़, कुम्भलगढ़, अचलगढ़
Cअचलगढ़, रघुनाथगढ़, जरगा, कुम्भलगढ़
Dकुम्भलगढ़, अचलगढ़, जरगा, रघुनाथगढ़

सही उत्तर: जरगा, अचलगढ़, कुम्भलगढ़, रघुनाथगढ़

व्याख्या (Explanation)

जरगा (उदयपुर-राजसमंद), 1431 मी. अचलगढ़ (सिरोही), 1380 मी. कुंभलगढ़ (राजसमंद), 1224 मी. रघुनाथगढ़ (सीकर),1055 मी.

📋

स्रोत: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016

477

राजस्थान में ‘मालपुरा करौली का मैदान’ किस नदी बेसिन का भाग है-

Aबनास बेसिन
Bलूनी बेसिन
Cचम्बल बेसिन
Dयमुना बेसिन

सही उत्तर: बनास बेसिन

व्याख्या (Explanation)

मालपुरा-करौली मैदान बनास घाटी का हिस्सा है। यह समतल ऊपरी भूमि है, जिसे हेरोन ने - तृतीयक पेनेप्लेन के रूप में पहचाना। यह 250-350 मीटर की औसत ऊंचाई के साथ शिस्ट एवं गेस से बना है। किशनगढ़ और मालपुरा के बड़े हिस्से में जलोढ़ निक्षेप मोटे हैं।

478

निम्न में से कौन सा पठार माउन्ट आबू पर्वत स्थल से 8 किमी. दूर गुरू शिखर चोटी के नीचे स्थित है -

Aभोराट का पठार
Bमेसा पठार
Cउड़िया पठार
Dदक्कन पठार

सही उत्तर: उड़िया पठार

व्याख्या (Explanation)

उड़िया या उरिया पठार, राजस्थान का सबसे ऊँचा (1360 मीटर) पठार है। यह सिरोही जिले में स्थित है।

479

राजस्थान में निम्न में से कौन से जिले मुख्यतः बीहड़ प्रभावित हैं -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)
Aकोटा, सवाई माधोपुर, धौलपुर
Bबांसवाड़ा, डूंगरपुर, जैसलमेर
Cभीलवाड़ा, डूंगरपूर, राजसमन्द
Dअजमेर, भीलवाड़ा, पाली

सही उत्तर: कोटा, सवाई माधोपुर, धौलपुर

व्याख्या (Explanation)

चंबल घाटी राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है। चम्बल घाटी क्षेत्र में बीहड़ पाए जाते हैं। कोटा, सवाई माधोपुर, धौलपुर मुख्यतः बीहड़ प्रभावित हैं।

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)

480

पश्चिमी राजस्थान में ‘पश्चिमी रेतीला मैदान’ की पूर्वी सीमा निम्न में से कौन सी समवर्षा रेखा बनाती है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)
A15 सेमी.
B25 सेमी.
C40 सेमी.
D80 सेमी.

सही उत्तर: 25 सेमी.

व्याख्या (Explanation)

पश्चिमी राजस्थान में ‘पश्चिमी रेतीला मैदान’ की पूर्वी सीमा 25 सेंटीमीटर की समवर्षा रेखा बनाती है। रेतीले शुष्क मैदानों और अर्ध-शुष्क संक्रमणकालीन मैदान को विभाजित करने वाली 25 सेंटीमीटर की समवर्षा रेखा जलवायविक है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams