⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान का भौतिक स्वरूप PYQ in Hindi - पेज 56

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान का भौतिक स्वरूप से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 557 प्रश्नों में से यह पेज 56 है।

551

गंगा-जमुना के मैदान राज्य के किस ओर हैं-

Aउत्तर
Bपूर्व
Cदक्षिण-पूर्व
Dदक्षिण

सही उत्तर: पूर्व

व्याख्या (Explanation)

पूर्वी मैदानी भाग अरावली पर्वत माला के पूर्व में स्थित है। राजस्थान प्रदेश का पूर्वी हिस्सा एक समतल मैदान के रूप में विस्तृत है। यह मैदान नदी बेसिन प्रदेश है जो गंगा व यमुना नदियों द्वारा निर्मित मैदान है। मैदान की दक्षिण-पूर्वी सीमा विन्धयन पठार द्वारा बनाई जाती है।

552

राज्य का सर्वाधिक उपजाऊ भौतिक विभाग है-

Aअरावली पर्वतीय प्रदेश
Bदक्षिणी-पूर्वी पठारी क्षेत्र
Cपूर्वी मैदानी भाग
Dउपयुक्त सभी

सही उत्तर: पूर्वी मैदानी भाग

व्याख्या (Explanation)

अरावली पर्वत के पूर्वी भाग और दक्षिणी-पूर्वी पठारी भाग के उत्‍तरी भाग में पूर्व का मैदान स्थित है। यह मैदान राज्य के कुल क्षेत्रफल का 23.3 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में राज्य की 39 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। यह प्रदेश नदी बेसिन प्रदेश है अर्थात नदियों द्वारा जमा कि गई मिट्टी से इस प्रदेश का निर्माण हुआ है। इस कारण यह सर्वाधिक उपजाऊ भौतिक विभाग है।

553

राजस्थान में अरावली पर्वतमाला का विस्तार उत्तर में कहाँ तक है-

Aखेतड़ी(नीमकाथाना)
Bसादुलशहर(गंगाानगर)
Cनोहर(हनुमानगढ़)
Dलक्ष्मणगढ़(सीकर)

सही उत्तर: खेतड़ी(नीमकाथाना)

व्याख्या (Explanation)

राज्य के मध्य अरावली पर्वत माला स्थित है। यह विश्व की प्राचीनतम वलित पर्वत माला है। यह पर्वत श्रृंखला श्री केम्ब्रियन (पोलियोजोइक) युग की है। यह दक्षिण -पश्चिम में गुजरात के पालनपुर से प्रारम्भ होकर उत्तर-पूर्व में दिल्ली तक लम्बी है। जबकि राजस्थान में यह श्रंृखला खेडब्रहमा (सिरोही) से खेतड़ी(नीमकाथाना) तक 550 कि.मी. लम्बी है जो कुल पर्वत श्रृंखला का 80 प्रतिशत है।

554

लुनी नदी के उत्तर में राजस्थान की उत्तरी-पूर्वी सीमा तक आन्तरिक जल-प्रवाह का क्षेत्र है,यह कहलाता है-

Aमेरवाड़ा प्रदेश
Bगिरवा क्षेत्र
Cशेखावटी क्षेत्र
Dबांगड़ प्रदेश

सही उत्तर: शेखावटी क्षेत्र

व्याख्या (Explanation)

इसे बांगर प्रदेश के नाम से जाना जाता है। शेखावटी प्रदेश का विस्तार झुझुनू, सीकर, चुरू तथा डीडवाना कुचामन में है। इस प्रदेश में अनेक नमकीन पानी के गर्त(रन) हैं जिसमें डीडवाना, डेगाना, सुजानगढ़, तालछापर, परीहारा, कुचामन आदि प्रमुख है।

555

राजस्थान के मरूस्थल को किस नाम से जाना जाता है-

Aसहारा
Bथार
Cशुष्क मरूस्थल
Dकच्छ

सही उत्तर: थार

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का अरावली श्रेणीयों के पश्चिम का क्षेत्र शुष्क एवं अर्द्धशुष्क मरूस्थली प्रदेश है। यह एक विशिष्ठ भौगोलिक प्रदेश है। जिसे भारत का विशाल मरूस्थल अथवा थार का मरूस्थल के नाम से जाना जाता है। थार का मरूस्थल विश्व का सर्वाधिक आबाद तथा वन वनस्पति वाला मरूस्थल है। ईश्वरी सिंह ने थार के मरूस्थल को रूक्ष क्षेत्र कहा है। थार का मरुस्थल सबसे नवीनतम भौगोलिक प्रदेश है।

556

महान शुष्क मरूस्थल राजस्थान के किन-किन जिलों में मुख्यतः वितृत है-

Aजैसलमेर,बाड़मेर,बीकानेर,जोधपुर
Bबाड़मेर,जैसलमेर,जालौर,बीकानेर
Cजैसलसर,चुरू,नागौर,बाड़मेर
Dचुरू,नागौर,बीकानेर,जैसलमेर

सही उत्तर: जैसलमेर,बाड़मेर,बीकानेर,जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

महान शुष्क मरूस्थल जैसलमेर,बाड़मेर,बीकानेर,जोधपुर, फलौदी, बालोतरा में मुख्यतः वितृत है।

557

राज्य में अरावली पर्वतमाला का सर्वाधिक महत्व इसलिए है क्यौकि-

Aयहां दुर्लभ वन्य जिव एवं वनस्पतियाँ पाई जाती हैं
Bयह पश्चिम मरूस्थल के प्रसार को दक्षिण-पूर्वी जिलों में होने से रोकती हैं
Cइसमें अत्यधिक मात्रा में खनिज पाये जाते हैं
Dउपर्युक्त सभी

सही उत्तर: उपर्युक्त सभी

व्याख्या (Explanation)

अरावली पर्वतमाला अपेक्षाकृत आर्द्र पूर्वी राजस्थान व मरुस्थलीय और शुष्क पश्चिमी राजस्थान को प्राकृतिक रूप से विभाजित करती है। यह पर्वतमाला जैव-विविधता के मामले में समृद्ध है और यहाँ कई तरह के औषधीय पौधे पाये जाते हैं। वर्तमान में लाल बलुआ पत्थर व अन्य खनिजों की प्राप्ति के लिए किए जा रहे खनन से अरावली पर्वतमाला का अस्तित्व तेजी से सिमट रहा है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams