⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में त्यौहार PYQ in Hindi - पेज 13

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में त्यौहार से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 177 प्रश्नों में से यह पेज 13 है।

121

गोगा नवमी कहा जाता है -

Aभाद्रपद के कृष्ण पक्ष की नवमी को
Bश्रावण के कृष्ण पक्ष की नवमी को
Cभाद्रपद के शुक्ल पक्ष की नवमी को
Dश्रावण के शुक्ल पक्ष की नवमी को

सही उत्तर: भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की नवमी को

122

जैन समुदाय द्वारा पर्युषण पर्व जिस माह में मनाया जाता है -

📋 पूछा गया: Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)
Aअश्विन मास
Bश्रावण मास
Cकार्तिक मास
Dभाद्रमास

सही उत्तर: भाद्रमास

व्याख्या (Explanation)

पर्यूषण पर्व, जैन समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है। जैन धर्मावलंबी भाद्रपद मास में पर्यूषण पर्व मनाते हैं। ये पर्यूषण पर्व 8 दिन चलते हैं। 8 वें दिन जैन धर्म के लोगों का महत्वपूर्ण त्यौहार संवत्सरी पर्व मनाया जाता है।

📋

स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)

123

राजस्थान में निम्न में से कौन सा त्यौहार श्रावण मास में नहीं आता है -

Aरक्षाबन्धन
Bजन्माष्टमी
Cनाग पंचमी
Dतीज

सही उत्तर: जन्माष्टमी

124

जयपुर में तीज की सवारी किस माह में निकाली जाती है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)
Aश्रावण
Bबैसाख
Cचैत्र
Dभाद्रपद/भादौं

सही उत्तर: श्रावण

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)

125

राजस्थान में त्यौहारों का आगमन किस त्यौहार से माना जाता है -

Aवैशाख तीज
Bश्रावण तीज
Cभाद्रपद तीज
Dज्येष्ठ तीज

सही उत्तर: श्रावण तीज

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में त्योहारों का आगमन श्रावण शुक्ल तीज से माना जाता है।

126

किस हिन्दू महीने (वि.सं.) में तेजादशमी मनाई जाती है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-1
Aभाद्रपद
Bआसोज
Cकार्तिक
Dश्रावण

सही उत्तर: भाद्रपद

व्याख्या (Explanation)

भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को वीर तेजा दशमी मनाई जाती है।

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-1

127

कजरी तीज - जिसे सातुड़ी तीज भी कहते हैं किस माह में मनाई जाती है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)
Aभाद्रपद/भादों
Bचैत्र
Cपौष
Dसावन

सही उत्तर: भाद्रपद/भादों

व्याख्या (Explanation)

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया को आयोजित होने वाली कजली तीज, सातुडी तीज, बड़ी तीज और भादवा की तीज भी कही जाती है। यह महिलाओं के सौलह श्रृंगार और पति-पत्नि के प्रेम का प्रतीक है। हाडौती में कजली तीज विख्यात है। बूंदी जिले में नगर परिषद द्वारा दो दिवसीय तीज सवारी निकाली जाती है तथा मेला लगता है। जिसमे विभिन्न कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाती है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)

128

निम्न स्थानों में से कौनसा ‘पत्थरमार होली’ के लिए प्रसिद्ध है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aमहावीर जी
Bभरपुर
Cब्यावर
Dबाड़मेर

सही उत्तर: बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

बाड़मेर शहर में पत्थरों की लड़ाई के साथ 80-90 साल पहले होली का रंगीन त्योहार मनाया जाता था।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

129

निम्नलिखित में से किसे गोगानवमी कहा जाता है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aश्रावण के शुक्ल पक्ष की नवमी को
Bभाद्रपद के कृष्ण पक्ष की नवमी को
Cश्रावण के कृष्ण पक्ष की नवमी को
Dभाद्रपद के शुक्ल पक्ष की नवमी को

सही उत्तर: भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की नवमी को

व्याख्या (Explanation)

प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर गोगा नवमी का पर्व मनाया जाता है। जिसमें मुख्य रूप से गोगादेव की पूजा की जाती है। गोगा जी को राजस्थान के लोकदेवता के रूप में जाना जाता है और उन्हें जाहरवीर भी कहते हैं।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

130

‘श्राद्ध पक्ष’ जिसके दौरान पूर्वजों की पूजा की जाती है, कब मनाजा जाता है-

Aभाद्रपद शुक्ल एकम से आश्विन कृष्ण एकम तक
Bभाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से आश्विन कृष्ण अमावस्या तक
Cमाघ शुक्ल पूर्णिमा से माघ कृष्ण अमावस्या तक
Dकार्तिक शुक्ल एकम से माघ कृष्ण अमावस्या तक

सही उत्तर: भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से आश्विन कृष्ण अमावस्या तक

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams