बौद्ध पूर्णिमा किस माह में मनाया जाता है -
सही उत्तर: वैशाख
व्याख्या (Explanation)
वैशाख पूर्णिमा को गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में त्यौहार से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 177 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।
बौद्ध पूर्णिमा किस माह में मनाया जाता है -
सही उत्तर: वैशाख
व्याख्या (Explanation)
वैशाख पूर्णिमा को गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
राजस्थान में बड़ी तीज मनायी जाती है -
सही उत्तर: भाद्रपद कृष्णा तृतीया
व्याख्या (Explanation)
बड़ी तीज/सातुड़ी तीज/कजली तीज भाद्रपद कृष्णा तृतीय को मनायी जाती है। यह त्यौहार अखंड सुहाग व मनोनुकूल वर की कामना से जुड़ा हुआ है। बूंदी की ‘कजली तीज की सवारी’ बड़ी प्रसिद्ध है।
ईस्टर के त्यौहार के पीछे ईसाईयों की भावना है -
सही उत्तर: इस दिन ईसा पुनर्जीवित हुए
व्याख्या (Explanation)
ईस्टर को ईसाईयों द्वारा एक खुशी के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है क्योंकि यह पुराने नियम की भविष्यवाणियों की पूर्ति और मानव जाति के लिए ईश्वर की उद्धार योजना के रहस्योद्घाटन का प्रतिनिधित्व करता है। यीशु के पुनरुत्थान की याद में, ईस्टर मृत्यु की हार और मोक्ष की आशा का भी जश्न मनाता है।
तिल चौथ का व्रत किस माह में होता है -
सही उत्तर: माघ
व्याख्या (Explanation)
इसे संकट चौथ, वक्रतुण्डी चतुर्थी तथा तिलकुटा चौथ भी कहते हैं। इस दिन श्री गणेश जी और चौथ माता को तिलकुट्टे का भोग लगाया जाता है।
......... पूर्णिमा को रास पूर्णिमा भी कहा जाता है -
सही उत्तर: आश्विन पूर्णिमा
व्याख्या (Explanation)
आश्विन पूर्णिमा/शरद पूर्णिमा को ‘कोजागरी पूर्णिमा’ या ‘रास पूर्णिमा’ भी कहा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार संपूर्ण वर्ष में केवल इसी दिन चन्द्रमा षोड़श कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसी दिन श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था।
जूठन मियां का तमाशा किस त्यौहार के दिन खेला जाता है -
सही उत्तर: शीतलाष्टमी
व्याख्या (Explanation)
तमाशा मूलरूप से महाराष्ट्र का का लोक नाट्य है। जयपुर के भूतपूर्व शासक सवाई प्रताप सिंह के शासक यह लोकनाट्य आरम्भ हुआ। तमाशा लोकनाट्य का जनक महाराष्ट्र का बंशीधर भट्ट है। होली के दिन जोगी जोगन का तमाशा, होली के दूसरे दिन हीर रांझा का तमाशा और शीतलाष्टमी को जूठन मियां का तमाशा खेला जाता है।
विक्रम संव्त के किस माह में गणगौर का त्यौहार मनाया जाता है -
सही उत्तर: चैत्र
व्याख्या (Explanation)
चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल तृतीया तक गणगौर त्यौहार मनाया जाता है।चैत्र शुक्ल तृतीया को मुख्य त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन कुँवारी लड़कियाँ मनपसन्द वर पाने की कामना से एवं विवाहित महिलाएँ अपने पति की दीर्घायु की कामना से शिवजी (इसर जी) और पार्वती जी (गौरी) की पूजा करती हैं। किवंदती है यह त्यौहार पार्वती के गौने से अपने पिता के घर वापस लौट आने परसखियों द्वारा स्वागत गान के रूप में हुआ। यह सर्वाधिक लोकगीतों वाला त्यौहार है|
स्रोत: JSA Ballistic-2019(Rajasthan Gk)
विक्रम संवत् पंचांग के अनुसार शीतला अष्टमी किस दिन मनाई जाती है -
सही उत्तर: चैत्र कृष्णा अष्टमी
व्याख्या (Explanation)
विक्रम संवत् पंचांग के अनुसार शीतला अष्टमी हर साल चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। इसे बसौड़ा के नाम से भी जाना जाता है।
स्रोत: Junior Instructor(welder)
निम्न में से कौन-सा त्यौहार श्रावण के महीने में नहीं आता है -
सही उत्तर: जन्माष्टमी
स्रोत: Junior Instructor(Eco. Investigator)
राजस्थान में ऊभ छठ पर्व कब मनाया जाता है -
सही उत्तर: भाद्रपद कृष्णा - 6
स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)