हिण्डोला महोत्सव किस जगह मनाया जाता है -
सही उत्तर: पुष्कर
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में त्यौहार से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 177 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।
हिण्डोला महोत्सव किस जगह मनाया जाता है -
सही उत्तर: पुष्कर
चतरा चौथ हिंदू कैलेंडर के अनुसार किस माह में मनाया जाता है -
सही उत्तर: भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी
व्याख्या (Explanation)
संपूर्ण डांग क्षेत्र मे गणेश चतुर्थी के त्योहार को चतरा चौथ कहते हैं विशेष तौर से सवाई माधोपुर व उससे लगते जिलों में गणेश चतुर्थी का त्योहार इसी नाम से जाना जाता है
भील समाज में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण त्यौहार है -
सही उत्तर: भगोरिया त्यौहार
व्याख्या (Explanation)
हाेली के 7 दिन पहले से मनाए जाने वाले इस पर्व में आदिवासी अंचल उत्सव की खुमारी में डूबा रहता है । होली के पहले भगोरिया के सात दिन ग्रामीण खुलकर अपनी जिंदगी जीते हैं। इस त्यौहार के दौरान युवा लड़के और लड़कियों को अपना साथी चुनकर भाग जाने की अनुमति दी जाती है, आपसी सहमति से उन्हें पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया जाता है।
वह त्यौहार जो चन्द्रमा की सोलह कलाओं के रूप में मनाया जाता है -
सही उत्तर: शरद पूर्णिमा
व्याख्या (Explanation)
शरद पूर्णिमा (आश्विन मास की पूर्णिमा) को चन्द्रमा की सोलह कलाओं के पूर्ण रूप में मनाया जाता है।
त्यौहारों का समापन माना जाता है -
सही उत्तर: गणगौर से
त्यौहारों का आगमन माना जाता है -
सही उत्तर: श्रावणी तीज से
‘बकरीद’ को इस नाम से भी जाना जाता है -
सही उत्तर: इदुलजुहा
व्याख्या (Explanation)
ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है।
रमा एकादशी या तुलसी एकादशी किस माह में मनाई जाती है -
सही उत्तर: कार्तिक
व्याख्या (Explanation)
रमा एकादशी, जिसे तुलसी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कहते हैं।
हिन्दुओं का नववर्ष प्रारंभ होता है -
सही उत्तर: चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा
इस पूर्णिमा को ‘नारियल पूर्णिमा/सत्य पूर्णिमा’ भी कहा जाता है -
सही उत्तर: श्रावण पूर्णिमा