⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में त्यौहार PYQ in Hindi - पेज 7

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में त्यौहार से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 177 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।

61

किस हिन्दू माह में गणगौर त्यौहार मनाया जाता है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)
Aचैत्र
Bवैशाख
Cफाल्गुन
Dश्रावण

सही उत्तर: चैत्र

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)

62

राजस्थान कि किस जिले में पत्थरमार होली प्रसिद्ध है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
Aभीलवाड़ा
Bब्यावर
Cसवाई माधोपुर
Dबाड़मेर

सही उत्तर: बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

बाड़मेर शहर में पत्थरों की लड़ाई के साथ 80-90 साल पहले होली का रंगीन त्योहार मनाया जाता था।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)

63

निम्नलिखित में से कौन-सा राजस्थान का वह प्रसिद्ध पर्व है, जिसमें विवाहित और अविवाहित स्त्रियाँ, शिव और पार्वती की मूर्तियों की पूजा करती हैं -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)
Aवट पूर्णिमा
Bतीज पर्व
Cहरियाली अमावस्या
Dगणगौर उत्सव

सही उत्तर: गणगौर उत्सव

📋

स्रोत: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)

64

______ राजस्थान के भीलों के बीच मनाया जाने वाला मुख्य त्योहार है।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)
Aगणगौर उत्सव
Bउर्स मेला
Cबनेश्वर मेला
Dनवरात्रि

सही उत्तर: बनेश्वर मेला

📋

स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)

65

“कजली तीज” का त्यौहार किस तिथि को मनाया जाता है -

📋 पूछा गया: Police SI 14 September 2021 (Gk)
Aभाद्रपद कृष्ण तृतीया
Bआषाढ़ कृष्ण तृतीया
Cश्रावण शुक्ल तृतीया
Dचैत्र शुक्ल तृतीया

सही उत्तर: भाद्रपद कृष्ण तृतीया

📋

स्रोत: Police SI 14 September 2021 (Gk)

66

राजस्थान में पूजे जाने वाले वृक्षों के संबंध में असंगत है -

Aखेजड़ी - दशहरा व जन्माष्टमी पर
Bकेला - प्रति मंगलवार
Cबड़ - ज्येष्ठ माह की अमावस्या को
Dपीपल - प्रति शनिवार व ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर

सही उत्तर: केला - प्रति मंगलवार

व्याख्या (Explanation)

विजयादशमी के दिन खेजड़ी की पूजा की जाती है और इसके पत्ते भी घर लेकर जाते हैं। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट की पूजा की जाती है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पीपल की पूजा की जाती है। राजस्थान में केले के वृक्ष की पूजा विशेष रूप से बृहस्पतिवार को की जाती है, न कि मंगलवार को।

67

इस दिन भोजन में खीर और मालपुआ बनाए जाते हैं। ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं। लोग अपने परिवारजनों के साथ उद्यान अथवा अन्य रमणीय स्थलों पर जाकर आनंद मनाते हैं।

📋 पूछा गया: Rajasthan High Court LDC 2020
Aहरियाली अमावस
Bआखा तज्ञीज
Cनिर्जला एकादशी
Dघुड़ला का त्योहार

सही उत्तर: हरियाली अमावस

व्याख्या (Explanation)

हरियाली अमावस्या (श्रावण मास) का सम्बन्ध प्रकृति, पितृ, तथा शिव से है। इस दिन पीपल की पूजा की जाती है एवं वृक्षारोपण कर वृक्षों की देखभाल का संकल्प लिया जाता है।

📋

स्रोत: Rajasthan High Court LDC 2020

68

निम्नलिखित में से कौन राजस्थान के कुंभलगढ़ त्योहार से संबंधित है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-1)
Aराणा मोकल सिंह
Bअलाउद्दीन खिलजी
Cमहमूद खिलजी
Dराणा कुंभा

सही उत्तर: राणा कुंभा

व्याख्या (Explanation)

कुम्भलगढ़ महोत्सव का नाम राणा कुंभा के नाम पर रखा गया है, जो ललित कला, वास्तुकला और शिक्षा के संरक्षक थे। यह कुंभलगढ़ किले, चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जाता है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-1)

69

राजस्थान में आयोजित मेले और त्योहारों को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिये - 1. पुष्कर मेला, अजमेर 2. दशहरा महोत्सव, कोटा 3. हाथी महोत्सव, जयपुर 4. ऊंट महोत्सव, बीकानेर

A1-2-3-4
B4-3-2-1
C1-3-2-4
D4-2-3-1

सही उत्तर: 4-3-2-1

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में आयोजित मेले और त्योहारों को कालानुक्रमिक क्रम में निम्न प्रकार से व्यवस्थित किया जा सकता है: ऊंट महोत्सव, बीकानेर – जनवरी हाथी महोत्सव, जयपुर – मार्च (होली के दिन) दशहरा महोत्सव, कोटा – अक्टूबर पुष्कर मेला, अजमेर – नवम्बर

70

सुगंध दशमी पर्व किस धर्म से संबंधित है -

Aहिंदू
Bसिख
Cजैन
Dसिंधी

सही उत्तर: जैन

व्याख्या (Explanation)

दिगंबर जैन धर्मावलंबियों के दशलक्षण महापर्व पर सुगंध दशमी मनाई जाती है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams