भर्तहरि का मेला राजस्थान के किस जिले में भरता है -
सही उत्तर: अलवर
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 English L2
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के मेले से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 279 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।
भर्तहरि का मेला राजस्थान के किस जिले में भरता है -
सही उत्तर: अलवर
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 English L2
मल्लीनाथजी पशु मेला कब प्रारम्भ होता है -
सही उत्तर: चैत्र कृष्ण एकादशी
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2
राजस्थान के ‘आदिवासियों का कुंभ’ किस मेले को कहा जाता है -
सही उत्तर: बेणेश्वर मेला
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2
राजस्थान में किस स्थान पर प्रति वर्ष 12 सितंबर को ‘वृक्ष महोत्सव’ मनाया जाता है -
सही उत्तर: खेजड़ली
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2
चन्द्रभागा पशु मेला कहाँ लगता है -
सही उत्तर: झालरापाटन
व्याख्या (Explanation)
चंद्रभागा पशु मेला राजस्थान के झालावाड़ ज़िले के झालरापाटन में लगता है। यह मेला हर साल कार्तिक महीने (अक्टूबर-नवंबर) में लगता है। यह मेला चंद्रभागा नदी को समर्पित है, जिसे राजस्थान के लोग पवित्र मानते हैं।
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 L1
सूची-I व सूची-II को सुमेल करते हुए सही उत्तर लिखिए: सूची-I सूची-II A. देवनारायण मेला 1. भाद्रपद शुक्ल द्वितीया B. रामदेवजी मेला 2. भाद्रपद शुक्ल नवमी C. वीर फत्ताजी मेला 3. भाद्रपद शुक्ल सप्तमी D. तेजाजी मेला 4. भाद्रपद शुक्ल दशमी कोड : A B C D
सही उत्तर: 3 1 2 4
व्याख्या (Explanation)
देवनारायण मेला — भाद्रपद शुक्ल सप्तमी रामदेवजी मेला — भाद्रपद शुक्ल द्वितीया वीर फत्ताजी मेला — भाद्रपद शुक्ल नवमी तेजाजी मेला — भाद्रपद शुक्ल दशमी
स्रोत: Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III)
शिवरात्रि पशु मेले का आयोजन होता है -
सही उत्तर: करौली में
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
कौन – सा (पशु मेला और जिला) सही सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: शिवरात्रि पशुमेला – सवाई माधोपुर
व्याख्या (Explanation)
शिवरात्रि पशु मेला करौली जिले में लगता है, सवाई माधोपुर में नहीं। करौली मवेशी मेला हर साल फरवरी के महीने में आयोजित होता है, जो एक सप्ताह तक महा शिवरात्रि के त्योहार के साथ होता है।यह मेला राजस्थान के सबसे पुराने पशु मेलों में से एक है, जहाँ हर साल ऊँट, भैंस, गधे आदि हजारों जानवरों को बिक्री / खरीद के लिए लाया जाता है।
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
कार्तिक महीने में चन्द्रभागा पशु मेला राजस्थान में किस स्थान पर आयोजित होता है -
सही उत्तर: झालरापाटन
व्याख्या (Explanation)
चंद्रभागा पशु मेला राजस्थान के झालरापाटन में आयोजित किया जाता है। यह मेला कार्तिक (अक्टूबर और नवंबर) के महीने में आयोजित किया जाता है। मेला चंद्रभागा नदी को समर्पित है, जिसे राजस्थान के लोग पवित्र मानते हैं। मेला अपने विशाल पशु मेले के लिए प्रसिद्ध है। मेले में मुख्य रूप से मालवी नस्ल का व्यापार होता है।
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
किस लोक-संत की स्मृति में प्रतिवर्ष चैत्र अमावस्या को जोधपुर के कोलू अथवा कोलूमंड ग्राम में विशाल मेला लगता है -
सही उत्तर: पाबूजी
व्याख्या (Explanation)
लोकदेवता पाबूजी राठौड़ का जन्म 1299 ईस्वी में कोलूमंड (फलौदी) गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम धांधलजी व मां का नाम कमलादे था।
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group E)