निम्नलिखित में से कौनसा असत्य है -
सही उत्तर: पुष्कर मेला - अश्विन पूर्णिमा
व्याख्या (Explanation)
अजमेर जिले का पुष्कर हिन्दू धर्मावलम्बियों की आस्था का एक प्रमुख केन्द्र है। इसे तीर्थराज,कोंकण तीर्थ तथा तीर्थो का मामा भी कहा जाता है। कदाचित पूरे देश में यहीं ब्रह्माजी का एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसमें विधिवत उनकी पूजा होती है। इसी मंदिर के पीछे की पहाड़ियों पर सावित्री और गायत्री माता के मंदिर भी हैं। यहाँ का रंगनाथ मंदिर तथा 52 घाट प्रसिद्ध है। इसी तीर्थ स्थली पुष्कर में प्रति माह की पूर्णिमा को तो मेला लगता ही है किन्तु कार्तिक माह की पूर्णिमा का मेला अपनी विशालता के कारण अनुपम माना जाता है। यह मेला कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक चलता है।
स्रोत: JEN Agriculture 2022