राजस्थान में चन्द्रभागा मेला अक्टूबर-नवम्बर में कहां पर आयोजित किया जाता है -
सही उत्तर: झालरापाटन
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के मेले से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 279 प्रश्नों में से यह पेज 13 है।
राजस्थान में चन्द्रभागा मेला अक्टूबर-नवम्बर में कहां पर आयोजित किया जाता है -
सही उत्तर: झालरापाटन
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
‘सीताबाड़ी आदिवासियों का मेला’ किस जिले में लगता है -
सही उत्तर: बारां
व्याख्या (Explanation)
सीताबाड़ी, केलवाड़ा कस्बा के पास बारां शहर से लगभग 45 किमी दूर स्थित है। इस स्थान पर मेले का आयोजन ज्येष्ठ अमावस्या को किया जाता है जो मई से जून के बीच पड़ती है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
राजस्थान का कौनसा मैला ‘आदिवासियों का कुंभ’ कहलाता है -
सही उत्तर: बेणेश्वर मेला
निम्नलिखित में से ‘खलकानी माता का मेला’ कहां लगता है -
सही उत्तर: लुणियावास में
व्याख्या (Explanation)
जयपुर के लुणियावास में प्रतिष्ठित खलखाणी माता का मेला आयोजित किया जाता है। यह मेला हर वर्ष आश्विन महीने के नवरात्रों में शुक्लपक्ष की सप्तमी से लेकर दशमी तिथि तक चार दिन लगता है।
सौरत का मेला कहां भरता है -
सही उत्तर: मांडल, भीलवाड़ा
“आदिवासियों का कुंभ” राजस्थान के कौन से मेले को कहा जाता है -
सही उत्तर: बेणेश्वर मेला
स्रोत: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-III
निम्न को सुमेलित कीजिए : उत्सव जिला (1) ऊँट उत्सव (a) जैसलमेर (2) मरु उत्सव (b) बीकानेर (3) पतंग उत्सव (c) उदयपुर (4) मेवाड़ उत्सव (d) जयपुर (1) (2) (3) (4)
सही उत्तर: (b) (a) (d) (c)
व्याख्या (Explanation)
ऊँट उत्सव हर साल बीकानेर में होता है — ऊँटों की झाँकियों, दौड़ और सजावट की प्रतियोगिताओं के लिए प्रसिद्ध। मरु उत्सव जैसलमेर में आयोजित होता है — थार मरुस्थल की संस्कृति, लोकनृत्य, संगीत और परंपराओं का प्रदर्शन होता है। पतंग उत्सव जयपुर में मनाया जाता है — विशेष रूप से मकर संक्रांति पर, जब आकाश रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है। मेवाड़ उत्सव उदयपुर में आयोजित होता है — मेवाड़ की सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को प्रदर्शित करता है।
स्रोत: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-III
फूलडोल का मेला कहाँ लगता है -
सही उत्तर: शाहपुरा
व्याख्या (Explanation)
फुलडोल मेले की परंपरा राजस्थान के भीलवाड़ा में शुरू हुई। फिर बाद में फुलडोल मेला आयोजित करने की परंपरा शाहपुर में स्थानांतरित हो गई। यह चैत्र महीने में आयोजित किया जाता है।
स्रोत: REET-2022 Level 1 (ENV. STUDIES) Shift-I
निम्नलिखित में से किस स्थान पर मत्स्य उत्सव आयोजित होता है -
सही उत्तर: अलवर
स्रोत: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)
निम्नलिखित में से किसे दर्शनशास्त्र की एक शाखा ‘सांख्य दर्शन’ का मूल संस्थापक माना जाता है -
सही उत्तर: कपिल
व्याख्या (Explanation)
सांख्य दर्शन भारतीय दर्शन की छह प्रमुख शाखाओं (षड्दर्शन) में से एक है। इसे ऋषि कपिल (महर्षि कपिल) ने प्रतिपादित किया था।
स्रोत: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)