⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के मेले PYQ in Hindi - पेज 14

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के मेले से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 279 प्रश्नों में से यह पेज 14 है।

131

‘मिर्ची बाजार’ राजस्थान के निम्नलिखित मेलों में से किसका एक प्रमुख आकर्षण है -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
Aपुष्कर मेला
Bचंद्रभागा मेला
Cरेगिस्तानी मेला
Dनागौर मेला

सही उत्तर: नागौर मेला

📋

स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)

132

नीचे दिए गए विवरण से राजस्थान के मेले की पहचान कीजिए। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेला है। इस मेले में हर साल लगभग 70,000 बैल, ऊंट और घोड़ों का व्यापार होता है।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
Aबीकानेर ऊँट मेला
Bजोधपुर नागौर मेला
Cगणगौर मेला
Dपुष्कर मेला

सही उत्तर: जोधपुर नागौर मेला

📋

स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)

133

जैसलमेर मरुस्थल महोत्सव वर्ष के निम्नलिखित में से किस महीने में आयोजित किया जाता है -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
Aअक्टूबर
Bदिसंबर
Cफ़रवरी
Dजनवरी

सही उत्तर: फ़रवरी

📋

स्रोत: Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)

134

राजस्थान में चंद्रभागा मेला प्रति वर्ष कार्तिक माह के ______ दिन आयोजित किया जाता है।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)
Aपहले
Bसातवें
Cचौदहवें
Dअंतिम

सही उत्तर: अंतिम

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में चंद्रभागा मेला प्रति वर्ष कार्तिक माह के अंतिम दिन आयोजित किया जाता है। यह कार्तिक (अक्टूबर और नवंबर) के महीने में झालावाड़ से लगभग छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित झालरापाटन में आयोजित किया जाता है।

📋

स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)

135

राजस्थान में निम्नलिखित में से किस स्थान पर तेजाजी की स्मृति में पशु मेला आयोजित होता है -

📋 पूछा गया: Police SI 15 September 2021 (Gk)
Aतिलवाड़ा
Bपरबतसर
Cआसीन्द
Dदेशनोक

सही उत्तर: परबतसर

📋

स्रोत: Police SI 15 September 2021 (Gk)

136

खेतलाजी का मेला कहां भरता है -

Aपाली
Bजोधपुर
Cदौसा
Dसीकर

सही उत्तर: पाली

137

केसरियाजी का मेला कहाँ भरता है -

📋 पूछा गया: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021
Aपरबतसर में
Bकिराडू में
Cझालरापाटन में
Dधुलेव में

सही उत्तर: धुलेव में

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर के धुलेव गाँव में ऋषभदेवजी का भव्य मंदिर है। प्रतिवर्ष अश्विन कृष्ण प्रथम व द्वितीय को यहाँ भव्य रथयात्रा भी निकाली जाती है। चैत्र कृष्ण अष्टमी को यहाँ विशाल मेले का आयोजन होता है इस मेले में श्वेताम्बर,दिगंबर जैन, वैष्णव, शेव, भील व मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग सम्मिलित होते है।

📋

स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021

138

शाहपुरा का फूलडोल मेला किस महीने में आयोजित किया जाता है -

📋 पूछा गया: VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021
Aचैत्र
Bवैशाख
Cकार्तिक
Dपोष

सही उत्तर: चैत्र

व्याख्या (Explanation)

चैत्र माह में शाहपुरा का फूलडोल मेला आयोजित किया जाता है। रामस्नेहीसंप्रदाय के संस्थापक स्वामी रामचरण महाराज ने संवत 1817 में भीलवाड़ा के मियाचंद जी की बावड़ी की गुफा में भजन एवं राम नाम का सुमिरन किया। इस दौरान कई शिष्य बने। जिन्हें रामस्नेही पुकारा जाने लगा। यहीं से रामस्नेही संप्रदाय की शुरुआत हुई। 253 साल पहले फूलडोल महोत्सव मनाने की परंपरा भीलवाड़ा से शुरू हुई। संवत 1822 में यहां रामद्वारा का निर्माण कार्य शुरू हुआ। महाराणा के अनुरोध पर तीन बार उदयपुर में फूलडोल मनाया गया। शाहपुरा कस्बे में रामस्नेही संप्रदाय का फूलडोल महोत्सव रंग पंचमी के आस-पास मनाया जाता है।

📋

स्रोत: VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021

139

असंगत युग्म को छांटिए -

Aग्रीष्म महोत्सव-माउण्ट आबु
Bचन्द्रभागा मेला-झालावाड़
Cऊंट महोत्सव-जैसलमेर
Dहाथी महोत्सव-जयपुर

सही उत्तर: ऊंट महोत्सव-जैसलमेर

140

श्री मल्‍लीनाथ पशु मेला कहां आयोजित किया जाता है -

📋 पूछा गया: Rajasthan High Court LDC 2020
Aपुष्कर (अजमेर)
Bतिलवाड़ा (बाड़मेर)
Cझालरापाटन (झालावाड़)
Dपरबतसर (नागौर)

सही उत्तर: तिलवाड़ा (बाड़मेर)

📋

स्रोत: Rajasthan High Court LDC 2020

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams