⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के मेले PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के मेले से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 279 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

निम्नलिखित उत्सवों/मेलों को ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिये : i. ऊँट उत्सव, बीकानेर ii. ग्रीष्म उत्सव, माउण्ट आबू iii. पुष्कर मेला iv. श्री महावीरजी मेला सही कूट चुनिए :

📋 पूछा गया: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- II) (G.K and G.S)
Ai, ii, iii, iv
Bi, iv, ii, iii
Cii, i, iii, iv
Div, ii, i, iii

सही उत्तर: i, iv, ii, iii

व्याख्या (Explanation)

ऊँट उत्सव, बीकानेर → जनवरी श्री महावीरजी मेला → मार्च-अप्रैल ग्रीष्म उत्सव, माउंट आबू → मई-जून पुष्कर मेला → अक्टूबर-नवंबर (कार्तिक पूर्णिमा)

📋

स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- II) (G.K and G.S)

12

निम्नलिखित में से कौन-सा मेला भारत का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला है -

📋 पूछा गया: Village Development Officer Exam 2025
Aनागौर मेला
Bबीकानेर ऊँट मेला
Cपुष्कर मेला
Dसोनपुर मेला

सही उत्तर: पुष्कर मेला

व्याख्या (Explanation)

सबसे पहले आता है सोनपुर मेला, जो कि बिहार का गर्व और एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला है। दूसरा नाम आता है पुष्कर मेला, राजस्थान का।

📋

स्रोत: Village Development Officer Exam 2025

13

राजस्थान का कौन सा मेला ‘आदिवासियों का कुंभ’ कहलाता है -

📋 पूछा गया: परिचालक सीधी भर्ती-2024
Aकपिल मुनि मेला
Bकरणी माता मेला
Cबेणेश्वर मेला
Dभर्तृहरि मेला

सही उत्तर: बेणेश्वर मेला

व्याख्या (Explanation)

बेणेश्वर मेला (डूंगरपुर जिला) आदिवासी (मुख्यतः भील जनजाति) समुदाय का प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन है, जो माघ पूर्णिमा को सोम, माही और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम पर लगता है। इसे ‘आदिवासियों का कुंभ’ कहा जाता है क्योंकि लाखों आदिवासी राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश से यहां स्नान, पूजा लिए एकत्र होते हैं।

📋

स्रोत: परिचालक सीधी भर्ती-2024

14

राजस्थान में ‘मत्स्य उत्सव’ किस क्षेत्र में आयोजित किया जाता है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)
Aबीकानेर
Bबूंदी
Cअलवर
Dअजमेर

सही उत्तर: अलवर

व्याख्या (Explanation)

मत्स्य उत्सव अलवर जिले में मनाया जाता है क्योंकि प्राचीन काल में यह क्षेत्र “मत्स्य देश” कहलाता था।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)

15

माही महोत्सव औपचारिक रूप से राजस्थान के _____ क्षेत्र में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)
Aडूंगरपुर
Bप्रतापगढ़
Cसिरोही
Dबांसवाड़ा

सही उत्तर: बांसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

माही महोत्सव हर साल जनवरी के महीने में पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन, बांसवाड़ा, राजस्थान द्वारा आयोजित एक उत्सव है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)

16

निम्न में से कौन-सा राजस्थान में जैन समुदाय का सबसे बड़ा मेला है जो चंदनपुर गाँव में मनाया जाता है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)
Aश्री महावीरजी मेला
Bकपिल मुनि मेला
Cभर्तृहरि मेला
Dडिग्गी कल्याणजी मेला

सही उत्तर: श्री महावीरजी मेला

व्याख्या (Explanation)

करौली जिले के चंदनपुर गाँव में लगने वाला श्री महावीरजी मेला राजस्थान का जैन समुदाय का सबसे बड़ा मेला है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)

17

“कपिल मुनि मेला” राजस्थान के किस क्षेत्र में लगता है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)
Aकोलायत
Bचाकसू
Cचंदनपुर
Dनवलगढ़

सही उत्तर: कोलायत

व्याख्या (Explanation)

कपिल मुनि मेला राजस्थान के बीकानेर जिले के कोलायत में आयोजित होता है। कपिल मुनि का मेला कोलायत में कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होता है। यह बीकानेर जिले का सबसे बड़ा मेला है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)

18

राजस्थान में कौन से मेले को ‘आदिवासियों का कुंभ’ भी कहा जाता है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)
Aभर्तृहरि मेला
Bबाणेश्वर मेला
Cडिग्गी कल्याणजी मेला
Dशीतला माता मेला

सही उत्तर: बाणेश्वर मेला

व्याख्या (Explanation)

बाणेश्वर मेला राजस्थान के डूंगरपुर ज़िले में आयोजित होने वाला एक विशाल आदिवासी मेला है। यह जनवरी या फरवरी के महीनों में आयोजित होने वाला एक वार्षिक उत्सव है, जो बाणेश्वर महादेव (भगवान शिव) को समर्पित है। यह मेला वास्तव में दो मेलों का संयोजन है - एक शिव मंदिर में और दूसरा विष्णु मंदिर में आयोजित किया जाता है। बाणेश्वर नाम की उत्पत्ति डूंगरपुर के शिव मंदिर में स्थित शिव लिंग से हुई है। स्थानीय भाषा में, बाणेश्वर का अर्थ है ‘डेल्टा का स्वामी’।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)

19

डूंगरपुर स्थित प्रसिद्ध बेणेश्वर मेला प्रतिवर्ष किस अवसर पर लगता है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
Aमाघ माह की पूर्णिमा
Bचैत्र अमावस्या
Cकार्तिक पूर्णिमा
Dमाघ माह की अमावस्या

सही उत्तर: माघ माह की पूर्णिमा

व्याख्या (Explanation)

बेणेश्वर मेला हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह की शुक्ल एकादशी से शुरू होने वाला पाँच दिवसीय मेला है। बेणेश्वर मेला माही और सोम नदियों द्वारा निर्मित डेल्टा में आयोजित होता है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)

20

डूंगरपुर स्थित प्रसिद्ध बेणेश्वर मेला प्रतिवर्ष किस अवसर पर लगता है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
Aमाघ माह की पूर्णिमा
Bचैत्र अमावस्या
Cकार्तिक पूर्णिमा
Dमाघ माह की अमावस्या

सही उत्तर: माघ माह की पूर्णिमा

व्याख्या (Explanation)

बेणेश्वर मेला हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह की शुक्ल एकादशी से शुरू होने वाला पाँच दिवसीय मेला है। बेणेश्वर मेला माही और सोम नदियों द्वारा निर्मित डेल्टा में आयोजित होता है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams