⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के मेले PYQ in Hindi - पेज 20

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के मेले से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 279 प्रश्नों में से यह पेज 20 है।

191

मल्लीनाथ पशु मेला किस स्थान पर आयोजित होता है -

Aतिलवाड़ा
Bपरबतसर
Cमेड़ता
Dनागौर

सही उत्तर: तिलवाड़ा

192

राजस्थान में किस स्थान पर प्रतिवर्ष 12 सितम्बर को ‘वृक्ष महोत्सव’ मनाया जाता है -

Aमन्डोर(जोधपुर)
Bखेजड़ली(जोधपुर)
Cफलोदी(जोधपुर)
Dसरदारपुरा(जोधपुर)

सही उत्तर: खेजड़ली(जोधपुर)

193

रणथम्भौर का प्रसिद्ध गणेश मेला .......... में आयोजित होता है -

Aश्रावण शुक्ल् चतुर्दशी
Bभाद्रपद शुक्ल चतुर्थी
Cकार्तिक शुक्ल चतुर्थी
Dआश्विन शुक्ल चतुर्दशी

सही उत्तर: भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी

194

कोंकण तीर्थ कहा जाता है-

Aबयाना
Bअजमेर
Cपुष्कर
Dअलवर

सही उत्तर: पुष्कर

व्याख्या (Explanation)

पुष्कर उपनाम - पंचम तीर्थ,कोंकण तीर्थ, मंदिरों की नगरी,तीर्थराज

195

खाटूश्यामजी का मेला हिन्दी माह की किस तिथि को प्रारम्भ होता है -

Aफाल्गुन शुक्ला-4
Bफाल्गुन शुक्ला-5
Cफाल्गुन शुक्ला-13
Dफाल्गुन शुक्ला-11

सही उत्तर: फाल्गुन शुक्ला-11

व्याख्या (Explanation)

सीकर जिले के खाटूश्याम नामक गांव में प्रतिवर्ष फाल्गुन माह की एकादशी को एक मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में राज्य से बाहर के श्रद्धालु सबसे अधिक भाग लेते हैं।

196

राजस्थान में प्रसिद्ध झेला बावजी के मेले का सम्बन्ध किस जनजाति से है -

Aसांसी
Bसहरिया
Cगरासिया
Dडामोर

सही उत्तर: डामोर

व्याख्या (Explanation)

छैला बावजी का मेला गुजरात राज्य के पंचमहल स्थान पर भरता है। छैला बावजी का मेला डामोर जनजाति के सामुदायिक जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग है।

197

राजस्थान का वह मेला जो दीपदान के लिए आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है -

Aघुश्मेश्वर मेला
Bभर्तृहरि मेला
Cकैलादेवी मेला
Dचन्द्रभागा मेला

सही उत्तर: चन्द्रभागा मेला

व्याख्या (Explanation)

राज्य के झालावाड़ जिले में झालरापाटन कस्बे में कार्तिक पूर्णिमा को चन्द्रभागा नदी के किनारे यह मेला भरता है। यह मेला दीपोत्सव व पशु विक्रय के लिये प्रसिद्ध है। झालावाड़ के राजा जालिमसिंह ने झालरापाटन राजधानी को बसाया था।

198

होली अवसर पर इलोजी की सवारी कहां निकाली जाती है -

Aबालोतरा में
Bबीकानेर में
Cजोधपुर में
Dश्रीगंगानगर में

सही उत्तर: बालोतरा में

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के लोक देवता इलोजी को मारवाड़ में छेड़छाड़ के लोक देवता कहा जाता है अविवाहितों को दुल्हन व नवदम्पतियों को सुखद जीवन, बाँज स्त्रियों को संतान का वरदान देते है। बालोतरा में होली के अवसर पर इलोजी की सवारी निकाली जाती है।

199

अन्नकूट मेला आयोजित होता है -

Aचारभुजा
Bकिशनगढ़
Cचित्तौड़गढ़
Dनाथद्वारा

सही उत्तर: नाथद्वारा

व्याख्या (Explanation)

राजसमंद जिले में प्रसिद्ध नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में भव्य अन्नकूट का आयोजन किया जाता है।

200

धींगागवर का पर्व किस क्षेत्र में प्रचलित है -

Aजोधपुर
Bकोटा
Cभरतपुर
Dजयपुर

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

धींगागवर के अवसर पर महिलाएं बेंतमार मेला आयोजित करती हैं। महिलाएं कई तरह के स्वांग भरकर हाथ में लकड़ी लेकर चलती हैं तथा मार्ग में आने वाले पुरूषों पर लाठी का हलका वार करती हैं। महिला सशक्तिकरण को लेकर जोधपुर में मनाए जाने वाले अनुठे धींगागवर मेले का आयोजन उदयपुर में भी होता है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams