अजमेर में प्रतिवर्ष उर्स का मेला किस तिथि को भरता है -
सही उत्तर: प्रतिवर्ष पहली रज्जब से नौ रज्जब तक
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के मेले से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 279 प्रश्नों में से यह पेज 21 है।
अजमेर में प्रतिवर्ष उर्स का मेला किस तिथि को भरता है -
सही उत्तर: प्रतिवर्ष पहली रज्जब से नौ रज्जब तक
‘सांगोद का न्हाण’ किस जिले का प्रसिद्ध है -
सही उत्तर: कोटा
व्याख्या (Explanation)
कोटा जिले में ‘सांगोद का न्हाण’ प्रसिद्ध है। न्हाण का प्रचलन नवीं शताब्दी से माना जाता है। होली के अवसर पर मनाये जाने वाले इस उत्सव में ग्रामवासी विचित्र वेशभूषा में सज कर अखाड़े निकालते हैं।
किसकी स्मृति में परबतसर का मेला आयोजित किया जाता है -
सही उत्तर: तेजाजी
स्रोत: JSA Serology-2019(Rajasthan Gk)
‘लांगुरिया’ राजस्थान के किस मेले से संबंधित है -
सही उत्तर: कैलादेवी मेला
व्याख्या (Explanation)
करौली से 20 कि.मी. दूर त्रिकूट पर्वत की घाटी में कालीसिंध के तट पर कैला देवी का भव्य मंदिर है। यहाँ प्रतिवर्ष चैत्रमास की शुक्ल अष्टमी को मेला लगता है। जिसमें हजारों लाखों भक्त देवी के दर्शन करने आते हैं। मंदिर के मुख्य कक्ष में कैलादेवी व चमुंडादेवी की प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित है। परिसर में एक हनुमान मंदिर भी बना हुआ है जिसे स्थानीय भाषा में लांगुरिया कहा जाता है। इस मेले का मुख्य आकर्षण लांगुरिया नृत्य है।
स्रोत: Junior Instructor(Eco. Investigator)
चन्द्रभागा का प्रसिद्ध मेला कहां लगता है -
सही उत्तर: झालरा पाटन
स्रोत: Junior Instructor(electrician)
सुमेलित कीजिए - मेला स्थान अ. कानन मेला 1. नागौर ब. मूंडवा का मेला 2. बाड़मेर स. मरू मेला 3. जैसलमेर द. कपिल मुनि का मेला 4. बीकानेर कूट अ, ब, स, द
सही उत्तर: 2, 1, 3, 4
व्याख्या (Explanation)
कानन मेला - बाड़मेर मूंडवा का मेला - नागौर मरू मेला - जैसलमेर कपिल मुनि का मेला - बीकानेर
स्रोत: College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.)
राजस्थान के प्रमुख पशु-मेलों तथा उनसे सम्बद्ध स्थलों के विषय में निम्न में से कौन सा युग्म असत्य है -
सही उत्तर: सारणेश्वर पशु मेला - नागौर
व्याख्या (Explanation)
सारणेश्वर मेला, सिरोही में देवझूलनी एकादशी को लगता है।
स्रोत: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)
निम्नलिखित में से गलत युग्म को पहचानिए –
सही उत्तर: मरु महोत्सव – बाड़मेर
धौलागढ़ देवी का मेला राजस्थान के किस जिले से जुड़ा है -
सही उत्तर: अलवर
व्याख्या (Explanation)
धौलागढ़ देवी का मेला राजस्थान के अलवर जिले से जुड़ा है। धौलागढ़ देवी का मंदिर बहतुकलां गांव में स्थित है। मंदिर अरावली पर्वत श्रृंखला की चोटी पर स्थित है। धौलागढ़ देवी का विशाल मेला हर साल वैशाख मास की पंचमी से एकादशी तक आयोजित किया जाता है।
‘चन्द्रभागा मेला’ राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में आयोजित किया जाता है -
सही उत्तर: झालावाड़
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में चंद्रभागा मेले में देश भर से हज़ारों आगंतुक और प्रतिभागी आते हैं। यह कार्तिक (अक्टूबर और नवंबर) के महीने में झालावाड़ से लगभग छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित झालरापाटन में आयोजित किया जाता है।
स्रोत: Agriculture Supervisor Exam 2018