⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के मेले PYQ in Hindi - पेज 23

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के मेले से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 279 प्रश्नों में से यह पेज 23 है।

221

केसरियानाथ का मेला कहाँ आयोजित होता है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
Aधुलेव
Bशिवाड
Cडिग्गी
Dकरौली

सही उत्तर: धुलेव

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1

222

जयपुर जिले के लूणियावास ग्राम पंचायत का भावगढ़ बंध्या 400 वर्षो से कौन से मेले के लिए विख्यात है -

Aगायों का मेला
Bभैसों का मेला
Cऊंटों का मेला
Dगधों का मेला

सही उत्तर: गधों का मेला

223

बादशाह का प्रसिद्ध मेला राजस्थान के किस शहर में आयोजित होता है -

Aहिण्डौन सिटी
Bकरौली
Cब्यावर
Dचाकसू

सही उत्तर: ब्यावर

व्याख्या (Explanation)

लाल रंग में रंगा शहर ब्यावर में बादशाह मेले की पहचान है। 1851 से चली आ रही परंपरा के तहत मुगल बादशाह अकबर के समय में उनके नवरत्नो में से एक टोडरमल को ढाई दिन की बादशाहत मिलने की याद ताजा करने के उद्वेश्य से होली के तीसरे दिन ब्यावर में बादशाह मेला भरा जाता है।

224

कौन सा मेला वर्ष में दो बार आयोजित होता है -

📋 पूछा गया: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
Aबाणगंगा
Bश्री महावीरजी
Cकैला देवी
Dकरणी माता

सही उत्तर: करणी माता

व्याख्या (Explanation)

बीकानेर जिले में देशनोक नामक स्थान पर करणी माता का मंदिर बना हुआ है, यहां वर्ष में दो बार चैत्र व अश्विन मास के नवरात्र के समय मेला लगता है।करणी माता का मंदिर देश-विदेश में चूहों वाला मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है।

📋

स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)

225

सिता-बाड़ी का प्रसिद्ध मेला किस जिले में लगता है -

📋 पूछा गया: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016
Aकोटा
Bबाड़मेर
Cबारां
Dचित्तौड़गढ़

सही उत्तर: बारां

📋

स्रोत: RSMSSB Lab Assistant Exam 2016

226

राजस्थान का प्रसिद्ध बेणेश्वर मेला किस माह में भरता है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)
Aपौष
Bआषाढ़
Cफाल्गुन
Dमाघ

सही उत्तर: माघ

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)

227

निम्न में से किस स्थान पर बोहरा समुदाय का प्रमुख उर्स लगता है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)
Aअजमेर में ख्याजा साहब की दरगाह पर
Bफतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर
Cगलियाकोट में बाबा फखरूद्दीन की दरगाह पर
Dदिल्ली में ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर

सही उत्तर: गलियाकोट में बाबा फखरूद्दीन की दरगाह पर

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)

228

जिला, जिसमें प्रसिद्ध भर्तृहरि मेला आयोजित होता है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)
Aजयपुर
Bभरतपुर
Cअलवर
Dदौसा

सही उत्तर: अलवर

व्याख्या (Explanation)

भर्तृहरि मेला, अलवर ज़िले में लगता है। पत्नी के धोखे से भर्तृहरि के मन में वैराग्य जाग गया और वे अपना संपूर्ण राज्य अपने भाई विक्रमादित्य को सौंपकर गुफा में 12 वर्षों तक तपस्या की। उन्होंने वैराग्य पर 100 श्लोक लिखे, जो कि वैराग्य शतक के नाम से प्रसिद्ध हैं। उससे पहले अपने शासनकाल में वे श्रृंगार शतक और नीति शतक नामक दो संस्कृत काव्य लिख चुके थे। वहां से गुरु गोरक्षनाथ के आदेश पर बाबा भर्तृहरि ने सरिस्का की वादियों में जहां वर्तमान मन्दिर है, वहां बरसों तपस्या की। जहां आज भी बाबा का धूना अनवरत चलता रहता है। बाबा भर्तृहरि का मेला प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को भरता है

📋

स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)

229

तेजाजी का मेला आयोजित किया जाता है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aगोठ मांगलोद
Bडेगाना
Cमेड़ता
Dपरबतसर

सही उत्तर: परबतसर

व्याख्या (Explanation)

डीडवाना में स्थित एक छोटा सा गाँव, परबतसर में भाद्रपद शुक्ल दशमी पर, हर साल मेला तेजाजी के नाम से मेला लगता है। तेजाजी को ‘काला - बाला’ का देवता कहा जाता है।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

230

बाणगंगा का मेला कहाँ लगता है -

Aटोंक जिला
Bसवाई माधोपुर जिला
Cअलवर जिला
Dजयपुर जिला

सही उत्तर: जयपुर जिला

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams