⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान के मेले PYQ in Hindi - पेज 7

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान के मेले से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 279 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।

61

निम्नलिखित में से कौनसा युग्म (मेला-दिन (तिथि)) सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)
Aबाणगंगा - वैशाख पूर्णिमा
Bबाणेश्वर - माघ पूर्णिमा
Cडिग्गी - श्रावण अमावस्या
Dकपिल मुनि - कार्तिक अमावस्या

सही उत्तर: कपिल मुनि - कार्तिक अमावस्या

व्याख्या (Explanation)

कपिल मुनि का मेला (कोलायत-बीकानेर) कार्तिक पूर्णिमा को भरता है। मुख्य आकर्षण कोलायत झील पर दीपदान है।

📋

स्रोत: Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)

62

तेजाजी की स्मृति में राजस्थान में किस स्थान पर एक पशु मेला लगता है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
Aदेशनोक
Bआसींद
Cपरबतसर
Dतिलवाड़ा

सही उत्तर: परबतसर

व्याख्या (Explanation)

परबतसर (डीडवाना) - वीर तेजाजी महाराज की स्मृति में भरने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा पशु मेला लगता है तथा मंदिर परिसर में पूरे भादौ मेले सा माहौल रहता है। परबतसर में एशिया का सबसे बड़ा तेजाजी पशु मेला भरता है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)

63

सालासर बालाजी मेला किस महीने में होता है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
Aवैशाख
Bसावन
Cचैत्र
Dकार्तिक

सही उत्तर: चैत्र

व्याख्या (Explanation)

हर वर्ष चैत्र और आश्विन महीने में यहां बड़े मेलों का आयोजन किया जाता है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)

64

मालपुरा तहसील स्थित डिग्गीपुरी में कल्याणजी का मेला किस भगवान के स्वरूप में मनाया जाता है -

Aभगवान विष्णु
Bभगवान शिव
Cभगवान लक्ष्मण
Dभगवान इन्द्र

सही उत्तर: भगवान विष्णु

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के टोंक जिले में स्थित मालपुरा तहसील के डिग्गीपुरी में कल्याण जी का मेला भगवान विष्णु के स्वरूप में मनाया जाता है। यहाँ कल्याण जी का मंदिर भी है। इस मंदिर का पुनर्निर्माण राणा संग्राम सिंह ने कराया। इस मंदिर की स्थापना राजा डिगवा ने कराया था।

65

अलवर में भृर्तहरि का मेला भरता है-

Aभादवा सुदी अष्टमी
Bश्रावण कृष्णा अष्टमी
Cश्रावण सुदी अष्टमी
Dभादवा कृष्णा अष्टमी

सही उत्तर: भादवा सुदी अष्टमी

व्याख्या (Explanation)

अलवर में लगने वाले भर्तृहरि मेल को भादो मास का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। प्रतिवर्ष भादव सुदी अष्टमी को लगता है।

66

रानी भटियानी का मेला आयोजित होता है-

Aजसोल,बालोतरा
Bधोरीमना,बाड़मेर
Cतिलवाड़ा,अजमेर
Dसिवाना,बालोतरा

सही उत्तर: जसोल,बालोतरा

व्याख्या (Explanation)

श्री राणी भटियाणी मंदिर जसोल, पचपदरा में स्थित है।

67

हनुमानगढ़ में भद्रकाली मेला भरता है-

Aचैत्रबुदी अष्टमी
Bचैत्रसुदी अष्टमी व नवमी
Cचैत्र अमावस्या
Dचैत्र पूर्णिमा

सही उत्तर: चैत्रसुदी अष्टमी व नवमी

व्याख्या (Explanation)

हनुमानगढ़ टाउन से सात किमी दूर गांव अमरपुरा थेहड़ी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में मुख्य मेला चैत्र सुदी अष्ठमी एवं नवमी को भरता है।

68

पल्लू में ब्राह्मणी माता के मंदिर में मेला लगता है-

Aप्रत्येक माह की शुक्ल तीज
Bप्रत्येक माह की शुक्ल अष्टमी
Cप्रत्येक माह की बुदी अष्टमी
Dप्रत्येक माह की अमावस्या

सही उत्तर: प्रत्येक माह की शुक्ल अष्टमी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य के हनुमानगढ़ जिले का पल्लू कस्बा माँ ब्राह्मणी माता के मन्दिर के लिये समस्त भारत देश में प्रसिद्ध है। वर्ष में दो बार यहाँ नवरात्र में विशाल मेला भरता है। माँ ब्राह्मणी पल्लू वाली का मुख्य मेला सप्तमी और अष्टमी को भरता है।

69

निम्नलिखित में से राजस्थान के किस स्थान पर तेजाजी की याद में मवेशी मेला लगाया जाता है -

📋 पूछा गया: Computor Exam 2023
Aअसुन्ध
Bपरबतसर
Cजालौर
Dतिलवाड़ा

सही उत्तर: परबतसर

व्याख्या (Explanation)

परबतसर (डीडवाना कुचामन) में आयोजित किया जाता है। यह मेला श्रावण पूर्णिमा से भाद्रपद अमावस्या तक लगता है।​

📋

स्रोत: Computor Exam 2023

70

निम्न में से कौन सा मेला सही सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: Statistical Office Exam - 2023 (GK)
Aकैलादेवी मेला - करौली
Bकपिल मुनि मेला - कोटा
Cभर्तृहरि मेला - अलवर
Dशीतला माता मेला - चाकसू

सही उत्तर: कपिल मुनि मेला - कोटा

व्याख्या (Explanation)

कोलायत में लगने वाला कपिल मुनि का मेला बीकानेर जिले का एक बड़ा मेला माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाला यह मेला कपिल मुनि के सम्मान में होता है। कोलायत का मूल नाम भी उन्हीं के नाम पर कपिलायतन था।

📋

स्रोत: Statistical Office Exam - 2023 (GK)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams