⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सीमा PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सीमा से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 149 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

निम्न में से कौनसा पाकिस्तानी शहर भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के सर्वाधिक निकट है-

Aकराची
Bहैदराबाद
Cलाहौर
Dमुल्तान

सही उत्तर: लाहौर

व्याख्या (Explanation)

लाहौर शहर रावी एवं वाघा नदी के तट पर भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित है।

52

गुजरात राज्य के कितने जिले ऐसे हैं जिनकी सीमा राजस्थान से लगती है-

Aचार
Bपाँच
Cछः
Dसात

सही उत्तर: छः

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के 6 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालौर, बाड़मेर) की सीमा गुजरात के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) से लगती है।

53

रेडक्लिफ रेखा का राज्य में विस्तार है-

Aहिंदुमल कोट(गंगाानगर) से बाखासर(बाड़मेर)
Bकोणा गाँव(गंगाानगर) से शाहगढ़
Cहिंदुमलकोट से शाहगढ़
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: हिंदुमल कोट(गंगाानगर) से बाखासर(बाड़मेर)

व्याख्या (Explanation)

रेडक्लिफ रेखा राज्य में उत्तर में गंगानगर के हिंदुमल कोट से लेकर दक्षिण में बाड़मेर के बाखासर गाँव तक विस्तृत है।

54

राजस्थान के किस जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सर्वाधिक है-

Aजैसलमेर
Bबाड़मेर
Cचित्तौड़गढ़
Dझालावाड़

सही उत्तर: झालावाड़

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान से सबसे लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा मध्य प्रदेश(1600 किमी.) बनाता है। जबकि सबसे छोटी अन्तर्राज्यीय सीमा पंजाब(89 किमी.) बनाता है। राजस्थान के झालावाड़ जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सबसे लंबी है जो मध्यप्रदेश के साथ लगती है।

55

निम्न में से कोनसा जिला अन्तर्राज्यीय सीमा पर नहीं है-

Aदौसा
Bभीलवाड़ा
Cकरौली
Dजयपुर

सही उत्तर: दौसा

व्याख्या (Explanation)

दौसा अन्‍तर्वती जिला है जिसकी सीमा किसी भी देश या राज्‍य से नहीं लगती।

56

निम्न में से कौनसा जिला मुख्यालय राजस्थान की अन्तराष्ट्रिय सीमा रेखा से भौगोलिक रूप से सबसे दूर स्थित है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 3
Aगंगानगर
Bबीकानेर
Cजैसलमेर
Dबाड़मेर

सही उत्तर: बीकानेर

व्याख्या (Explanation)

बीकानेर जिला मुख्यालय राजस्थान की अन्तराष्ट्रिय सीमा रेखा से भौगोलिक रूप से सबसे दूर स्थित है।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 3

57

निम्नलिखित जिलों में किस जिले की सीमा न तो अन्तराष्ट्रीय व अन्तरराज्यीय सीमा को स्पर्श करती है -

📋 पूछा गया: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 1
Aजयपुर
Bबूंदी
Cबांसवाडा
Dउदयपुर

सही उत्तर: बूंदी

व्याख्या (Explanation)

बूंदी अन्तर्वर्ती जिला है जिसकी सीमा किसी राज्‍य या देश से नहीं लगती।

📋

स्रोत: Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 1

58

राज्य के निम्न में से किस जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा न्यूनतम है -

Aजालौर
Bसीकर
Cजयपुर
Dबाड़मेर

सही उत्तर: बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

बाड़मेर जिले की अन्‍तर्राज्‍यीीय सीमा न्‍यूनतम है।

59

उत्तर प्रदेश का कौनसा जिला राजस्थान की सीमा पर स्थित है -

Aइटावा
Bमथुरा
Cमैनपुरी
Dफरीदाबाद

सही उत्तर: मथुरा

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के 3 जिलों (डीग, भरतपुर व धौलपुर) की सीमा उत्तरप्रदेश के दो जिलों(मथुरा व आगरा) से जगती है।

60

राज्य के कितने जिलों की अन्तर्राज्यीय सीमा दो-दो सीमावर्ती राज्यों से लगती है -

A3
B4
C5
D6

सही उत्तर: 4

व्याख्या (Explanation)

उभयनिष्ठ जिले जो दो राज्यों के साथ अंतर्राज्यीय सीमायें बनाते हैं - 1. हनुमानगढ़ - पंजाब व हरियाणा 2. डीग - हरियाणा व उत्तर प्रदेश 3. धौलपुर - उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश 4. बांसवाड़ा - मध्य प्रदेश व गुजराज

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams