राजस्थान में पाक सीमा का सबसे करीबी स्टेशन मुनाबाव किस जिले में स्थित है -
सही उत्तर: बाड़मेर
व्याख्या (Explanation)
मुनाबाव रेलवे स्टेशन भारत के बाड़मेर जिले में स्थित है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सीमा से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 149 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।
राजस्थान में पाक सीमा का सबसे करीबी स्टेशन मुनाबाव किस जिले में स्थित है -
सही उत्तर: बाड़मेर
व्याख्या (Explanation)
मुनाबाव रेलवे स्टेशन भारत के बाड़मेर जिले में स्थित है।
निम्न में से कौन-से जिले की सीमा मध्य प्रदेश से लगती है -
सही उत्तर: भीलवाड़ा
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है।
राजस्थान की सर्वाधिक लम्बी सीमा किस राज्य से लगती है -
सही उत्तर: मध्य प्रदेश
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान से सबसे लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा मध्य प्रदेश(1600 किमी.) बनाता है। जबकि सबसे छोटी अन्तर्राज्यीय सीमा पंजाब(89 किमी.) बनाता है।
राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा है -
सही उत्तर: 5920 किमी.
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है। और 4850 किमी. अन्तर्राज्यीय है जो भारत के पांच राज्यों - पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात के साथ लगती है।
स्रोत: JSA Toxicology-2019(Rajasthan Gk)
निम्नलिखित में से राजस्थान के किन जिलों की सीमारेखा गुजरात में मिलती है - 1. उदयपुर 2. बांसवाड़ा 3. डूंगरपुर 4. प्रतापगढ़ नीचे दिये गये कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए -
सही उत्तर: 1, 2, तथा 3
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के 6 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, सांचौर, बाड़मेर)की सीमा गुजरात के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) से लगती है।
स्रोत: JSA Serology-2019(Rajasthan Gk)
राजस्थान का वह जिला जिसकी सीमा मध्यप्रदेश तथा गुजरात से लगती है, वह है -
सही उत्तर: बांसवाड़ा
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के 6 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालौर, बाड़मेर)की सीमा गुजरात के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) से लगती है। राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है।
निम्नलिखित में से कौन सा राज्य राजस्थान के साथ सबसे कम सीमा साझा करता है -
सही उत्तर: पंजाब
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान से सबसे लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा मध्य प्रदेश(1600 किमी.) बनाता है। जबकि सबसे छोटी अन्तर्राज्यीय सीमा पंजाब(89 किमी.) बनाता है। राजस्थान के दो जिलो (श्री गंगानगर व हनुमानगढ़) की सीमा पंजाब से लगती है। तथा पंजाब के दो जिले फाजिल्का व मुक्तसर की सीमा राजस्थान से लगती है।
मध्य प्रदेश के साथ राज्य के कुल कितने जिलों की सीमा लगती है -
सही उत्तर: दस
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है। मध्यप्रदेश के साथ सर्वाधिक सीमा झालावाड़ व न्यूनतम भीलवाड़ा की लगती है। तथा सीमा के नजदीक मुख्यालय धौलपुर व दुर जिला मुख्यालय भीलवाड़ा है।
राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन-सा जिला मध्य प्रदेश से सीमा साझा नहीं करता है -
सही उत्तर: भरतपुर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है। मध्यप्रदेश के साथ सर्वाधिक सीमा झालावाड़ व न्यूनतम भीलवाड़ा की लगती है। तथा सीमा के नजदीक मुख्यालय धौलपुर व दुर जिला मुख्यालय भीलवाड़ा है।
स्रोत: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)
राज्य के कौन से जिले अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर दक्षिण से उत्तर की ओर स्थित हैं -
सही उत्तर: बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, एवं गंगानगर
व्याख्या (Explanation)
रेडक्लिफ रेखा के साथ राजस्थान की कुल सीमा 1070 कि.मी. है। जो राजस्थान के 4 जिलों से लगती है। अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर दक्षिण से उत्तर की ओर जिले बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, व श्रीगंगानगर
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1