⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सीमा PYQ in Hindi - पेज 9

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सीमा से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 149 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।

81

नीचे दिये गये राजस्थान के जिलों में से किसकी सीमा पाकिस्तान से नहीं लगती -

Aश्रीगंगानगर
Bजोधपुर
Cजैसलमेर
Dबाड़मेर

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

जोधपुर अन्तर्वर्ती जिला है जो किसी अन्य राज्य/राष्ट्र के साथ कोई सीमा नहीं बनाता।

82

निम्नलिखित में से कौन सा राज्य राजस्थान के साथ सीमा साझा नहीं करता है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)
Aमहाराष्ट्र
Bगुजरात
Cपंजाब
Dहरियाणा

सही उत्तर: महाराष्ट्र

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान पांच राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है। यह उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश एवं दक्षिण पश्चिम में गुजरात के साथ अन्तर्राज्यीय सीमाएं बनाता है। महाराष्ट्र राजस्थान के साथ सीमा साझा नहीं करता है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)

83

गुजरात राजगृह के ___ से है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-2)
Aउत्तर
Bदक्षिण
Cदक्षिण पश्चिम
Dईशान कोण

सही उत्तर: दक्षिण पश्चिम

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान पांच राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है। यह उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश एवं दक्षिण पश्चिम में गुजरात के साथ अन्तर्राज्यीय सीमाएं बनाता है।

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-2)

84

निम्नलिखित में से कौन सा जिला अपनी सीमा पाकिस्तान के साथ साझा करता है -

Aकोटा
Bजयपुर
Cअजमेर
Dबाड़मेर

सही उत्तर: बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है। जो राजस्थान के 4 जिलों (बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर व श्रीगंगानगर) से लगती है।

85

राजस्थान के साथ रेडक्लिफ रेखा की लंबाई है -

A1070 किमी.
B547 किमी.
C1216 किमी.
D512 किमी.

सही उत्तर: 1070 किमी.

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है।

86

निम्न में से कौनसा जिला दो राज्यों के साथ सीमा नहीं बनाता -

Aडीग
Bहनुमानगढ़
Cबांसवाड़ा
Dजैसलमेर

सही उत्तर: जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

जैसलमेर केवल पाकिस्‍तान के साथ सीमा बनाता है। राजस्थान के 4 जिले ऐसे है जिनकी सीमा दो - दो राज्यों से लगती है- हनुमानगढ़:- पंजाब + हरियाणा डीग:- हरियाणा + उतरप्रदेश धौलपुर:- उतरप्रदेश + मध्यप्रदेश बांसवाड़ा:- मध्यप्रेदश + गुजरात

87

निम्न कथनों में से असत्य कथन है - अ. राजस्थान के 6 जिलों की सीमा गुजरात के 6 जिलों से लगती है। ब. राजस्थान से सबसे लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा मध्य प्रदेश बनाता है। स. बाड़मेर जिला सबसे बड़ी अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है।

Aकेवल अ
Bकेवल अ व ब
Cकेवल स
Dअ, ब और स

सही उत्तर: केवल स

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के 6 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालौर, बाड़मेर) की सीमा गुजरात के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) से लगती है। राजस्थान से सबसे लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा मध्य प्रदेश(1600 किमी.) बनाता है। जबकि सबसे छोटी अन्तर्राज्यीय सीमा पंजाब(89 किमी.) बनाता है। राजस्थान के झालावाड़ जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सबसे लंबी है जो मध्यप्रदेश के साथ लगती है।

88

सुमेलित कीजिए - अ. पंजाब 1. 877 किमी. ब. उत्तर प्रदेश 2. 1262 किमी. स. गुजरात 3. 1022 किमी. द. हरियाणा 4. 89 किमी. कूट - अ, ब, स, द

A4, 1, 3, 2
B1, 3, 4, 2
C4, 2, 1, 3
D3, 1, 2, 4

सही उत्तर: 4, 1, 3, 2

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है। और 4850 किमी. अन्तर्राज्यीय है जो भारत के पांच राज्यों - पंजाब(89 कि.मी), हरियाणा(1262 कि.मी.), उत्तरप्रदेश(877 कि.मी.), मध्यप्रदेश(1600 कि.मी.), गुजरात(1022 कि.मी.) के साथ लगती है।

89

निम्न में से सत्य कथन है - अ. राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा 4850 किमी. है। ब. राजस्थान की सीमा पांच राज्यों के साथ लगती है। स. राजस्थान के दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश है।

Aकेवल अ
Bकेवल अ और ब
Cकेवल ब और स
Dअ, ब और स

सही उत्तर: केवल ब और स

90

निम्न में से किस जिले की सीमा पाली जिले के साथ नहीं लगती -

Aउदयपुर
Bजालौर
Cबालोतरा
Dभीलवाड़ा

सही उत्तर: भीलवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

पाली जिले की सीमा ब्‍यावर, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही, जालौर, बालोतरा और जोधपुर से लगती है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams