⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सीमा PYQ in Hindi - पेज 10

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सीमा से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 149 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।

91

निम्न कथनों पर विचार किजिए व कुट की सहायता से उत्तर दीजिये - अ. रेडक्लिफ रेखा पर पाकिस्तान के 2 प्रांत व 9 जिले राजस्थान से सीमा बनाते है। ब. राजस्थान से सर्वाधिक सीमा जैसलमेर जिले की रेडक्लिफ रेखा से लगती है। स. पाकिस्तान का खैरपुर राजस्थान के साथ सर्वाधिक सीमा बनाता है। द. रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्रफल में सबसे छोटा जिला बीकानेर है।

Aकेवल अ व ब सही है
Bकेवल अ, ब व द सही है
Cकेवल स व द सही है
Dकेवल अ व स सही है

सही उत्तर: केवल अ व ब सही है

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के साथ सर्वाधिक सीमा बहावलपुर बनाता है। रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्रफल में सबसे छोटा जिला श्रीगंगानगर है।

92

निम्न में से कौनसा कथन असंगत है -

Aराजस्थान के परिधिय जिले 27 हैं।
Bराजस्थान के अन्तर्राज्जीय सीमा वाले जिले 21 हैं।
Cराजस्थान के अन्तर्वर्ती जिले 14 हैं।
Dराजस्थान के 4 जिले ऐसे है जिनकी सीमा दो-दो राज्यों से लगती है।

सही उत्तर: राजस्थान के अन्तर्राज्जीय सीमा वाले जिले 21 हैं।

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के परिधिय जिले 27 हैं। राजस्थान के अन्तर्राज्जीय सीमा वाले जिले 25 हैं। अन्तर्वर्ती जिले जो किसी अन्य राज्य/राष्ट्र के साथ कोई सीमा नहीं बनाते - 14। राजस्थान के 4 जिले ऐसे है जिनकी सीमा दो - दो राज्यों से लगती है।

93

जिलों के असंगत युग्म का चयन कीजिये -

Aसीकर, अलवर, भरतपुर
Bकरौली, बांरा, हनुमानगढ़
Cडुंगरपुर, भीलवाड़ा, चुरू
Dनागौर, ब्‍यावर, राजसमंद

सही उत्तर: नागौर, ब्‍यावर, राजसमंद

व्याख्या (Explanation)

नागौर, ब्‍यावर की सीमा एक दुसरे को छूती है और ब्‍यावर, राजसमंद की सीमा एक दुसरे को छूती है। इस प्रकार दोनों जुड़े हुए हैं।

94

राजस्थान से लगने वाले राज्य व उनके जिलों को सुमेलित कीजिए - जिले राज्य अ. मथुरा 1. हरियाणा ब. नुह 2. गुजरात स. राजगढ़ 3. मध्य प्रदेश स. माहीसागर 4. उत्तर प्रदेश अ, ब, स, द

A4, 1, 3, 2
B2, 3, 4, 1
C1, 2, 3, 4
D3, 2, 1, 4

सही उत्तर: 4, 1, 3, 2

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के 8 जिलों (हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, कोटपूतली बहरोड,खेरथाल तिजारा, अलवर, डीग) की सीमा हरियाणा के 7 जिलों (सिरसा, फतेहबाद, हिसार, भिवाणी, महेन्द्रगढ़, रेवाडी, मेवात) से लगती है। हरियाणा के साथ सर्वाधिक सीमा हनुमानगढ़ की लगती है। राजस्थान के 3 जिलों (डीग, भरतपुर व धौलपुर) की सीमा उत्तरप्रदेश के दो जिलों(मथुरा व आगरा) से जगती है। राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है। राजस्थान के 6 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालौर, बाड़मेर)की सीमा गुजरात के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) से लगती है।

95

निम्न को सुमेलित कीजिए - अ. पंजाब 1. 1022 किमी. ब. हरियाणा 2. 89 किमी. स. गुजरात 3. 1600 किमी. द. मध्य प्रदेश 4. 1262 किमी. अ, ब, स, द

A2, 3, 4, 1
B2, 4, 1, 3
C1, 2, 3, 4
D2, 1, 4, 3

सही उत्तर: 2, 4, 1, 3

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है। और 4850 किमी. अन्तर्राज्यीय है जो भारत के पांच राज्यों - पंजाब(89 कि.मी), हरियाणा(1262 कि.मी.), उत्तरप्रदेश(877 कि.मी.), मध्यप्रदेश(1600 कि.मी.), गुजरात(1022 कि.मी.) के साथ लगती है।

96

राजस्थान कितने राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है -

A2
B3
C4
D5

सही उत्तर: 5

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान पांच राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है। यह उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश एवं दक्षिण में गुजरात के साथ अन्तर्राज्यीय सीमाएं बनाता है।

97

राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़े जिले हैं -

Aबाड़मेर – जैसलमेर – चूरु – हनुमानगढ़
Bगंगानगर – बीकानेर – जैसलमेर – बाड़मेर
Cजैसलमेर – जोधपुर – बीकानेर – जालौर
Dबाड़मेर – जालौर – बीकानेर – गंगानगर

सही उत्तर: गंगानगर – बीकानेर – जैसलमेर – बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

रेडक्लिफ रेखा के साथ राजस्थान की कुल सीमा 1070 कि.मी. है। जो राजस्थान के 4 जिलों (बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर) से लगती है। रेडक्लिफ रेखा राज्य में उत्तर में गंगानगर के हिंदुमल कोट से लेकर दक्षिण में बाड़मेर के बाखासर गाँव तक विस्तृत है।

98

राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा में अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का प्रतिशत है -

A12 प्रतिशत
B14 प्रतिशत
C18 प्रतिशत
D22 प्रतिशत

सही उत्तर: 18 प्रतिशत

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है। और 4850 किमी. अन्तर्राज्यीय है। 1070, 5920 का 18.01% है।

99

राजस्थान की पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा की कुल लम्बाई है -

A1020 किमी
B1070 किमी
C1120 किमी
D1170 किमी

सही उत्तर: 1070 किमी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है। और 4850 किमी. अन्तर्राज्यीय है जो भारत के पांच राज्यों - पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात के साथ लगती है।

100

वह राज्य जो राजस्थान के साथ सीमा नहीं बनाता है, वह है -

Aमध्य प्रदेश
Bउत्तर प्रदेश
Cहिमाचल प्रदेश
Dपंजाब

सही उत्तर: हिमाचल प्रदेश

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान पांच राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है। यह उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश एवं दक्षिण में गुजरात के साथ अन्तर्राज्यीय सीमाएं बनाता है। राजस्‍थान, हिमाचल प्रदेश के साथ सीमा नहीं बनाता।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams