निम्न मे से राजस्थान के किस जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सर्वाधिक है -
सही उत्तर: झालावाड़
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के झालावाड़ जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सबसे लंबी है जो मध्यप्रदेश के साथ लगती है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सीमा से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 149 प्रश्नों में से यह पेज 12 है।
निम्न मे से राजस्थान के किस जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सर्वाधिक है -
सही उत्तर: झालावाड़
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के झालावाड़ जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सबसे लंबी है जो मध्यप्रदेश के साथ लगती है।
निम्न में से राजस्थान के किस जिले की सीमा मध्यप्रदेश से संयुक्त है -
सही उत्तर: झालावाड़
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है।
निम्न में से कौन सा जिला अन्तराज्जीय सीमा पर स्थित नहीं है -
सही उत्तर: बूंदी
व्याख्या (Explanation)
बूंदी अन्तर्वर्ती जिला हैं इसकी सीमा किसी भी देश या राज्य से नहीं लगती।
राजस्थान का जिला, जो गुजरात के बनासकांठा जिले की सीमा को स्पर्श करता है, वह है -
सही उत्तर: सांचौर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के 6 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालौर, बाड़मेर) की सीमा गुजरात के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) से लगती है।
राजस्थान राज्य का कौन-सा जिला हरियाणा राज्य के हिसार जिले की सीमा को छूता है -
सही उत्तर: हनुमानगढ़
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के 8 जिलों (हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, नीम का थाना, कोटपूतली बहरोड,खेरथाल तिजारा, अलवर, डीग) की सीमा हरियाणा के 7 जिलों(सिरसा, फतेहबाद, हिसार, भिवाणी, महेन्द्रगढ़, रेवाडी, मेवात) से लगती है। राजस्थान के हनुमानगढ़ की सीमा हरियाणा के हिसार जिले को छूती है।
गुजरात की सीमा के निकट ‘कच्छ के रन’ का कुछ क्षेत्र राज्य के किन जिलों में विस्तृत है -
सही उत्तर: बाड़मेर-जालौर
व्याख्या (Explanation)
‘कच्छ के रन’ का कुछ क्षेत्र बाड़मेर-जालौर जिलों में विस्तृत है।
जैसलमेर जिले की पाकिस्तान से लगने वाली लम्बाई है -
सही उत्तर: 464 किमी.
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा है जो 464 किलोमीटर है।
राज्य के ऐसे कौनसे जिले हैं, जो अन्तर्राज्यीय व अंतर्राष्ट्रीय दोनों सीमा रेखा बनाते हैं -
सही उत्तर: गंगानगर, बाड़मेर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के 2 ऐसे जिले है जिनकी अन्तर्राज्जीय एवं अन्तराष्ट्रीय सीमा है- गंगानगर(पाकिस्तान + पंजाब), बाड़मेर(पाकिस्तान+ गुजरात)
हरियाणा के कितने जिले राजस्थान से लगते हैं -
सही उत्तर: 7
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के 8 जिलों (हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, कोटपूतली बहरोड,खेरथाल तिजारा, अलवर, डीग) की सीमा हरियाणा के 7 जिलों(सिरसा, फतेहबाद, हिसार, भिवाणी, महेन्द्रगढ़, रेवाडी, मेवात) से लगती है। हरियाणा के साथ सर्वाधिक सीमा हनुमानगढ़ की लगती है। हरियाणा सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला चुरू है।
राजस्थान के कितने जिले पंजाब से लगते हैं -
सही उत्तर: 2
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के दो जिलो (श्री गंगानगर व हनुमानगढ़) की सीमा पंजाब से लगती है। तथा पंजाब के दो जिले फाजिल्का व मुक्तसर की सीमा राजस्थान से लगती है।