⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की सीमा PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की सीमा से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 149 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

राजस्थान के निम्न में से किस जिले की अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तरराज्यीय सीमा है -

Aजैसलमेर
Bबाड़मेर
Cबीकानेर
Dहनुमानगढ़

सही उत्तर: बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के 2 ऐसे जिले है जिनकी अन्तर्राज्जीय एवं अन्तराष्ट्रीय सीमा है- गंगानगर(पाकिस्तान + पंजाब), बाड़मेर(पाकिस्तान+ गुजरात)

102

रेडक्लिफ रेखा राजस्थान के कितने जिलों से लगती है -

A2
B3
C4
D5

सही उत्तर: 5

व्याख्या (Explanation)

रेडक्लिफ रेखा के साथ राजस्थान की कुल सीमा 1070 कि.मी. है। जो राजस्थान के 4 जिलों (बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर) से लगती है। रेडक्लिफ रेखा राज्य में उत्तर में गंगानगर के हिंदुमल कोट से लेकर दक्षिण में बाड़मेर के बाखासर गाँव तक विस्तृत है।

103

रेडक्लिफ रेखा कब अस्तित्व में आयी -

A1945
B1947
C1949
D1950

सही उत्तर: 1947

व्याख्या (Explanation)

रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित है। इसके संस्थापक सर सिरिल एम रेडक्लिफ को माना जाता है। इसकी स्थापना 14/15 अगस्त, 1947 को की गयी। इसकी भारत के साथ कुल सीमा 3310 कि.मी. है।

104

निम्न में से किस जिले की सीमा किसी भी राज्य सा देश से नहीं मिलती -

Aजयपुर
Bजोधपुर
Cबांसवाड़ा
Dभीलवाड़ा

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

जोधपुर अन्तर्वर्ती जिला हैं इसकी सीमा किसी भी देश या राज्‍य से नहीं लगती। राज्‍य के 14 जिले अन्तर्वर्ती जिले हैं जो किसी अन्य राज्य/राष्ट्र के साथ कोई सीमा नहीं बनाते।

105

निम्न में से कौनसा जिला हरियाणा के साथ सीमा नहीं बनाता -

Aचूरू
Bसीकर
Cजयपुर
Dकरौली

सही उत्तर: करौली

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के 8 जिलों (हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, कोटपूतली बहरोड,खेरथाल तिजारा, अलवर, डीग) की सीमा हरियाणा के 7 जिलों(सिरसा, फतेहबाद, हिसार, भिवाणी, महेन्द्रगढ़, रेवाडी, मेवात) से लगती है। हरियाणा के साथ सर्वाधिक सीमा हनुमानगढ़ की लगती है। हरियाणा सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला चुरू है। करौली जिले की सीमा मध्‍य प्रदेश के साथ लगती है।

106

गुजरात के साथ सर्वाधिक सीमा किस जिले की लगती है -

Aबाड़मेर
Bउदयपुर
Cडूंगरपुर
Dबांसवाड़ा

सही उत्तर: उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के 6 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालौर, बाड़मेर) की सीमा गुजरात के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) से लगती है। गुजरात के साथ सर्वाधिक सीमा उदयपुर जिले की लगती है।

107

किस जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सबसे छोटी है -

Aभीलवाड़ा
Bबाड़मेर
Cबांसवाड़ा
Dधौलपुर

सही उत्तर: बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

बाड़मेर जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सबसे छोटी है जो गुजरात के साथ लगती है।

108

राजस्थान में अन्तर्राज्यीय सीमा वोले जिलों की संख्या है -

A25
B23
C21
D4

सही उत्तर: 25

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के अन्तर्राज्जीय सीमा वाले जिले - 25(गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, नीम का थाना, कोटपूतली बहरोड, खेरथाल तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, सांचौर, बाड़मेर।) राजस्थान के केवल अन्तर्राज्जीय सीमा वाले जिले - 23

109

राजस्थान की सीमा पूर्व में किस राज्य से संयुक्त है -

Aपंजाब
Bहरियाणा
Cगुजरात
Dउत्तर प्रदेश

सही उत्तर: उत्तर प्रदेश

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान पांच राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है। यह उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश एवं दक्षिण में गुजरात के साथ अन्तर्राज्यीय सीमाएं बनाता है।

110

गुजरात के साथ सबसे छोटी सीमा बनाने वाले जिले का नाम क्या है -

Aबाड़मेर
Bडूंगरपुर
Cउदयपुर
Dडूंगरपुर

सही उत्तर: बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

गुजरात के साथ सबसे छोटी सीमा बाड़मेर की लगती है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams